1996 में आज के दिन ही भारत ने उड़ाए थे पाकिस्तान के छक्के, जीता था World Cup मैच History of the Day: आज का दिन क्रिकेट के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है, क्योंकि आज के दिन भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाकर वर्ल्ड कप से बाहर किया था।
उस रोमांचक मुकाबले में पूरा स्टेडियम जयकारों से गुंजायमान हो गया था और भारतीय दर्शकों की भावनाएं उमड़ी थीं।
On This Day 9 March: आज 9 मार्च 2025 को दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, लेकिन आज का दिन पहले से भी क्रिकेट वर्ल्ड के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है, क्योंकि आज के दिन भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी।
आज से 29 साल पहले 9 मार्च 1996 को भारत ने विल्स विश्व कप 1996 का क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर अंतिम 4 में जगह बनाई थी।
इस मैच में भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराया था।
दोनों देशों के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच खेला गया था।
इस मैच को इसलिए याद किया जाता है, क्योंकि पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने दूसरी पारी खेलते हुए भारत द्वारा दिए गए लक्ष्य को चेज किया थ।
वहीं भारतीय बॉलर्स ने जिस तरह गेंदबाजी करके पाकिस्तानी खिलाड़ियों की गिल्लियां उड़ाई थीं, पूरा स्टेडियम भारत माता के जयकारों से गुंजायमान हो उठा था।
हर भारतीय दर्शक के दिल की भावनाएं आंसू बनकर उमड़ी थीं।
नवजोत सिद्धू के सिर बंधा था जीत का सेहरा मशहूर कॉमेडियन और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू के सिर उस रोमांचक मुकाबल में जीत का सेहरा बंधा था।
भारतीय क्रिकेट टीम ने 39 रन से जीत हासिल की थी।
नवजोत सिद्धू ने 115 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 93 रन बनाए थे।
सिद्धू को शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
नवंबर 1989 में नेहरू कप फाइनल के बाद पाकिस्तान भारत में अपना पहला मैच खेल रहा था।
यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में फ्लडलाइट में खेला गया पहला ऑफिशियल मैच भी था।
इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की।
नवजोत सिंह सिद्धू के 93 रन के साथ भारतीय क्रिकेट टीम ने 8 विकेट खोकर 287 रन बनाए बनाए थे।
नवजोत सिद्धू ने सचिन तेंदुलकर के साथ पहले विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी की थी, लेकिन सचिन अता उर रहमान की गेंद पर नवजोत सिद्धू आउट हो गए थे।
इसके बाद भारत की विकेट गिरती गईं, लेकिन हर बल्लेबाज ने अच्छा स्कोर देकर मजबूत टारगेट दिया।
वेंकटेश और कुंबले ने चटकाए थे 6 विकेट अजय जडेजा ने अपनी बल्लेबाजी की आक्रामक शुरुआत की और 25 गेंदों पर 45 रन दिए।
उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए, लेकिन वकार यूनुस ने उन्हें आउट कर दिया।
पाकिस्तान ने दूसरी पारी में शानदार शुरुआत की।
पहले 10 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 84 रन टीम ने बनाए।
वेंकटेश प्रसाद और अनिल कुंबले ने भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया।
6 विकेट चटकाकर अपने चिरप्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाया।
पाकिस्तान ने 9 विकेट खोकर 248 रन बनाए।
वर्ल्ड कप 1992 के बाद यह पाकिस्तान की भारत से पहली हार थी और 1987 के बाद भारतीय धरती पर पहली हार थी।
यह मैच जावेद मियांदाद का आखिरी वनडे मैच था, लेकिन इस मैच के बाद मोहम्मद अजहरुद्दीन की अगुवाई वाली भारती क्रिकेट टीम सेमीफाइनल मैच में चैंपियन श्रीलंका से हार गई थी, लेकिन 9 मार्च 1996 का आज का दिन भारत द्वारा पाकिस्तान को वर्ल्ड कप से बाहर करने के लिए याद किया जाता है और किया जाता रहेगा।
Article Advertisement
Sports
1996 में आज के दिन ही भारत ने उड़ाए थे पाकिस्तान के छक्के, जीता था World Cup मैच
1996 में आज के दिन ही भारत ने उड़ाए थे पाकिस्तान के छक्के, जीता था World Cup मैच History of the Day: आज का दिन क्रिकेट के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है, क्योंकि आज के दिन भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाकर वर्ल्ड कप से बाहर किया था। उस रोमांचक मुकाबले में पूरा स्टेडियम जयकारों से गुंजायमान हो

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Technology
भारत में AI नेटवर्क बनाने के लिए Tata Communications का बड़ा निवेश, 10 हजार किलोमीटर तक बिछेगी नई फाइबर नेटवर्क लाइन

Technology
AI की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: Anthropic ने एक महीने से ज्यादा रोकी नए AI मॉडल की ट्रेनिंग
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15188 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6764 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6020 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5251 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15188 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6764 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6020 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5251 views
