Health News: संक्रमित बीमारियों से बचना है तो नियमित रूप से करें अपने हाथों की सफाई Health News: हाथ धोना हमलोगों के लिए कितना जरूरी है, इस बात की जानकारी कोरोना संक्रमण काल के दौरान समझ में आ ही गया है. क्योंकि हाथ धुलने से बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है. Health News: किसी भी वस्तु को छूने या उसका उपयोग करने से हाथों में फैलती है गंदगी सदर अस्पताल में फेथ बायोटेक के द्वारा दिया गया प्रशिक्षण किशनगंज. हाथ धोना हमलोगों के लिए कितना जरूरी है, इस बात की जानकारी कोरोना संक्रमण काल के दौरान समझ में आ ही गया है. क्योंकि हाथ धुलने से बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है. जब कोविड-19 जैसी बीमारियों ने दस्तक दी थी, तब सभी को बस एक ही हिदायत दी गई थी कि किसी भी चीज को छूने के बाद हाथों को अच्छी तरह से सफाई जरूर करें. साबुन से 30 सेकंड तक हाथ धोना चाहिए. क्योंकि इससे हैजा, डायरिया, निमोनिया सहित कई अन्य प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है.इसी क्रम में जिले के सदर अस्पताल में फेथ बायोटेक के द्वारा स्वास्थकर्मियो के लिए हाथ धोने को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. Health News: किसी भी वस्तु को छूने या उसका उपयोग करने से हाथों में फैलती है गंदगी सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अनवर हुसैन ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताया कि हमारे हाथों में बगैर दिखने वाली गंदगी छिपी हुई रहती हैं. जो किसी भी वस्तु को छूने या उसका उपयोग करने व कई तरह के दैनिक कार्यों के कारण होती है. यह गंदगी बगैर हाथ धोए खाद्य एवं पेय पदार्थों के सेवन से आपके शरीर में प्रवेश कर जाती हैं. जिस कारण कई प्रकार की बीमारियों को जन्म देती हैं. स्वास्थ्य संस्थाओं द्वारा शोध से यह स्पष्ट हुआ हैं कि स्वच्छ आदतों को नहीं अपनाने वाले लोग जल्द बीमार पड़ते हैं. इसलिए स्वच्छ आदतों को अपनाकर इलाज पर होने वाले बेवजह के खर्च को बचाकर परिवार को आर्थिक रूप से समृद्ध किया जा सकता है. Health News: स्वास्थकर्मियों को हाथ धुलाई को लेकर किया जागरूक डॉ अनवर हुसैन ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य लोगों में हैंड वाशिंग के महत्व के बारे में अवगत कराना है. स्वास्थ्यकर्मियों को सुमन के तरीके को सभी बच्चों के बीच बताया गया ताकि अपने.अपने घरों में जाकर परिवार के सभी सदस्यों को हाथ की आदतों को शुमार करने के लिए जागरूक करने की जरूरत है. हाथ धुलाई कार्यक्रम के अंतर्गत साबुन से हाथ धोने के मुख्य 6 चरणों को सिखाने के साथ कोविड-19 महामारी संक्रमण काल में भोजन के पहलेए नाकए मुंह व आंखों को छूने के बादए खांसने एवं छींकने के बादए शौच व शौचालय के उपयोग के पश्चात हाथ धोने के महत्व के बारे में बताया गया साथ ही अधिकारियों, कर्मियों, बच्चों को एक साथ हाथों की सफाई नियमित रूप से करने के लिए शपथ दिलाई गई. छोटे-छोटे बच्चे में मुख्य रूप से होने वाली बीमारी डायरिया से निजात पाने के लिए साबुन एवं पानी से हाथ धोकर ही काफी हद तक बचाव किया जा सकता है.
Article Advertisement
Seemanchal
Health News: संक्रमित बीमारियों से बचना है तो नियमित रूप से करें अपने हाथों की सफाई
Health News: संक्रमित बीमारियों से बचना है तो नियमित रूप से करें अपने हाथों की सफाई Health News: हाथ धोना हमलोगों के लिए कितना जरूरी है, इस बात की जानकारी कोरोना संक्रमण काल के दौरान समझ में आ ही गया है. क्योंकि हाथ धुलने से बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है. Health News: किसी भी वस्तु को छूने या

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट

Seemanchal
पूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंता

Seemanchal
बिहार में बाढ़ के बीच फिर भारी बारिश का अलर्ट: 8 सितंबर को बिगड़ेगा मौसम, सीमांचल के 4 जिलों पर भी नजर

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
