अपने 13 माह के मासूम को मकान मालिक के सहारे छोड़कर एक डॉक्टर दंपति मरीजों का उपचार कर रहा है।
पति-पत्नी की ड्यूटी अलग-अलग अस्पतालों में लगाई गई है।
दोनों आपातकालीन विभाग में ड्यूटी कर रहे हैं, जहां मरीजों के उपचार के साथ ही उनकी स्क्रीनिंग का काम चल रहा है।
डॉक्टर राजीव रंजन दादा देव अस्पताल में तैनात हैं, जबकि उनकी पत्नी डॉ. रश्मि आचार्य भीझू अस्पताल में तैनात हैं।
दोनों की ड्यूटी अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लगी हुई है।
आचार्य भीझू अस्पताल में आइसोलेशन और फ्लू वार्ड बनाया गया है, जबकि दादा देव में सिर्फ फ्लू वार्ड बनाया गया है, जहां आपातकालीन विभाग में आने वाले मरीजों की स्क्रीनिंग करने के बाद शिफ्ट किया जा रहा है।
अगर कोई मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे आरएमएल और डीडीयू में रेफर किया जा रहा है।
डॉक्टर दंपति ने कहा कि कोरोना को लेकर लोगों को घबराने की जगह सावधानी बरतने की जरूरत है।
लोग लॉकडाउन का पालन करें और घरों में ही रहें।
कई दिनों से घर नहीं गए: मरीज स्क्रीनिंग के बाद अगर वह पॉजिटिव पाए जाते हैं, तो उन्हें कोरोना वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाता है।
कोरोना वार्ड या फिर कोरोना अस्पताल में उनका उपचार शुरू होता है।
ऐसे में स्क्रीनिंग और उपचार के समय स्टाफ को कोरोना संक्रमण का खतरा ज्यादा होता है।
लिहाजा, डॉक्टर दंपति ने पिछले कई दिनों से घर आना बंद कर दिया है और बच्चे की देखरेख मकान मालिक कर रहे हैं।
बच्चों को वीडियो कॉल करते हैं: डॉक्टर दंपति ने बताया कि बच्चा 13 माह का ही है और संक्रमण की चपेट में जल्दी आ सकता है।
दोनों ने निर्णय लिया कि वे अस्पताल से घर नहीं जाएंगे।
घर में मौजूद बच्चे की देखरेख का सबसे बड़ी चिंता थी।
ऐसे में उन्होंने अपने मकान मालिक से मदद मांगी।
बच्चे की मकान मालिक ही देखरेख करते हैं।
दोनों हर तीन घंटे बाद वीडियो कॉल के जरिए बच्चे की सुध लेते हैं।
Source :- Hindustan
Article Advertisement
India
कोरोना योद्धाओं को दिल से सलाम:13 माह के बच्चे को मकान मालिक के पास छोड़ डॉक्टर कपल कर रहा मरीजों का इलाज
अपने 13 माह के मासूम को मकान मालिक के सहारे छोड़कर एक डॉक्टर दंपति मरीजों का उपचार कर रहा है। पति-पत्नी की ड्यूटी अलग-अलग अस्पतालों में लगाई गई है। दोनों आपातकालीन विभाग में ड्यूटी कर रहे हैं, जहां मरीजों के उपचार के साथ ही उनकी स्क्रीनिंग का काम चल रहा है। डॉक्टर राजीव रंजन दादा देव अस्पताल में तैना

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

India
SIR को लेकर चुनाव आयोग में मतभेद की रिपोर्ट पर घमासान, आयोग ने कहा- सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए

India
आधी रात को रिकवरी एजेंटों ने ट्रक उठाया, सुप्रीम कोर्ट ने फाइनेंस कंपनी को 15 लाख रुपये देने का आदेश दिया

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
