पहलगाम आतंकी हमले के बाद बिहार में हाई अलर्ट, भारत-नेपाल बॉर्डर से अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार India Nepal Border: भारत नेपाल सीमा पर रक्सौल से एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि उसके इरादों का पता लगाया जा सके।
बताया जा रहा है कि उसका वीजा एक्सपायर हो चुका है।
पहलगाम हमले के बाद बिहार पुलिस भी हाई अलर्ट पर है।
इसी बीच पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल शहर, जो भारत-नेपाल सीमा पर स्थित है, वहां से शुक्रवार को इमिग्रेशन विभाग द्वारा एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।
यह अमेरिकी नागरिक गैरकानूनी तरीके से भारत में रह रहा था।
इमिग्रेशन विभाग ने अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार कर हरैया थाने को इसकी सूचना दी।
इसके बाद गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ हरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उसे मोतिहारी सेंट्रल जेल भेज दिया गया।
अवैध तरीके से भारत में रहने का आरोप बताया जा रहा है कि अमेरिका नागरिक का वीजा समाप्त हो गया था, इसके बाद भी अवैध तरीके से भारत में रह रहा था।
गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक की पहचान एटान बेन, पिता याकूब बेन, अब्राहम स्टेट ब्राजीनिया के रूप में की गई है।
रक्सौल के रास्ते नेपाल जाने की कोशिश में पकड़ा गया जानकारी के अनुसार, पूर्वी चंपारण जिले के भारत नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल शहर से इमिग्रेशन विभाग ने अवैध तरीके से भारत मे रह रहे अमेरिका निवासी एटान बेन को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद इमिग्रेशन विभाग द्वारा अमेरिकी शख्स के दस्तावेजों कि जांच की गई तो भारत मे रहने का वैध दस्तावेज नहीं मिले।
पता चला कि वीजा पूर्व में ही समाप्त होने के बाद भी भारत में रह रहा था।
साथ ही गिरफ्तार शख्स उड़ीसा से रक्सौल के रास्ते नेपाल जाना चाह रहा था, जिसके लिए भारतीय इमिग्रेशन रक्सौल कार्यालय में नेपाल जाने की अनुमति लेने पहुंचा, जहां कई माह पूर्व वीजा समाप्त देख कागजातों की जांच के बाद हरैया पुलिस को बुलाकर सौंप दिया गया।
इसके बाद इमिग्रेशन विभाग ने हरैया थाना को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया।
टूरिज्म वीजा पर आया था भारत हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अमेरिकी व्यक्ति भारत के उड़ीसा में रह रहा था, जो टूरिज्म वीजा पर आया था।
नियमानुसार टूरिज्म वीजा की वैधता 180 दिन रहती है, लेकिन गिरफ्तार शख्स 288 दिन से भारत में था और उड़ीसा से रक्सौल पहुंचकर नेपाल जाने की अनुमति लेना चाह रहा था।
इस दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया, वहीं हरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Border News
पहलगाम आतंकी हमले के बाद बिहार में हाई अलर्ट, भारत-नेपाल बॉर्डर से अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार
Published: 27/04/2025, 05:11:42 am•42 views•Seemanchal Live
पहलगाम आतंकी हमले के बाद बिहार में हाई अलर्ट, भारत-नेपाल बॉर्डर से अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार India Nepal Border: भारत नेपाल सीमा पर रक्सौल से एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि उसके इरादों का पता लगाया जा सके। बताया जा रहा है कि उसका वीजा एक्सपायर हो चुका है। प

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Border News
नेपाल में भारी बारिश के बाद कोसी का जलस्तर बढ़ा, सीमांचल में बाढ़ के खतरे को लेकर बढ़ी चिंता

Border News
सिंधु जल विवाद पर पाकिस्तान की बड़ी चेतावनी: ‘पानी रोका गया तो भारत से युद्ध होगा’, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बयान

Border News
इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सख्ती: बिहार सरकार का बड़ा एक्शन, ‘नो मैन्स लैंड’ से हटाए जा रहे अतिक्रमण
Bihar
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर नीतीश कुमार ने मतदाताओं को बड़ा संदेश दिया

Jobs
अररिया जिला प्रशासन द्वारा भर्ती की नई अधिसूचना जारी
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


