अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Chapra News: सांसद राजीव प्रताप चुने गए वालीबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्षबिहार विधान परिषद चुनाव: JDU में सीट बंटवारे के बाद BJP उम्मीदवारों पर मंथन जारी, जानिए किसे मिल सकता है टिकटNew Flyover : बिहार में बनेगा 2 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर, खत्म हो जाएगा बाजार का पूरा जामबिहार मुसहर सेवा संघ के शिष्टमंडल ने पीड़ित परिवारों से मिलकर जुटाई जानकारी'बिहार में कोई सुरक्षित नहीं' चिराग के कमेंट को जन सुराज ने लपका, CM की 'चाटुकारिता' में लगे नेताओं से पूछा सवालBhagalpur News: जमुई: झाझा में बिहार महादलित विकास संघ का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित'मुझे खुद शर्म आती है कि मैं ऐसी सरकार का हिस्सा हूं', बिहार में लगातार हो रही घटनाओं पर बोले चिराग पासवानअररिया: जोगबनी बीसीपी गेट में एसएसबी एपीएफ की समन्वय बैठकBihar Weather Tomorrow: UP से बंगाल की खाड़ी तक मौसम में हलचल, बिहार में कल दिखेगा असर, इन जिलों में अलर्ट'अपराधियों को बिहार छोड़ना होगा या जेल जाना होगा', पटना में गैराज मालिक की हत्या पर JDU विधायक श्याम रजकBihar School Librarian Exam: पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी; इन अभ्यर्थियों को मिलेगी छूटChapra News: सांसद राजीव प्रताप चुने गए वालीबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्षबिहार विधान परिषद चुनाव: JDU में सीट बंटवारे के बाद BJP उम्मीदवारों पर मंथन जारी, जानिए किसे मिल सकता है टिकटNew Flyover : बिहार में बनेगा 2 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर, खत्म हो जाएगा बाजार का पूरा जामबिहार मुसहर सेवा संघ के शिष्टमंडल ने पीड़ित परिवारों से मिलकर जुटाई जानकारी'बिहार में कोई सुरक्षित नहीं' चिराग के कमेंट को जन सुराज ने लपका, CM की 'चाटुकारिता' में लगे नेताओं से पूछा सवालBhagalpur News: जमुई: झाझा में बिहार महादलित विकास संघ का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित'मुझे खुद शर्म आती है कि मैं ऐसी सरकार का हिस्सा हूं', बिहार में लगातार हो रही घटनाओं पर बोले चिराग पासवानअररिया: जोगबनी बीसीपी गेट में एसएसबी एपीएफ की समन्वय बैठकBihar Weather Tomorrow: UP से बंगाल की खाड़ी तक मौसम में हलचल, बिहार में कल दिखेगा असर, इन जिलों में अलर्ट'अपराधियों को बिहार छोड़ना होगा या जेल जाना होगा', पटना में गैराज मालिक की हत्या पर JDU विधायक श्याम रजकBihar School Librarian Exam: पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी; इन अभ्यर्थियों को मिलेगी छूट

Article Advertisement

Crime

केरल में गर्भवती हथनी की हत्या पर राज्य सरकार ने दिए जांच के आदेश, केंद्र ने भी मांगी राज्य से रिपोर्ट

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा, "दोषियों के खिलाफ होगी सख्त से सख्त करवाई" , केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी लिया मामले का संज्ञान केरल के पलक्कड़ जिले के जंगली इलाके में पिछले महीने एक गर्भवती हथनी की निर्मम हत्या पर लोगो में आक्रोश बढ़ता देख, बुधवार को केरल राज्य सरकार ने इसके जांच क

केरल में गर्भवती हथनी की हत्या पर राज्य सरकार ने दिए जांच के आदेश, केंद्र ने भी मांगी राज्य से रिपोर्ट

Article Advertisement

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा, "दोषियों के खिलाफ होगी सख्त से सख्त करवाई" , केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी लिया मामले का संज्ञान केरल के पलक्कड़ जिले के जंगली इलाके में पिछले महीने एक गर्भवती हथनी की निर्मम हत्या पर लोगो में आक्रोश बढ़ता देख, बुधवार को केरल राज्य सरकार ने इसके जांच के आदेश दे दिए है। इस हत्या पर केंद्र सरकार ने भी केरल राज्य सरकार से रिपोर्ट की मांग की है। साइलेंट वैली जंगल में कुछ दिनों पहले स्थानीय लोगो ने एक भूखी गर्भवती हथनी को शक्तिशाली पटाखों से भरा एक अनानास खिलाया था। अनानास हथनी के मुँह में ही जोरदार धमाके के साथ फट गया और उसके 1 हफ्ते बाद उसकी मौत हो गयी। धमाके से हथनी का जबरा पूरी तरह टूट गया था और वो कुछ भी खाने में असमर्थ थी। इस घटना के बाद पूरे देश में लोगो के बीच आक्रोश बढ़ गया जिससे देखते हुए केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा की इस घटना की जांच शुरू की जा चुकी है और पुलिस को निर्देश दिया गया है की दोषीयों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। पिनाराई विजयन ने तिरुवनंतपुरम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया की वन्य जीवन का एक क्राइम जांच का दस्ता कोजहिकोडे से घटना स्थल के लिए रवाना हो गया है ताकि मामले की ठीक तरीके से जांच की जा सके। इस मामले का संज्ञान लेते हुए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पीटीआई को बयान देते हुए कहा, "केंद्र ने इस मामले की रिपोर्ट राज्य सरकार से मांगी है और जो भी इस हत्या के दोषी होंगे उनपर जल्द से जल्द सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।" इस मामले को देखते हुए एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने पीटीआई को बताया की ऐसा की वाक्या एक और हथनी के साथ अप्रैल में पथनपुरम जंगल में हुआ था। वन अधिकारी ने गर्भवती हथनी के मौत पर पीटीआई को बयान देते हुए कहा, "वो काफी कमजोर थी। जब वन अधिकारी उसके तरफ बढे तो वो जंगल में हाथियों के झुंड के पास चली गयी लेकिन अगले ही दिन वो झुंड से बिलकुल अलग अकेले में मिली। उसे पूरा चिकित्सा उपचार दिया गया लेकिन अंत में उसे बचाया नहीं जा सका।" खेल एवं फिल्म जगत के हस्तियों ने भी की कार्रवाई की मांग खेल जगत एवं फिल्म जगत से भी कई हस्तियों ने इस मामले पर अपना दुख एवं गुस्सा जाहिर किया है। विराट कोहली, साइना नेहवाल, अनुष्का शर्मा, रणदीप हूडा जैसे हस्तियों ने अपने ट्वीटर हैंडल से इस निर्मम हत्या पर ट्वीट किया। सबने इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मैं केरल में हुए इस हत्या से हैरान हूँ। हमे जानवरों से प्यार भरा बर्ताव करना चाहिए और ऐसे कायर कर्मो पर रोक लगानी चाहिए।" https://twitter.com/imVkohli/status/1268174685205745664 साइना नेहवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, "इस घटना से मैं बहुत दुखी हूँ।" इसके साथ उन्होंने एक फोटो भी डाली। https://twitter.com/NSaina/status/1268165343064645633 अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "इन्ही कारणों से हमे जानवरों की हत्या के खिलाफ कड़े से कड़े कानून की आवश्कयता है।" रणदीप हूडा ने ट्वीट कर लिखा, "गर्भवती हथनी को पटाखों से भरा अनानास खिलाना अमानवीय कार्य था। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।" https://twitter.com/RandeepHooda/status/1267864407222046722 फिलहाल इस मामले की जांच तेजी से चल रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read