अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध निर्माण करा रही थी बांग्लादेशी सेना, BSF ने लगाई रोक - BGB ILLEGAL CONSTRUCTION किशनगंज से सटे भारत बांग्लादेश सीमा से कुछ दूरी पर बांग्लादेश बीजीबी द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा था. जिस पर बीएसएफ ने रोक लगाई. किशनगंज: बिहार के किशनगंज से सटे भारत बांग्लादेश सीमा पर बांग्लादेशी सेना द्वारा किये जा रहे अवैध निर्माण को बीएसएफ ने रुकवा दिया है. बीएसएफ हेडक्वार्टर के अंतर्गत भारत बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा के सिमल डांगी बीओपी पर तैनात बीएसएफ 63 बटालियन के जवानों ने ठाकुरगांव में सीमा के 150 गज के अंदर बांग्लादेश द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्य को देख कर कड़ी आपत्ती जताई और इसे रुकवाया है. अंधेरे में चोरी छिपे चल रहा था निर्माण: रविवार की सुबह किशनगंज बीएसएफ सेक्टर की 63वीं बटालियन गस्ती के लिए गई थी. टीम ने देखा कि बांग्लादेशी नागरिक कुलिक नदी के तटबंध के साथ जीरो लाइन के 150 गज के अंदर किलेबंदी का काम कर रहे हैं. यह इलाका बांग्लादेश के बीजीबी बीओपी गोविंदपुर 42 बीजीबी के अंतर्गत आता है. वहीं यह काम रात के अंधेरे में चोरी छिपे किया जा रहा था. इसी दौरान सीमा पर गश्ती कर रहे बीएसएफ पेट्रोल टीम की नजर पड़ गई. भारत बांग्लादेश सीमा पर अवैध निर्माण बीएसएफ ने निर्माण कार्य पर जताई कड़ी आपत्ति: बीएसएफ की नजर पड़ते ही फ्लैग मीटिंग करके बीजीबी अधिकारियों के समक्ष निर्माण कार्य पर कड़ी आपत्ति जताई गई और इसे तुरंत रुकवा दिया गया. साथ ही बीजीबी ने भविष्य में इस तरह का निर्माण न करने का आश्वासन भी दिया. दरअसल भारत-बांग्लादेश संयुक्त दिशा-निर्देशों के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय सीमा के 150 गज के भीतर रक्षा संबंधी निर्माण कार्य प्रतिबंधित हैं. वहीं मौजूदा दिशा-निर्देशों के बावजूद बांग्लादेश बीजीबी ने इस तरह के काम जारी रखे है और सयुक्त दिशा निर्देश के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं. बांग्लादेश बीजीबी के साथ फ्लैग मीटिंग: वहीं बीएसएफ के आला अधिकारियों ने बांग्लादेश बीजीबी के साथ फ्लैग मीटिंग कर कड़ी आपत्ती के साथ हिदायत दी है. उन्होंने कहा कि बीएसएफ भारत-बांग्लादेश सीमा पर कड़ी निगरानी रखने के लिए प्रतिबद्ध है और वो लगातार सीमा पर गस्त लगाते हैं. जिस कारण निर्माण कार्य पर बीएसएफ के जवानों की नजर पड़ गई. "किसी कारण से बांग्लादेश बीजीबी के द्वारा जीरो लाइन के अंदर किलेबंदी का काम कर रहे थे. इसकी जानकारी नहीं मिल पाई लेकिन जब उसकी सूचना मिली उसे तुरंत रोक दिया गया है." -बीएसएफ
Border News
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध निर्माण करा रही थी बांग्लादेशी सेना, BSF ने लगाई रोक - BGB ILLEGAL CONSTRUCTION
Published: 04/02/2025, 06:25:10 pm•37 views•Seemanchal Live
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध निर्माण करा रही थी बांग्लादेशी सेना, BSF ने लगाई रोक - BGB ILLEGAL CONSTRUCTION किशनगंज से सटे भारत बांग्लादेश सीमा से कुछ दूरी पर बांग्लादेश बीजीबी द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा था. जिस पर बीएसएफ ने रोक लगाई. किशनगंज: बिहार के किशनगंज से सटे भारत बांग्लादेश सीमा पर बां
What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Border News
नेपाल में भारी बारिश के बाद कोसी का जलस्तर बढ़ा, सीमांचल में बाढ़ के खतरे को लेकर बढ़ी चिंता

Border News
सिंधु जल विवाद पर पाकिस्तान की बड़ी चेतावनी: ‘पानी रोका गया तो भारत से युद्ध होगा’, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बयान

Border News
इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सख्ती: बिहार सरकार का बड़ा एक्शन, ‘नो मैन्स लैंड’ से हटाए जा रहे अतिक्रमण
Bihar
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर नीतीश कुमार ने मतदाताओं को बड़ा संदेश दिया

Jobs
अररिया जिला प्रशासन द्वारा भर्ती की नई अधिसूचना जारी
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


