अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेबिहार की घटना के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्चभारत-नेपाल सीमा: तस्करी रोकने को अफसरों की बैठकपटना में जन सुराज नेता के पति को मारी पांच गोलियां, अस्पताल पहुंचे प्रशांत किशोरसीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेबिहार की घटना के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्चभारत-नेपाल सीमा: तस्करी रोकने को अफसरों की बैठकपटना में जन सुराज नेता के पति को मारी पांच गोलियां, अस्पताल पहुंचे प्रशांत किशोर

Article Advertisement

Bihar

भारत श्रृंखला के लिये घसियाली पिच तैयार करने से इंग्लैंड को कोई फायदा नहीं होगा: वॉन

भारत श्रृंखला के लिये घसियाली पिच तैयार करने से इंग्लैंड को कोई फायदा नहीं होगा: वॉन लंदन, 13 जून (भाषा) पूर्व कप्तान माइकल वॉन को लगता है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिये घसियाली पिच तैयार करने से इंग्लैंड को फायदे के बजाय नुकसान ही

भारत श्रृंखला के लिये घसियाली पिच तैयार करने से इंग्लैंड को कोई फायदा नहीं होगा: वॉन

Article Advertisement

भारत श्रृंखला के लिये घसियाली पिच तैयार करने से इंग्लैंड को कोई फायदा नहीं होगा: वॉन लंदन, 13 जून (भाषा) पूर्व कप्तान माइकल वॉन को लगता है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिये घसियाली पिच तैयार करने से इंग्लैंड को फायदे के बजाय नुकसान ही होगा। वॉन ने कहा कि इंग्लैंड ने गलती की कि उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट के लिये अंतिम एकादश में एक विशेषज्ञ स्पिनर का चयन नहीं किया। उन्होंने ‘टेलीग्राफ’ से कहा, ‘‘वे लार्ड्स पर भाग्यशाली रहे क्योंकि बारिश आ गयी। लेकिन लगातार दो हफ्तों में एक सी गलती करना तो रणनीतिक चूक है। विकेट से काफी टर्न मिल रहा था लेकिन जब एजबेस्टन में गर्मी और पिच पर सूखापन होता है तो आपको वैरिएशन (विविधता)की जरूरत होती है। ’’ वॉन ने कहा, ‘‘चार तेज गेंदबाजों के आक्रमण में आप अपने तेज गेंदबाजों से ज्यादा गेंदबाजी करवा लेते हो जबकि तीन तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर में ऐसा नहीं होता इसलिये अगर आपने जैक लीच को चुना होता तो जो रूट अपने तेज गेंदबाजों को तरोताजा भी रख सकते थे। मुझे उम्मीद है कि इंग्लैंड भारत के खिलाफ यही गलती फिर नहीं दोहरायेगा। ’’ भारत के खिलाफ श्रृंखला चार अगस्त से शुरू होगी। वॉन मानते हैं कि इंग्लैंड को अच्छी विकेटों पर लंबे मैच खेलने में बेहतर होना चाहिए। वॉन ने कहा, ‘‘मैं भारत के खिलाफ घसियाली पिचों पर नहीं खेलना चाहूंगा, भले ही इससे उन्हें दो टेस्ट मैचों में जीत मिल जाये क्योंकि इससे उन्हें कोई फायदा नहीं होगा क्योंकि उन्हें आस्ट्रेलिया में और इससे आगे भी खेलने के लिये तैयार होना है। उन्हें सीखने की जरूरत है कि अच्छी पिचों पर कैसे खेला जाये और जीता जाये। ’’ भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में वॉन ने न्यूजीलैंड को प्रबल दावेदार बताया। उन्होंने कहा, ‘‘भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में मेरे लिये न्यूजीलैंड प्रबल दावेदार हैं। उन्होंने दो बहुत प्रतिस्पर्धी मैच खेले जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। भारत ने भी टीम के अंदर ही अभ्यास मैच खेले हैं लेकिन इसमें इतनी प्रतिद्वंद्विता नहीं थी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read