अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
'रॉकी सिंह-रविलाल', बिहार में क्या-क्या हैं तस्करों के सीक्रेट कोडवर्ड, चखना की बोरी में छिपा था माल...Bihar Tender Investigation: बिहार में बड़े सरकारी ठेकों की खुलेगी फाइल, 5 करोड़ से ज्यादा के टेंडरों का होग...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारBihar Flood: बेतिया में दो जगह टूटा चंपारण तटबंध टूटने से अफरा-तफरी, गांवों में घुसा गंडक का पानी, NDRF तैन...कौन हैं पटना के ADM रवींद्र कुमार दिवाकर, जो टीचर से अफसर बनते ही खड़ी कर दी करोड़ों की संपत्तिभारत-नेपाल सीमा पर चौदह मवेशी बरामदBihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू, घटेगी बारिश और बढ़ेगी गर्मी, जानें 5 अक्टूबर तक कैसा रहेगा म...Maharajganj News: तिनाऊ नदी में डूबे नेपाली व्यक्ति की तलाश जारीगंडक नदी की बाढ़ से बिहार के 4 जिलों में तबाही, चंपारण तटबंध टूटा, बगहा शहर में घुसा पानीSiddharthnagar News: पिस्टल लेकर नेपाल जा रहे गोंडा के दो युवक बॉर्डर पर दबोचे गए252 लीटर शराब बरामद, तीन किशोर हिरासत में'रॉकी सिंह-रविलाल', बिहार में क्या-क्या हैं तस्करों के सीक्रेट कोडवर्ड, चखना की बोरी में छिपा था माल...Bihar Tender Investigation: बिहार में बड़े सरकारी ठेकों की खुलेगी फाइल, 5 करोड़ से ज्यादा के टेंडरों का होग...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारBihar Flood: बेतिया में दो जगह टूटा चंपारण तटबंध टूटने से अफरा-तफरी, गांवों में घुसा गंडक का पानी, NDRF तैन...कौन हैं पटना के ADM रवींद्र कुमार दिवाकर, जो टीचर से अफसर बनते ही खड़ी कर दी करोड़ों की संपत्तिभारत-नेपाल सीमा पर चौदह मवेशी बरामदBihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू, घटेगी बारिश और बढ़ेगी गर्मी, जानें 5 अक्टूबर तक कैसा रहेगा म...Maharajganj News: तिनाऊ नदी में डूबे नेपाली व्यक्ति की तलाश जारीगंडक नदी की बाढ़ से बिहार के 4 जिलों में तबाही, चंपारण तटबंध टूटा, बगहा शहर में घुसा पानीSiddharthnagar News: पिस्टल लेकर नेपाल जा रहे गोंडा के दो युवक बॉर्डर पर दबोचे गए252 लीटर शराब बरामद, तीन किशोर हिरासत में

Article Advertisement

Sports

INDvsAUS, 2nd ODI: सीरीज बराबर करने के लिए इस प्लेइंग XI के साथ उतर सकता है भारत

INDvsAUS, 2nd ODI: सीरीज बराबर करने के लिए इस प्लेइंग XI के साथ उतर सकता है भारत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की इंटरनेशनल सीरीज जारी है। सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार यानी कल 17 जनवरी को राजकोट में खेला जाना है। सीरीज की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही और पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडि

INDvsAUS, 2nd ODI: सीरीज बराबर करने के लिए इस प्लेइंग XI के साथ उतर सकता है भारत

Article Advertisement

INDvsAUS, 2nd ODI: सीरीज बराबर करने के लिए इस प्लेइंग XI के साथ उतर सकता है भारत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की इंटरनेशनल सीरीज जारी है। सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार यानी कल 17 जनवरी को राजकोट में खेला जाना है। सीरीज की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही और पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस सूरत में टीम के लिए दूसरा वनडे मैच करो या मरो की स्थिति वाला हो गया है जहां एक और हार से टीम सीरीज गंवा देगी। विराट कोहली की स्टार भारतीय टीम को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आस्ट्रेलिया के हाथों पहले ही वनडे में जिस तरह 10 विकेट की एकतरफा हार झेलनी पड़ी है उसके बाद से वह कड़ी आलोचनाओं का शिकार हो रही है। भारत के पास बेहतरीन बल्लेबाज़ हैं, लेकिन इस मैच में उसके बल्लेबाज़ों ने ही सबसे अधिक निराश किया। पहले मुकाबले में भारत की तरफ से सिर्फ शिखर धवन और केएल राहुल ही अच्छा प्रदर्शन कर पाए। इसके अलावा शीर्ष क्रम में बल्लेबाजों के स्थानों को लेकर भी माथापच्ची जारी है। रोहित शर्मा, शिखर धवन और लोकेश राहुल के रूप में तीन सलामी बल्लेबाजों के रहते हुए कौन कहां खेलेगा यह सिरदर्द बना है। मुंबई में रोहित और धवन ने ओपनिंग की थी तो राहुल नंबर-3 खेले थे। कोहली को इस कारण चौथे नंबर पर आना पड़ा था। विराट कोहली के नंबर तीन पर ना खेलने के कारण उन्हें आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था। इसके अलावा ऋषभ पंत भी इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह संभावना है कि केदार जाधव को खिलाया जाए। गेंदबाजी में भारतीय टीम के लिए कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी पहले मुकाबले में एक भी विकेट नहीं ले पाए। दूसरे मुकाबले में संभावना है कि टीम शार्दुल ठाकुर की जगह युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को खिलाएगी। आइए नजर डालते हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है- शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली(कप्तान), रोहित शर्मा(उपकप्तान), श्रेयस अय्यर, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read