उम्मीद है कि मेरे ओलंपिक कांस्य से मणिपुर के यूवाओं को हॉकी खेलने की प्रेरणा मिलेगी : नीलाकांता नयी दिल्ली, 16 सितंबर (भाषा) भारतीय पुरूष हॉकी टीम के मिडफील्डर नीलाकांता शर्मा को उम्मीद है कि तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद उनके राज्य मणिपुर के युवाओं को पेशेवर तौर पर हॉकी खेलने की प्रेरणा मिलेगी ।
भारत ने तोक्यो में कांस्य पदक जीता जो ओलंपिक में हॉकी में 41 साल बाद मिला पदक है ।
इससे पहले भारत ने मॉस्को ओलंपिक 1980 में कांस्य पदक जीता था ।
हॉकी इंडिया ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ मणिपुर हॉकी में काफी क्षमता है ।
प्रदेश में कई अच्छी चीजें हो रही है और अच्छा बुनियादी ढांचा तैयार करने पर फोकस है ।मुझे उम्मीद है कि तोक्यो ओलंपिक में मेरे प्रदर्शन से मेरे प्रदेश के युवाओं को हॉकी खेलने की प्रेरणा मिलेगी ।’’ चार साल पहले सीनियर टीम में आये नीलाकांता का मानना है कि लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार करना ही सफलता की कुंजी है ।
उन्होंने अगले साल बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई ।
उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे सीनियर टीम के साथ पिछले कुछ साल में अपने प्रदर्शन पर आत्ममंथन करने का मौका मिला ।
मुझे लगता है कि मैं खुशकिस्मत हूं जो भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला ।
मैने उनसे बहुत कुछ सीखा है ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ कोच ने हर खिलाड़ी को एक भूमिका दी है और मैं बस उस पर खरे उतरने की कोशिश करता हूं ।
मुझे लगता है कि अभी भी प्रदर्शन में काफभ् सुधार की गुंजाइश है ।
हम ओलंपिक में अपने प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे ।
मुझे टीम बैठकें बहुत पसंद है क्योंकि सभी अपनी राय देते हैं और एक दूसरे से सीखते हैं ।’’
Article Advertisement
India
उम्मीद है कि मेरे ओलंपिक कांस्य से मणिपुर के यूवाओं को हॉकी खेलने की प्रेरणा मिलेगी : नीलाकांता
उम्मीद है कि मेरे ओलंपिक कांस्य से मणिपुर के यूवाओं को हॉकी खेलने की प्रेरणा मिलेगी : नीलाकांता नयी दिल्ली, 16 सितंबर (भाषा) भारतीय पुरूष हॉकी टीम के मिडफील्डर नीलाकांता शर्मा को उम्मीद है कि तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद उनके राज्य मणिपुर के युवाओं को पेशेवर तौर पर हॉकी खेलने की प्रेरणा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
आधी रात को रिकवरी एजेंटों ने ट्रक उठाया, सुप्रीम कोर्ट ने फाइनेंस कंपनी को 15 लाख रुपये देने का आदेश दिया

India
केरल में भारी बारिश का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन से बढ़ी चिंता

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Bihar
जमुई मामले में बड़ा अपडेट: राष्ट्रीय महिला आयोग ने DGP से मांगी रिपोर्ट, वीडियो वायरल करने वालों पर भी कार्रवाई के निर्देश

Seemanchal
किशनगंज में स्कूल-कॉलेज के आसपास मनचलों पर पुलिस की नजर, छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15141 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8209 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6005 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5236 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15141 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8209 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6005 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5236 views
