बिहार में टूटी पटरी से गुजरी ट्रेन; वैशाली एक्सप्रेस के ड्राइवर ने कैसे बचाई 500 से ज्यादा यात्रियों की जान?
Indian Railways Train News: वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार होने से बच गई।
ट्रेन टूटी हुई पटरी के ऊपर से गुजरी और डगमगाने लगी, लेकिन ड्राइवर के कारण हादसा नहीं हुआ और ट्रेन पैसेंजरों की जान भी बच गई, आइए जानते हैं कैसे?
Vaishali Express Crossed Over Broken Track: बिहार में एक ट्रेन हादसा होने से बच गया।
अगर ट्रेन डिरेल हो जाती तो 500 से ज्यादा यात्रियों की जान चली जाती।
जी हां, वैशाली एक्सप्रेस टूटी हुई पटरी के ऊपर से गुजर गई।
जैसे ही ट्रेन पटरी से क्रॉस हुई, डगमगाने लगी।
ट्रेन को इधर उधर हिलते देख यात्रियों में चीख पुकार मच गई, फिर अचानक ट्रेन रुक गई।
पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी और उतर देखा तो पटरी टूटी हुई थी।
उसने घटना की जानकारी तुरंत स्टेशन मास्टर, रेलवे अधिकारियों और RPF को दी।
करीब 30 मिनट ट्रेन रुकी रही।
पुलिस और अधिकारियों ने आकर टूटी पटरी की जांच की।
अधिकारियों ने पटरी टूटने की जांच के आदेश दे दिए हैं।
साथ ही ट्रेन में टेक्निकल फॉल्ट की चेकिंग करने के बाद उसे आगे रवाना कर दिया गया।
ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी थी ट्रेन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में बेगूसराय-खगड़िया रेलखंड पर दनौली फुलवरिया और लाखो स्टेशन के बीच रेलवे फाटक नंबर 41 के पास पटरी क्रैक थी, लेकिन पैसेंजरों से भरी स्पीड से दौड़ रही वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन इस टूटी पटरी के ऊपर से गुजर रही।
गनीमत रही कि ट्रेन डगमगाई तो पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी।
अगर वह ऐसा नहीं करता तो आगे जाकर ट्रेन डिरेल हो सकती है।
उसने सूझबूझ से काम लेते हुए पैसेंजरों की जान बचा ली।
मामले का खुलासा होते ही स्टेशन मास्टर ने इसी पटरी से गुजरने वाली तिनसुकिया-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस ट्रेन को लाल झंडी दिखाई और वही रोक दिया।
राज्यरानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट किया गया।
रेल मंत्रालय ने तलब की घटना की जांच रिपोर्ट मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे के इंजीनियरों ने टूटी पटरी की मरम्मत कर दी है।
हालांकि रूट पर ट्रेनों की आवाजाही सामान्य हो गई है, लेकिन रेलवे मंत्रालय ने घटना की जांच रिपोर्ट तलब कर ली है।
बता दें कि अगस्त 2024 में भी बिहार में पटना-गया रूट पर एक ट्रेन हादसा होने से बचा था।
नियाजीपुर हॉल्ट के पास बिजली की हाईटेंशन तार टूटकर गिर गई थी, जिस वजह से ट्रैक के आस-पास आग लग गई थी।
पूरी पटरी में करंट दौड़ गया था, गनीमत रही कि उस वक्त पटरी से कोई ट्रेन नहीं गुजरी, वरना बड़ा हादसा होता।
Article Advertisement
India
बिहार में टूटी पटरी से गुजरी ट्रेन; वैशाली एक्सप्रेस के ड्राइवर ने कैसे बचाई 500 से ज्यादा यात्रियों की जान?
बिहार में टूटी पटरी से गुजरी ट्रेन; वैशाली एक्सप्रेस के ड्राइवर ने कैसे बचाई 500 से ज्यादा यात्रियों की जान? Indian Railways Train News: वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार होने से बच गई। ट्रेन टूटी हुई पटरी के ऊपर से गुजरी और डगमगाने लगी, लेकिन ड्राइवर के कारण हादसा नहीं हुआ और ट्रेन पैसेंजरों की

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

India
गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, रेल और सड़क नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

India
भारत की सैन्य शक्ति को बड़ा विस्तार: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
