पहली बार खिताबी मुकाबले में उतर रही भारतीय महिला टीम बड़े मैचों के दबाव से उबरकर रविवार (8 मार्च) को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर रिकॉर्ड दर्शकों के सामने मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी महिला टी20 विश्व कप फाइनल में नया इतिहास रचने के लिए उतरेगी।
भारत ने ग्रुप चरण में अजेय रहते हुए फाइनल में जगह बनाई।
उसने ग्रुप चरण में अपने चारों मैच जीते, जिसमें टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में चार बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दर्ज की गई 17 रन की जीत भी शामिल है।
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ग्रुप ए में शीर्ष पर रहने के कारण पहली बार फाइनल में पहुंची।
भारत की सफलता में 16 साल की शैफाली वर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी और स्पिन के दबदबे वाले गेंदबाजी आक्रमण के लगातार अच्छे प्रदर्शन ने अहम भूमिका निभाई है।
लेकिन अगर भारत को पहली बार आईसीसी ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचना है तो स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत जैसी स्टार बल्लेबाजों को भी उपयोगी योगदान देना होगा।
मध्यक्रम के बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है।
ऑस्ट्रेलियाई जानते हैं कि दबाव वाले मैच में महत्वपूर्ण क्षणों में कैसा प्रदर्शन करना होता है जबकि भारत बड़े मैचों में दबाव में आ जाता है।
उसे 2017 वनडे विश्व कप के फाइनल में और 2018 विश्व टी20 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था।
फाइनल के 75,000 से अधिक टिकट बिक चुके हैं और कुल 90,000 दर्शकों के पहुंचने की संभावना है जो कि महिला क्रिकेट में अप्रत्याशित कहा जाएगा।
जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट- आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच कब खेला जाना है?
भारत बनाम इंग्लैंड मैच रविवार 08 मार्च को भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 12:30 बजे से खेला जाना है।
टॉस दोपहर 12.00 बजे होगा।
वहीं, मैच का लोकल टाइम शाम 06:00 बजे और जीएमटी सुबह 07:00 बजे है।
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच कहां खेला जाना है?
मैच मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाना है।
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच का लाइव टेलिकास्ट कहां देख सकते हैं?
भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और दूरदर्शन पर इस मैच का लाइव टेलिकास्ट देखा जा सकेगा।
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग hotstar.com पर देखी जा सकेगी।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं : भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शिखा पांडे, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, वेदा कृष्णमूर्ति, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, पूजा वस्त्राकर, तानिया भाटिया, राधा यादव, हरलीन देओल, अरुंधति रेड्डी, शैफाली वर्मा, ऋचा घोष में से।
ऑस्ट्रेलिया : मेग लैनिंग (कप्तान) राचेल हेन्स, मेगन स्कट, एलिसा हीली, एलिस पेरी, जेस जोनासेन, डेलिसा किमिन्स, बेथ मूनी, निकोला केरी, एश्लीग गार्डनर, सोफी मोलिनक्स, जॉर्जिया वेयरहम, एरिन बर्न्स, मौली स्ट्रानो, एनाबेल सदरलैंड में से।
SOURCE - HINDUSTAN
Article Advertisement
Sports
ICC Women's T20 World Cup 2020 Final IND W vs AUS W: जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट
पहली बार खिताबी मुकाबले में उतर रही भारतीय महिला टीम बड़े मैचों के दबाव से उबरकर रविवार (8 मार्च) को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर रिकॉर्ड दर्शकों के सामने मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी महिला टी20 विश्व कप फाइनल में नया इतिहास रचने के लिए उतरेगी। भारत ने ग्रुप चरण में अजेय रहते हुए फाइनल म

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
