अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आज का मौसम 28 सितंबर: समंदर में जागा कुंभकरण तो बंगाल-बिहार से UP तक में भारी तबाही, दिल्‍ली-NCR पर नया खतर...नेहा बोरा का तेवर नई सियासी संभावना का संकेत! बिहार के इस नेता को स्टूडेंट लीडर में दिखी विशेष राजनीतिक प्रतिभाGodda News: झारखंड-बिहार संपर्क मार्ग बदहाल, संग्रामपुर पुल पर राहगीर परेशानभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व आपसी समन्वय को मजबूत करने पर जोरभारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी पर विराम लगाने का अल्टीमेटमआसमान से जमीन तक दिखा पानी का घूमता हुआ बवंडर! नजारा देख कर थमीं रह गईं समस्तीपुर के लोगों की सांसें, VIDEOचिराग पासवान इस्तीफा के लिए किस मुहूर्त का इंतजार? मगरमच्छ के आंसू की चर्चा कर किसने दिखाया LJPR नेता को आईना1 अक्टूबर को पटना में जमा होंगे बिहार में वोटिंग का अधिकार खोने वाले, वाम नेता दीपांकर भट्टाचार्य का बड़ा ऐलानChapra News: सांसद राजीव प्रताप चुने गए वालीबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्षबिहार विधान परिषद चुनाव: JDU में सीट बंटवारे के बाद BJP उम्मीदवारों पर मंथन जारी, जानिए किसे मिल सकता है टिकट'बिहार का खजाना 2028 तक होगा सरप्लस', मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा बोले- पैसे की कमी से नहीं रुका कोई कामआज का मौसम 28 सितंबर: समंदर में जागा कुंभकरण तो बंगाल-बिहार से UP तक में भारी तबाही, दिल्‍ली-NCR पर नया खतर...नेहा बोरा का तेवर नई सियासी संभावना का संकेत! बिहार के इस नेता को स्टूडेंट लीडर में दिखी विशेष राजनीतिक प्रतिभाGodda News: झारखंड-बिहार संपर्क मार्ग बदहाल, संग्रामपुर पुल पर राहगीर परेशानभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व आपसी समन्वय को मजबूत करने पर जोरभारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी पर विराम लगाने का अल्टीमेटमआसमान से जमीन तक दिखा पानी का घूमता हुआ बवंडर! नजारा देख कर थमीं रह गईं समस्तीपुर के लोगों की सांसें, VIDEOचिराग पासवान इस्तीफा के लिए किस मुहूर्त का इंतजार? मगरमच्छ के आंसू की चर्चा कर किसने दिखाया LJPR नेता को आईना1 अक्टूबर को पटना में जमा होंगे बिहार में वोटिंग का अधिकार खोने वाले, वाम नेता दीपांकर भट्टाचार्य का बड़ा ऐलानChapra News: सांसद राजीव प्रताप चुने गए वालीबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्षबिहार विधान परिषद चुनाव: JDU में सीट बंटवारे के बाद BJP उम्मीदवारों पर मंथन जारी, जानिए किसे मिल सकता है टिकट'बिहार का खजाना 2028 तक होगा सरप्लस', मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा बोले- पैसे की कमी से नहीं रुका कोई काम

Article Advertisement

Politics

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने रैपिड टेस्टिंग किट के द्वारा कोविद-19 के जांच पर लगाई रोक

चीनी रैपिड टेस्टिंग किट द्वारा कोविद-19 के जांच के परिणाम सही न आने पर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने सभी राज्य में चीनी रैपिड टेस्टिंग किट के द्वारा की जाने वाली जांच पर रोक लगा दी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद में महामारी एवं संक्रामक रोग के प्रधान श्री रमन गंगाखेड़कर ने मीडिया से म

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने रैपिड टेस्टिंग किट के द्वारा कोविद-19 के जांच पर लगाई रोक

Article Advertisement

चीनी रैपिड टेस्टिंग किट द्वारा कोविद-19 के जांच के परिणाम सही न आने पर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने सभी राज्य में चीनी रैपिड टेस्टिंग किट के द्वारा की जाने वाली जांच पर रोक लगा दी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद में महामारी एवं संक्रामक रोग के प्रधान श्री रमन गंगाखेड़कर ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा, "हमे एक राज्य से शिकायत मिली की रैपिड टेस्टिंग किट के परिणाम गलत आ रहे है तो हमने फिर तीन और राज्य से बात की और फिर हमे पता लगा की रैपिड टेस्टिंग किट के द्वारा की जाने वाली जांच के परिणाम में काफी कम की शुद्धता है, कही 6 प्रतिशत शुद्धता तो कहीं 71 प्रतिशत शुद्धता है।" रमन गंगाखेड़कर आगे जोड़ते हुए कहा, "भले ही ये जांच की पहली पीढ़ी है लेकिन ऐसे परिणाम आना काफी चिंताजनक है, हम इसकी पूर्ण रूप से जांच करेंगे।" उन्होंने कहा, जबतक हमारे 8 विशेषज्ञ टीमों की रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक हमने सभी राज्यों से रैपिड टेस्टिंग किट द्वारा जांच पर रोक लगा दी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने ये भी कहा, अगर जांच के परिणाम में अशुद्धि आने का क्रम नहीं थमता है तो फिर वो इस मुद्दे को रैपिड टेस्टिंग किट बनाने वाली कंपनी के सामने भी उठाएगी। इससे पहले राजस्थान की गेहलोत सरकार ने पहले ही चीनी टेस्टिंग किट के द्वारा की जाने वाली जांच पर रोक लगा दी है। भारत ने चीन से मंगाए 5 लाख एंटीबाडी टेस्टिंग किट पहले ही उन सभी राज्यों को भेज दिए है जहाँ संक्रमण ज्यादा है। रैपिड टेस्टिंग किट का उद्देश्य जल्द से जल्द मरीज़ के खून के नमूने की जांच करके ये पता लगाना है की वो कोरोना वायरस से ग्रसित है या नहीं। ये किट फिलहाल कोविद-19 की जांच में किए जाने वाली आणविक तकनीक से बिलकुल अलग है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read