मरीजों को तुरंत मिलेगा इलाज!
हर जिला अस्पताल में होंगे ‘कैंसर सेंटर’, जानें क्या है सरकार का प्लान 12 मार्च को एक संसदीय स्थायी समिति की रिपोर्ट पेश की गई, जिसमें हर जिले में कैंसर सेंटर बनाने प्लान पेश किया गया।
इसके तहत अगले तीन सालों में सभी सेंटर्स स्थापित करने का प्लान बनाया गया है।
इससे मरीजों को समय पर इलाज मिल पाएगा।
देश में जिला अस्पतालों में कैंसर डेकेयर सेंटर स्थापित करने को लेकर एक रिपोर्ट पेश की गई।
सरकार की इस पहल के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ब्लूप्रिंट तैयार किया है।
जिसमें कीमोथेरेपी, परामर्श सेवाएं और दवाओं को लेकर एक खास प्लान बनाया गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की इस रिपोर्ट में कहा गया कि इस पहल से कैंसर का उपचार मरीजों को उनके घर के नजदीक ही दिया जाएगा।
आने वाले सालों में सरकार के इस कदम से मेडिकल के क्षेत्र में क्रांति देखने को मिल सकती है।
जानिए इन केंद्रों में क्या कुछ होगा?
कब तक बनेंगे केंद्र?
इन केंद्रों में कीमोथेरेपी और परामर्श सेवाएं मिलेंगी।
इसके अलावा, एक केंद्र में 4 से 6 बिस्तर, ओन्कोलॉजिस्ट या एक चिकित्सा अधिकारी, दो नर्स, एक फार्मासिस्ट, एक कंसल्टेंट और एक बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ता (Multi Purpose Worker) होना चाहिए।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में इसका ऐलान किया।
इन केंद्रों को अगले तीन सालों में बनाया जाएगा।
एक साल में कम से कम 200 केंद्र बना लिए जाएंगे।
बाकी के केद्रों को तय समय पर स्थापित किया जदएगा।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कैंसर का उपचार मरीजों के घरों के नजदीक ही आसानी से मिल जाएगा।
अलग से भर्ती की सिफारिश संसदीय पैनल ने अलग भर्ती की सिफारिश भी की है।
पैनल की रिपोर्ट में कहा गया कि समिति यह भी चाहती है कि केंद्रों के सुचारू रूप से संचालन के लिए जिला अस्पतालों से डॉक्टर और नर्स देने के बजाय, अलग से इनकी भर्ती की जाए, क्योंकि जिला अस्पतालों में पहले से ही डॉक्टरों की कमी है।
कैंसर के बढ़ रहे मामले ग्लोबल कैंसर ऑब्जर्वेटरी के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में हर साल 14 लाख से ज्यादा मामले सामने आते हैं, जिसमें से 9 लाख लोगों की मौत हो जाती है।
पुरुषों में सबसे आम कैंसर होंठ और मुंह (15.6%) और फेफड़ों (8.5%) के कैंसर के मामले सामने आते हैं।
वहीं, महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के सबसे ज्यादा (26.6%) मामले सामने आते हैं।
Article Advertisement
Politics
मरीजों को तुरंत मिलेगा इलाज! हर जिला अस्पताल में होंगे ‘कैंसर सेंटर’, जानें क्या है सरकार का प्लान
मरीजों को तुरंत मिलेगा इलाज! हर जिला अस्पताल में होंगे ‘कैंसर सेंटर’, जानें क्या है सरकार का प्लान 12 मार्च को एक संसदीय स्थायी समिति की रिपोर्ट पेश की गई, जिसमें हर जिले में कैंसर सेंटर बनाने प्लान पेश किया गया। इसके तहत अगले तीन सालों में सभी सेंटर्स स्थापित करने का प्लान बनाया गया है। इससे मरीजों

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
