अस्पताल की लापरवाही से मरीज की गई जान, गलत खून चढ़ाने से मौत समस्तीपुर में एक जिंदगी निजी अस्पताल की मनमानी की बलि चढ़ गई, जहां हड्डियों के ऑपरेशन के लिए आई महिला की अस्पतालकर्मियों की लापरवाही के चलते मौत हो गई. समस्तीपुर में एक जिंदगी निजी अस्पताल की मनमानी की बलि चढ़ गई, जहां हड्डियों के ऑपरेशन के लिए आई महिला की अस्पतालकर्मियों की लापरवाही के चलते मौत हो गई. परिजनों ने हंगामा किया जिसे शांत करा दिया गया. लेकिन सवाल ये कि कब तक निजी अस्पतालों में यूं ही जिंदगियां खत्म होती रहेंगी. समस्तीपुर के निजी अस्पतालों में भूलकर भी ना जाएं क्योंकि यहां के अस्पतालों में इलाज नहीं, बल्कि मौत का सौदा होता है. डॉक्टर्स का काम मरीज का इलाज करना नहीं होता, बल्कि मरीज के परिजनों से पैसे एंठना होता है. फिर चाहे इस सब के बीच किसी मरीज की जान ही क्यों ना चली जाए. निजी अस्पताल में भर्ती थी मरीज खबर जिले के चंद्रकला हॉस्टिपटल की है, जहां परिजन विपाल कर रहे हैं. आंखों में अपने को खोने का गम है और मन में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश है. आक्रोश इसलिए क्योंकि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के चलचे एक महिला मरीज की जान चली गई. महिला हड्डियों के ऑपरेशन के लिए आई थी. दरअसल, अख्तियारपुर की विमला देवी के पैर की हड्डी टूट गई थी. परिजन विमला देवी को मां चंद्रकला हॉस्पिटल लेकर आए. अस्पताल में डॉक्टर्स ने स्टील रॉड लगाकर ऑपरेशन की बात कही. मरीज की मौत पर जमकर हंगामा डॉक्टर्स की बात मानकर परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया. ऑपरेशन के लिए खून की जरूरत थी तो परिजन खून देने के लिए तैयार हो गए, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने बिना किसी वजह के परिजनों का खून लेने से साफ इनकार दिया. उनका कहना था कि खून का इंतजाम अस्पताल प्रबंधन करेगा. यानी पैसों के लिए बाहर से ब्लड मंगाने की बात हुई और परिजनों ने प्रबंधन की जिद मान ली. अब परिजनों का दावा है कि जैसे ही मरीज को ब्लड चढ़ाना शुरू हुआ, उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, लेकिन तबीयत खराब होने के बाद भी डॉक्टर ने खून चढ़ाना नहीं रोका. जिसके बाद महिला की मौत हो गई. गलत खून चढ़ाने से मौत महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया. आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया. परिजनों का कहना है कि गलत खून चढ़ाने से ही महिला की मौत हुई है. अस्पताल में घंटों तक विवाद चला. हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करा दिया, लेकिन अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से किसी मरीज की जान जाने का ये पहला मामला नहीं है. पुलिस मामले को शांत करा देती है, लेकिन यहां जरूरत है कि इन निजी अस्पतालों पर लगाम कसी जाए. दोषी डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाए ताकि अगली बार कोई मरीज लापरवाही की बलि ना चढ़े.
Article Advertisement
India
अस्पताल की लापरवाही से मरीज की गई जान, गलत खून चढ़ाने से मौत
अस्पताल की लापरवाही से मरीज की गई जान, गलत खून चढ़ाने से मौत समस्तीपुर में एक जिंदगी निजी अस्पताल की मनमानी की बलि चढ़ गई, जहां हड्डियों के ऑपरेशन के लिए आई महिला की अस्पतालकर्मियों की लापरवाही के चलते मौत हो गई. समस्तीपुर में एक जिंदगी निजी अस्पताल की मनमानी की बलि चढ़ गई, जहां हड्डिय

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

India
गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, रेल और सड़क नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

India
भारत की सैन्य शक्ति को बड़ा विस्तार: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
