अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतOPINION: नेहा झा के चरित्र हनन का दोषी कौन? बिहार पुलिस आखिर कब सीखेगी कायदा-कानून, कैसे कर दी इतनी बड़ी भू...210 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, बाइक-म...भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी की संदिग्ध महिला पकड़ी गई: दो युवतियों को बहला-फुसलाकर मुंबई भेजा, परिजनों न...Bihar NEET UG Counselling 2026: राउंड-2 चॉइस फिलिंग शुरू, देखें महत्वपूर्ण तिथियांबनडमरू हैं JDU के दो बड़े नेता! प्रशांत किशोर ने नीतीश की पार्टी के कद्दावर नेताओं और अमित शाह को दिखाया आईनाबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतOPINION: नेहा झा के चरित्र हनन का दोषी कौन? बिहार पुलिस आखिर कब सीखेगी कायदा-कानून, कैसे कर दी इतनी बड़ी भू...210 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, बाइक-म...भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी की संदिग्ध महिला पकड़ी गई: दो युवतियों को बहला-फुसलाकर मुंबई भेजा, परिजनों न...Bihar NEET UG Counselling 2026: राउंड-2 चॉइस फिलिंग शुरू, देखें महत्वपूर्ण तिथियांबनडमरू हैं JDU के दो बड़े नेता! प्रशांत किशोर ने नीतीश की पार्टी के कद्दावर नेताओं और अमित शाह को दिखाया आईना

Article Advertisement

India

ब्लड डोनर्स को डराने वाली खबर! खून देने के बाद अचानक युवक के सीने में दर्द उठा और दम तोड़ दिया

ब्लड डोनर्स को डराने वाली खबर! खून देने के बाद अचानक युवक के सीने में दर्द उठा और दम तोड़ दिया भारत में मेडिकल साइंस की दुनिया को चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ब्लड डोनेशन के बाद एक युवक की मौत हो गई। 10 मिनट के अंदर उसने दम तोड़ दिया। मेडिकल रिपोर्ट में उसकी मौत होने की वजह भी सामने आई, लेकिन मा

ब्लड डोनर्स को डराने वाली खबर! खून देने के बाद अचानक युवक के सीने में दर्द उठा और दम तोड़ दिया

Article Advertisement

ब्लड डोनर्स को डराने वाली खबर! खून देने के बाद अचानक युवक के सीने में दर्द उठा और दम तोड़ दिया भारत में मेडिकल साइंस की दुनिया को चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ब्लड डोनेशन के बाद एक युवक की मौत हो गई। 10 मिनट के अंदर उसने दम तोड़ दिया। मेडिकल रिपोर्ट में उसकी मौत होने की वजह भी सामने आई, लेकिन मामले ने खलबली मचा दी है। देश में मेडिकल साइंस की दुनिया में खलबली मचाने वाला मामला सामने आया है। ब्लड डोनेट करने के बाद युवक की मौत हो गई। उसने 10 मिनट के अंदर दम तोड़ दिया। ब्लड डोनेट करने के बाद अचानक युवक के सीने में दर्द उठा और वह बेहोश हो गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला देखकर डॉक्टर्स भी हैरान हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसा कैसे हो गया? वहीं जब मौके पर ही युवक की जांच की गई तो उसकी मौत का कारण कार्डिएक अरेस्ट बताया गया, लेकिन डॉक्टर्स का कहना है कि ब्लड डोनेट करने से पहले युवक के मेडिकल टेस्ट किए गए थे और उसकी ECG रिपोर्ट नॉर्मल आई थी तो अचानक दिल का दौरा कैसे पड़ गया? नीतेश ने कैंसर ग्रस्त नाना को दिया था ब्लड मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना राजस्थान के जयपुर की है और पूरे शहर में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं यह मामला कहीं न कहीं ब्लड डोनेट करने वालों को चिंता में डाल सकता है। मृतक की पहचान गांव चाकसू निवासी 27 वर्षीय नीतेश कुमार गौतम के रूप में हुई है। नीतेश के 85 वर्षीय नाना सवाई मान सिंह अस्पताल में रेडियोथेरेपी वार्ड में भर्ती हैं। उन्हें कैंसर है और उन्हें ब्लड की जरूरत थी। नीतेश मंगलवार को उनसे मिलने के लिए पहुंचा तो डॉक्टरों ने बताया कि उसके नाना को ब्लड की जरूरत है तो उसने खुद ब्लड देने की इच्छा जताई। डॉक्टरों ने उसके मेडिकल टेस्ट करके ब्लड ले लिया, लेकिन ब्लड देकर बाहर आते ही नीतेश की तबीयत बिगड़ने लगी। अचानक तेज दर्द उठा और वह बेहोश होकर गिर गया। परिजनों का ब्लड बैंक स्टाफ पर लापरवाही का आरोप नीतेश की मौत होने की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उन्हें यह पता था कि नीतेश नाना से मिलने आया है, लेकिन अस्पताल में जो हुआ, डॉक्टरों से जानने के बाद वे भड़क गए। उन्होंने अस्पताल के ब्लड बैंक स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ भीमसिंह मीणा ने बताया कि नीतेश ने खुद ब्लड देने की इच्छा जताई थी। उसकी स्क्रीनिंग हुई थी और ECG रिपोर्ट भी नॉर्मल थी। रक्तदान के बाद उसने कॉपी पी। आराम करने के बाद ही उसे बाहर जाने दिया गया था। CCTV कैमरे लगे हैं, परिजन पूरा वाकया देख सकते हैं। हो सकता है नीतेश किसी तरह के मानसिक तनाव में हो। ब्लड डोनेशन का उसकी मौत होने से कोई कनेक्शन नहीं है। फिर भी उसके ब्लड सैंपल की जांच कराएंगे, जो रिपोर्ट सामने आएगी, वह परिजनों को दे दी जाएगी।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read