अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर 24 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार: SSB-पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में तस्कर को फुलकाहा से ...सीमांचल में डेमोग्राफी बदलाव: खुफिया एजेंसियों की बढ़ी चिंतादिघलबैंक थाने का 8.06 करोड़ से बनेगा नया भवन: भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा मजबूत करने की तैयारीभारत-नेपाल बॉर्डर पर कस्टम की बड़ी कार्रवाई, टैंकर से चीन का माल बरामदछठ पर दिल्ली से जाना है बिहार? नहीं मिला ट्रेन का टिकट, प्‍लेन भी फुल, CM रेखा गुप्ता करने वाली हैं खास इंत...सोनौली बॉर्डर से छह नेपाली बच्चों की घर वापसी: शादी का झांसा देकर लाई गई किशोरी ऑर्केस्ट्रा में नचाई जा रही...लालू प्रसाद के कहने पर यूं ही पटना वापस नहीं लौटीं रोहिणी आचार्य! क्या भाई तेजस्वी यादव की बढ़ेगी टेंशन10000000 महिलाओं के घर झूमकर आएंगी खुशियां, दिवाली से पहले सम्राट सरकार ने खोला खजाना, पहले फटाफट कर...बिहार मौसमः आज पटना में सुबह से ही धूप, राज्य में इतने दिनों बाद फिर शुरू होगी आंधी-बारिश, 6 जिलों में बाढ़...बिहार एमएलसी चुनावः प्रशांत किशोर के इन चुनावी वादों से बदलेंगे सियासी समीकरण, जानें BJP-JDU में क्यों मची खलबलीबिहार के मखाना का विदेशों में डंकाः एपीडा के सहयोग के ग्रीस भेजी गई 1 मीट्रिक टन की पहली खेपभारत-नेपाल सीमा पर 24 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार: SSB-पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में तस्कर को फुलकाहा से ...सीमांचल में डेमोग्राफी बदलाव: खुफिया एजेंसियों की बढ़ी चिंतादिघलबैंक थाने का 8.06 करोड़ से बनेगा नया भवन: भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा मजबूत करने की तैयारीभारत-नेपाल बॉर्डर पर कस्टम की बड़ी कार्रवाई, टैंकर से चीन का माल बरामदछठ पर दिल्ली से जाना है बिहार? नहीं मिला ट्रेन का टिकट, प्‍लेन भी फुल, CM रेखा गुप्ता करने वाली हैं खास इंत...सोनौली बॉर्डर से छह नेपाली बच्चों की घर वापसी: शादी का झांसा देकर लाई गई किशोरी ऑर्केस्ट्रा में नचाई जा रही...लालू प्रसाद के कहने पर यूं ही पटना वापस नहीं लौटीं रोहिणी आचार्य! क्या भाई तेजस्वी यादव की बढ़ेगी टेंशन10000000 महिलाओं के घर झूमकर आएंगी खुशियां, दिवाली से पहले सम्राट सरकार ने खोला खजाना, पहले फटाफट कर...बिहार मौसमः आज पटना में सुबह से ही धूप, राज्य में इतने दिनों बाद फिर शुरू होगी आंधी-बारिश, 6 जिलों में बाढ़...बिहार एमएलसी चुनावः प्रशांत किशोर के इन चुनावी वादों से बदलेंगे सियासी समीकरण, जानें BJP-JDU में क्यों मची खलबलीबिहार के मखाना का विदेशों में डंकाः एपीडा के सहयोग के ग्रीस भेजी गई 1 मीट्रिक टन की पहली खेप

Article Advertisement

Seemanchal

पति ही निकला हत्या का आरोपी

पति ही निकला हत्या का आरोपी तीसरी शादी व दहेज की लालच में पति महाबुल ने दूसरी पत्नी ताजेनूर की हत्या की पत्नी ताजेनूर को घुमाने के बहाने बाहर ले जाकर गला दबाकर हत्या पत्नी की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी महाबुल आलम दहेज की लालच में तीसरी शादी करने के लिए दूसरी पत्नी ताजेनूर को रास्ते से हटाना चाहत

पति ही निकला हत्या का आरोपी

Article Advertisement

पति ही निकला हत्या का आरोपी तीसरी शादी व दहेज की लालच में पति महाबुल ने दूसरी पत्नी ताजेनूर की हत्या की पत्नी ताजेनूर को घुमाने के बहाने बाहर ले जाकर गला दबाकर हत्या पत्नी की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी महाबुल आलम दहेज की लालच में तीसरी शादी करने के लिए दूसरी पत्नी ताजेनूर को रास्ते से हटाना चाहता था इसलिए दूसरी पत्नी ताजेनूर की उसने हत्या कर की। यह खुलाशा पकड़े गये आरोपी महाबुल आलम ने गुरूवार को पुलिस के पूछताछ में किया है। आरोपी महाबुल की गिरफ्तारी के बाद हत्या की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। बहादुरगंज पुलिस की यह बड़ी कामयाबी है। जानकारी के अनुसार10 सितंबर 2019 को कोचाधामन थाना क्षेत्र के मस्तान चौक के समीप 20 वर्षीय महिला ताजेनूर की हत्या कर शव फेंके जाने के मामले का उभेदन करते हुए कोचाधामन थाना की पुलिस ने दो आरोपियों को बुधवार की देर शाम किशनगंज बस स्टैंड के समीप से गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी महाबुल आलम व अब्दुल लतीफ बंगाल के चाकुलिया (पं. बंगाल) पुअर का रहने वाला है। दोनो रिश्ते में पिता-पुत्र है। 10 सितंबर को कोचाधामन थाना क्षेत्र के मस्तान चौक के समीप महिला ताजेनूर का शव मिला था। शव मिलने के बाद एसपी कुमार आशीष के निर्देश पर पुलिस घटना के उदभेदन में जुटी हुई थी। कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस घटना के उदभेदन में जुटी हुई थी। मामले में गिरफ्तार दोनो आरोपी सहित गुलजार, प्रताप अब्दुल वसीर सहित आठ लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज करवाया गया था। तीसरी शादी के लिए की थी पत्नी की हत्या गिरफ्तार आरोपी महाबुल दहेज के लिए तीसरी शादी करना चाहता था और इसी उद्देश्य को लेकर उसने अपनी दूसरी पत्नी ताजेनूर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसके लिए घटना से दो दिन पूर्व से ही साजिश रचना शुरू कर दिया था। 9 सितंबर को आरोपी पति महाबुल अपनी पत्नी ताजेनूर को झांसे में लेकर घुमाने के बहाने घर से निकला और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बंगाल में ही गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस की पकड़ से बचने के लिए शव मस्तान चौक मेें लाकर फेक दिया था। हत्या के बाद अपने पिता को किया था फोन पकड़े गये आरोपी महाबुल ने अपनी पत्नी ताजेनूर की हत्या के बाद अपने पिता को फोन पर कहा था कि काम हो गया है। पिता ने कहा कि ठीक है अभी बाहर रहो। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। इधर एसपी के निर्देश पर कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर घटना का उदभेदन किया। उमेश प्रसाद कांड के आईओ बनाये गये थे। दोनो आरोपियों को गुरूवार को जेल भेज दिया गया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read