भारत में कोविड-19 के 28,591 नए मामले, 338 मरीजों की मौत नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 28,591 नए मामले सामने आने से महामारी के कुल मामलों की संख्या 3,32,36,921 पर पहुंच गयी जबकि करीब 6,600 लोगों के संक्रमण मुक्त होने से उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,84,921 रह गयी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, रविवार को 338 मरीजों की मौत से मृतकों की कुल संख्या 4,42,655 पर पहुंच गयी।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे की अवधि में 6,595 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं जिससे उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,84,921 हो गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.16 प्रतिशत है।
कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 97.51 प्रतिशत दर्ज की गयी।
24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 6,595 की कमी दर्ज की गयी।
आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को कोविड-19 का पता लगाने के लिए 15,30,125 नमूनों की जांच की गयी।
इसके साथ ही देश में अब तक जांचे गए नमूनों की संख्या 54,18,05,829 हो गयी है।
मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 1.87 प्रतिशत दर्ज की गयी।
पिछले 13 दिनों से यह तीन प्रतिशत से कम रही है।
साप्ताहिक संक्रमण दर 2.17 प्रतिशत दर्ज की गयी।
पिछले 79 दिनों से यह तीन फीसदी से कम रही है।
इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,24,09,345 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है।
देश में अबतक कोविड-19 रोधी टीकों की 73.82 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए।
देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई 2021 को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
आंकड़ों के अनुसार, देश में जिन 338 और मरीजों ने जान गंवाई है उनमें से 181 की मौत केरल में और 35 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई।
इस महामारी अभी तक 4,42,655 लोगों की मौत हो चुकी है।
इनमें से सबसे अधिक 1,38,096 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 37,487 की कर्नाटक, 25,083 की दिल्ली, 22,874 की उत्तर प्रदेश, 22,484 की केरल और 18,567 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौत अन्य गंभीर बीमारियों के कारण हुई है।
Article Advertisement
India
भारत में कोविड-19 के 28,591 नए मामले, 338 मरीजों की मौत
भारत में कोविड-19 के 28,591 नए मामले, 338 मरीजों की मौत नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 28,591 नए मामले सामने आने से महामारी के कुल मामलों की संख्या 3,32,36,921 पर पहुंच गयी जबकि करीब 6,600 लोगों के संक्रमण मुक्त होने से उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,84,921 रह गयी

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
आधी रात को रिकवरी एजेंटों ने ट्रक उठाया, सुप्रीम कोर्ट ने फाइनेंस कंपनी को 15 लाख रुपये देने का आदेश दिया

India
केरल में भारी बारिश का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन से बढ़ी चिंता

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Bihar
जमुई मामले में बड़ा अपडेट: राष्ट्रीय महिला आयोग ने DGP से मांगी रिपोर्ट, वीडियो वायरल करने वालों पर भी कार्रवाई के निर्देश

Seemanchal
किशनगंज में स्कूल-कॉलेज के आसपास मनचलों पर पुलिस की नजर, छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15142 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8210 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15142 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8210 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
