अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार के बाद अब यूपी में सियासी जमीन तलाशेंगे निशांत कुमार, बीजेपी के साथ चुनाव लड़ने की तैयारीबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारSiwan News सीवान में बिहार राज्य पंचायत रोजगार सेवक संघ का प्रमंडलीय सम्मेलन आयोजित, पटना में 2-3 नवंबर को होगा धरना-प्रदर्शनइंडो-नेपाल बॉर्डर के स्टेशनों पर सुरक्षा राम भरोसे, मधुबनी में 2 साल बाद भी GRP को नहीं हुआ हैंडओवरभारतीय सब्जियों की नेपाल में 'नो एंट्री', मधुबनी में नाराज किसानों ने सील किया बॉर्डर1952 में बना स्कूल, आज भी दो कमरों में पढ़ रहे बच्चे, कभी पेड़ के नीचे तो कभी जर्जर बिल्डिंग में लगत...कल का मौसम: बिहार में आंधी-तूफान और भारी बारिश अलर्टएमएलसी चुनाव परिणाम के बाद नीरज कुमार के बदले तेवर, अब ललन सिंह की तारीफ में कही बड़ी बा, पॉलिटिकल ट्विस्ट ...भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: 158वीं अग्रणी आसूचना बैठक में एजेंसियों के बीच समन्वय, सूचनाओं पर जोरPATNA NEWS: बिहार प्रभारी बने हरीश द्विवेदी, पीएम के अंत्योदय विजन की बात कहीGorakhpur News: वर्दी पहनाकर छह महीने तक बिहार में कराई फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी, बाद में पता चला सब फर्जी हैबिहार के बाद अब यूपी में सियासी जमीन तलाशेंगे निशांत कुमार, बीजेपी के साथ चुनाव लड़ने की तैयारीबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारSiwan News सीवान में बिहार राज्य पंचायत रोजगार सेवक संघ का प्रमंडलीय सम्मेलन आयोजित, पटना में 2-3 नवंबर को होगा धरना-प्रदर्शनइंडो-नेपाल बॉर्डर के स्टेशनों पर सुरक्षा राम भरोसे, मधुबनी में 2 साल बाद भी GRP को नहीं हुआ हैंडओवरभारतीय सब्जियों की नेपाल में 'नो एंट्री', मधुबनी में नाराज किसानों ने सील किया बॉर्डर1952 में बना स्कूल, आज भी दो कमरों में पढ़ रहे बच्चे, कभी पेड़ के नीचे तो कभी जर्जर बिल्डिंग में लगत...कल का मौसम: बिहार में आंधी-तूफान और भारी बारिश अलर्टएमएलसी चुनाव परिणाम के बाद नीरज कुमार के बदले तेवर, अब ललन सिंह की तारीफ में कही बड़ी बा, पॉलिटिकल ट्विस्ट ...भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: 158वीं अग्रणी आसूचना बैठक में एजेंसियों के बीच समन्वय, सूचनाओं पर जोरPATNA NEWS: बिहार प्रभारी बने हरीश द्विवेदी, पीएम के अंत्योदय विजन की बात कहीGorakhpur News: वर्दी पहनाकर छह महीने तक बिहार में कराई फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी, बाद में पता चला सब फर्जी है

Article Advertisement

Border News

सीमांचल और इंडो-नेपाल बॉर्डर पर दिखे एकसाथ दर्जनों ड्रोन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट | Bihar Drone Alert 2025

सीमांचल और इंडो-नेपाल बॉर्डर पर दिखे एकसाथ दर्जनों ड्रोन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट | Bihar Drone Alert 2025 Bihar Border Drone Alert: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सोमवार रात एक चौंकाने वाली घटना घटी, जब पूर्णिया , मधुबनी , और इंडो-नेपाल सीमा (कमला बीओपी) क्षेत्र में दर्जनों ड्रोन एकसाथ आसमान में देखे

सीमांचल और इंडो-नेपाल बॉर्डर पर दिखे एकसाथ दर्जनों ड्रोन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट | Bihar Drone Alert 2025

Article Advertisement

सीमांचल और इंडो-नेपाल बॉर्डर पर दिखे एकसाथ दर्जनों ड्रोन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट | Bihar Drone Alert 2025 Bihar Border Drone Alert: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सोमवार रात एक चौंकाने वाली घटना घटी, जब पूर्णिया , मधुबनी , और इंडो-नेपाल सीमा (कमला बीओपी) क्षेत्र में दर्जनों ड्रोन एकसाथ आसमान में देखे गए। इस घटना के बाद SSB और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं। वायरल हो रहे वीडियो में रात के अंधेरे में चमकते दर्जनों ड्रोन साफ देखे जा सकते हैं। पूर्णिया में पहली बार एकसाथ दिखे इतने ड्रोन सोमवार रात करीब 8 बजे , पूर्णिया जिले में स्थानीय लोगों ने आसमान में एकसाथ कई ड्रोन उड़ते देखे। लोगों ने इस दृश्य के वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए , जिसके बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया। अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इलाके में तनाव और सतर्कता बनी हुई है। मधुबनी और जयनगर में 35-40 ड्रोन देखे जाने की पुष्टि मधुबनी जिले के जयनगर क्षेत्र में रात 7:30 बजे के करीब 35-40 ड्रोन देखे गए, जो उत्तर की ओर से भारत में प्रवेश कर पूर्व दिशा की ओर बढ़ते रहे। यह गतिविधि करीब 40 मिनट तक चली और फिर सभी ड्रोन नेपाल की ओर लौट गए। SSB की 48वीं बटालियन के अनुसार, यह मामला दिल्ली और दरभंगा एयरफोर्स हेडक्वार्टर तक रिपोर्ट किया गया है। इंडो-नेपाल सीमा पर भी हलचल, जवान हाई अलर्ट पर इसी रात, कमला बीओपी इलाके में भी 15-20 ड्रोन देखे गए। ये ड्रोन नेपाल की ओर से भारतीय सीमा में घुसे और फिर कुछ ही समय में वापस चले गए। SSB उप कमांडेंट विवेक ओझा ने बताया कि जानकीनगर बीओपी के पास इन ड्रोन को देखा गया और उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना तत्काल दी गई। नेपाल से बातचीत, लेकिन कोई सैन्य अभ्यास नहीं जब भारतीय अधिकारियों ने नेपाल की सीमा पर तैनात जवानों से इस संबंध में बात की, तो उन्होंने किसी भी सैन्य अभ्यास की बात से इनकार किया । ऐसे में इस गतिविधि को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं—क्या यह कोई जासूसी प्रयास है? या फिर ड्रोन तस्करी की कोई नई रणनीति? जांच जारी, एजेंसियां अलर्ट फिलहाल SSB जवानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली और दरभंगा एयर ट्रैफिक कंट्रोल को भी जानकारी दे दी गई है। सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है और आने वाले दिनों में ड्रोन की गतिविधियों की मॉनिटरिंग और तेज की जाएगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read