सीएस ने अस्पताल कर्मियों के साथ बैठक कर जारी किए निर्देश पूर्णिया सिविल सर्जन डॉ. मधुसुदन प्रसाद बुधवार को भवानीपुर सामुदायिक अस्पताल पहुंचकर अस्पताल कर्मियों के साथ बैठक की।
बैठक में उन्होंने भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर अस्पताल कर्मियों को जहां कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए वहीं इसको लेकर क्षेत्रवासियों से भी जागरूक होने की अपील की।
सीएस ने अस्पताल कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि जहां से भी डेंगू के मरीजों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हो वहां तत्काल पहुंचकर डेंगू रोधी छिड़काव करवाने का काम करें।
साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने घरों के आसपास पानी का जमाव नहीं होने दें।
सोते वक्त आवश्यक रूप से मच्छरदानी और मच्छर भगाने वाले अन्य चीजों का प्रयोग करें।
सीएस ने कहा कि हमेंशा अपने घरों एवं आसपास के जगहों को साफ सुथरा रखें।
की सावधानी ही सबसे बड़ा और कारगर उपाय है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद चिकित्सकों से तुरंत सम्पर्क करें और इसके बाद उपाय नहीं होने पर इसकी जानकारी सीधे उन्हें देने का काम करें।
बैठक के उपरांत उन्होंने कहा कि डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग की व्यवस्था के लिए उनके द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।
पूर्णिया में फॉगिंग के लिए विभाग के पास बड़ी मशीन नहीं है।
इसके लिए उनके द्वारा नगर निगम के आयुक्त से मशीन देने के लिए बात की गई है।
इस दौरान अस्पताल प्रभारी डॉ. नवीन कुमार उपरोझिया, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसके चौधरी, डॉ. आरएन सिन्हा, स्वास्थ्य प्रबंधक कुमार वरुण, विजय कुमार मंडल सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे | अस्पताल कर्मियों की छूट्टियां रद्द दूसरी ओर, भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी चिकित्सा पदाधिकारियों एवं अन्य चिकित्सा कर्मियों की छुटियां रद्द कर दी है।
सभी चिकित्सा कर्मियों की छूट्टियां रद्द करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सबों को मुख्यालय में मौजूद रहने का आदेश दिया है।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवीन कुमार उपरोझिया ने बताया की आदेश के बावजूद मुख्यालय से गायब रहनेवाले चिकित्सा कर्मियों के विरुद्ध सख्त कारवाई की जाएगी।
स्रोत-हिन्दुस्तान
Article Advertisement
India
सीएस ने अस्पताल कर्मियों के साथ बैठक कर जारी किए निर्देश
सीएस ने अस्पताल कर्मियों के साथ बैठक कर जारी किए निर्देश पूर्णिया सिविल सर्जन डॉ. मधुसुदन प्रसाद बुधवार को भवानीपुर सामुदायिक अस्पताल पहुंचकर अस्पताल कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर अस्पताल कर्मियों को जहां कई आवश्यक दिशा निर्देश दि

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

India
अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त बनाने का लक्ष्य; AAP ने उठाए सवाल

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
