भारत ‘टीम उतारने में असमर्थ’, इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां टेस्ट मैच रद्द मैनचेस्टर, 10 सितंबर (भाषा) भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच शुक्रवार को रद्द कर दिया गया क्योंकि कोविड-19 से जुड़ी चिंताओं के कारण मेहमान देश अपनी ‘टीम उतारने में असमर्थ’ था।
भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री और गेंदबाजी कोच भरत अरुण के बाद सहायक फिजियो योगेश परमार के कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाये जाने के बाद खिलाड़ियों पर खतरा मंडरा रहा था।
इससे मैच के दौरान संक्रमण फैलने का डर भी था जिसके कारण टॉस किये जाने के दो घंटे पहले इसे रद्द कर दिया गया।
पता चला है कि कप्तान विराट कोहली और अन्य खिलाड़ी मैच में नहीं खेलना चाहते थे।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारी भी उन्हें मैच खेलने के लिये नहीं मना पाये।
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने जो शुरुआती बयान जारी किया था उसमें स्पष्ट तौर पर मैच गंवाने का जिक्र किया गया था लेकिन संशोधित मीडिया विज्ञप्ति में इसे हटा दिया गया।
ईसीबी ने बयान में कहा, ‘‘भारतीय खेमे में आगे कोविड के मामले बढ़ने की आशंका को देखते हुए भारत अपनी टीम उतारने में असमर्थ है।’’ कोविड से जुड़े पृथकवास का मतलब है कि खिलाड़ी 19 सितंबर से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैचों में नहीं खेल पाते।
ईसीबी ने बयान में कहा, ‘‘बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के साथ चल रही बातचीत के बाद ईसीबी पुष्टि कर सकता है कि इंग्लैंड और भारत के बीच आज से ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू होने वाला पांचवां टेस्ट मैच रद्द कर दिया जाएगा।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘हम प्रशंसकों और अपने साझेदारों से माफी मांगते हैं।
हमें पता है कि इस समाचार से कई लोगों को बहुत निराशा और असुविधा होगी।’’ भारत श्रृंखला में 2-1 से आगे है लेकिन उसे विजेता घोषित नहीं किया गया है क्योंकि अगले साल जुलाई में जब भारतीय टीम सीमित ओवरों के छह मैच खेलने के लिये इंग्लैंड का दौरा करेगी तो तब पांचवां टेस्ट मैच खेला जा सकता है।
बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, ‘‘इसकी अब भी पूरी संभावना है कि मैच बाद में किसी समय खेला जाएगा।’’ भारत ने लार्ड्स में दूसरा टेस्ट मैच 151 रन और ओवल में चौथा टेस्ट मैच 157 रन से जीता था।
इस बीच इंग्लैंड ने लीड्स में तीसरे टेस्ट मैच में पारी और 76 रन से जीत दर्ज की थी।
नॉटिघम में खेला गया पहला मैच ड्रा रहा था।
समझा जाता है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) मैचों के लिये कोविड-19 नियमों में ‘गंवाना’ शब्द शामिल नहीं है और इससे ही कोहली और उनके साथियों के लिये इस मैच से हटने का रास्ता साफ हुआ था।
डब्ल्यूटीसी के मैचों से जुड़े नियमों के अनुसार कोविड-19 की पहचान स्वीकार्य अनुपालन के रूप में गयी है जो टीमों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है।
ऐसा इसलिए है क्योंकि मैच प्रतियोगिता में रद्द के रूप में दर्ज रह सकता है तथा जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) खेले गये मैचों में हासिल किये गये अंकों के आधार पर प्रतिशत अंक प्रणाली का उपयोग करेगी तब रद्द मैच किसी भी टीम के लिये अनुपयोगी रहेंगे।
बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार खिलाड़ियों का परीक्षण नेगेटिव आया था लेकिन खिलाड़ी आगे परीक्षण पॉजिटिव आने की दशा में 10 दिन तक पृथकवास पर रहने का जोखिम नहीं उठाना चाहते थे।
भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को एक ही विमान से उड़ान भरनी थी और मैच को एक या दो दिन टालने से अन्य दिक्कतें पैदा हो सकती थी।
भारतीय खेमे में सबसे पहले शास्त्री का परीक्षण पॉजिटिव आया था।
उन्होंने लंदन में टीम होटल में अपनी पुस्तक का विमोचन किया था जिसके बाद उनमें लक्षण पाये गये थे।
इस समारोह में बाहर से लोगों को आने की अनुमति दी गयी थी।
सूत्रों ने कहा, ‘‘इसकी कोई गारंटी नहीं है कि रवि शास्त्री की पुस्तक के विमोचन के बाद अधिक मामले नहीं होंगे।
इसलिए खिलाड़ी विशेषकर 10 दिन तक पृथकवास पर रहने को लेकर सावधानी बरत रहे हैं।’’
Article Advertisement
Sports
भारत ‘टीम उतारने में असमर्थ’, इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां टेस्ट मैच रद्द
भारत ‘टीम उतारने में असमर्थ’, इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां टेस्ट मैच रद्द मैनचेस्टर, 10 सितंबर (भाषा) भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच शुक्रवार को रद्द कर दिया गया क्योंकि कोविड-19 से जुड़ी चिंताओं के कारण मेहमान देश अपनी ‘टीम उतारने में असमर्थ’ था। भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री और ग

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Bihar
जमुई मामले में बड़ा अपडेट: राष्ट्रीय महिला आयोग ने DGP से मांगी रिपोर्ट, वीडियो वायरल करने वालों पर भी कार्रवाई के निर्देश

Seemanchal
किशनगंज में स्कूल-कॉलेज के आसपास मनचलों पर पुलिस की नजर, छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15142 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8210 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15142 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8210 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
