अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
JDU-BJP नेतृत्व में खींचतान! प्रशांत किशोर ने कहा- बिहार की स्थिति जंगलराज से भी भयावह‘बिहार में पुलिस व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई…’, महिला सुरक्षा पर BJP सांसद शंभू शरण पटेल ने सम्राट चौधरी सरकार को घेरा'बूढ़े होने से पहले अमीर बनने की जरूरत', अमेरिका में वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नीलकंठ मिश्रा से मिले संजय झानेपाल में बारिश से बिहार पर मंडराया बाढ़ का खतरा, गंडक बराज पर जलस्तर 4 लाख क्यूसेक पार, इन जिलों में अलर्ट...Bihar Crime News: पटना में फिर बेखौफ अपराधियों का तांडव, गैरेज संचालक को मारीं 4 गोलियांबिहार के DGP विनय कुमार ने लिया VRS, अब संभालेंगे मुख्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी'हमलोग SC/ST हैं, इसलिए हमको संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय चाहिए', जीतन राम मांझी ने लिखी ओम बिरला को चिट्ठीबिहार: अप्लाई के साथ ही मिली रिटायरमेंट की मंजूरी, छुट्टी पर गए DGP विनय कुमार बना दिए गए मुख्य सूचना आयुक्तबिहार मौसमः चक्रवात अर्णब पड़ा कमजोर, आज से मिलेगी राहत, इतने दिनों बात फिर बारिश की संभावनाआज का मौसम 27 सितंबर: 85KM की स्पीड से तूफानी हवाएं, IMD का UP, MP और बिहार समेत 19 राज्यों में अलर्टभारत-नेपाल सीमा पर गांजा संग गिरफ्तारJDU-BJP नेतृत्व में खींचतान! प्रशांत किशोर ने कहा- बिहार की स्थिति जंगलराज से भी भयावह‘बिहार में पुलिस व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई…’, महिला सुरक्षा पर BJP सांसद शंभू शरण पटेल ने सम्राट चौधरी सरकार को घेरा'बूढ़े होने से पहले अमीर बनने की जरूरत', अमेरिका में वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नीलकंठ मिश्रा से मिले संजय झानेपाल में बारिश से बिहार पर मंडराया बाढ़ का खतरा, गंडक बराज पर जलस्तर 4 लाख क्यूसेक पार, इन जिलों में अलर्ट...Bihar Crime News: पटना में फिर बेखौफ अपराधियों का तांडव, गैरेज संचालक को मारीं 4 गोलियांबिहार के DGP विनय कुमार ने लिया VRS, अब संभालेंगे मुख्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी'हमलोग SC/ST हैं, इसलिए हमको संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय चाहिए', जीतन राम मांझी ने लिखी ओम बिरला को चिट्ठीबिहार: अप्लाई के साथ ही मिली रिटायरमेंट की मंजूरी, छुट्टी पर गए DGP विनय कुमार बना दिए गए मुख्य सूचना आयुक्तबिहार मौसमः चक्रवात अर्णब पड़ा कमजोर, आज से मिलेगी राहत, इतने दिनों बात फिर बारिश की संभावनाआज का मौसम 27 सितंबर: 85KM की स्पीड से तूफानी हवाएं, IMD का UP, MP और बिहार समेत 19 राज्यों में अलर्टभारत-नेपाल सीमा पर गांजा संग गिरफ्तार

Article Advertisement

Business

बछवाड़ा:- हथियार से लैस होकर दलित महिला के साथ दुष्कर्म करने पहुंचे मनचले को ग्रामीणों नें दबोचा

बछवाड़ा/संवाददाता:- थाना क्षेत्र के रानी दो पंचायत के शिवूटोल गांव में बुधवार की रात हथियार का भय दिखाकर दलित महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में युवक को ग्रामीणों ने पकर पुलिस के हवाले किया। मामले को ले पीड़ित महिला ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आवे

बछवाड़ा:- हथियार से लैस होकर दलित महिला के साथ दुष्कर्म करने पहुंचे मनचले को ग्रामीणों नें दबोचा

Article Advertisement

बछवाड़ा/संवाददाता:- थाना क्षेत्र के रानी दो पंचायत के शिवूटोल गांव में बुधवार की रात हथियार का भय दिखाकर दलित महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में युवक को ग्रामीणों ने पकर पुलिस के हवाले किया। मामले को ले पीड़ित महिला ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आवेदन में पीड़ित महिला रानी दो पंचायत के शिवूटोल नया टोला गांव वार्ड संख्या 12 निवासी विज्ञान पासवान की पुत्री रूपम देवी ने बताया कि मैं अपने पिता के घर आयी थी। रात्रि में घर में अपने बच्चों के साथ सोई हुई थी। तभी रात्रि को कमरे में किसी के आने की आहट सुनकर जगी तो देखा कमरे में रानी दो पंचायत के शिवू टोल गांव वार्ड संख्या 13 निवासी जोगी यादव का पुत्र रविंदर यादव उर्फ सुल्ताना, गोधना पंचायत के नवादा गांव निवासी डीगो महतो और एक अज्ञात व्यक्ति खङा था। मैं ज्यों ही उठ खरी हुई तो रविंद्र यादव उर्फ सुल्ताना मुझे धक्का देकर गिरा दिया और दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। जब मैं उसका विरोध किया तो डीगो महतो एवं एक अज्ञात व्यक्ति ने मुझे पिस्तौल दिखाकर बोला चुप रहो।मैं अपनी इज्जत आबरू बचाने को ले चीखने लगी। चीख की आवाज सुनकर मेरे माता-पिता जगे और मेरे कमरे में आए तो आपत्तिजनक अवस्था में देख कर घर वालों ने शोर मचाया। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हुए। लोगों को जमा होते देख तीनों भागने का प्रयास करने लगे इसी क्रम में ग्रामीणों ने रविंद्र यादव सुल्ताना को हथियार समेत पकड़ लिया एवं दो अन्य हवा में फायरिंग करते हुए भागने में सफल रहा। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना बछवाड़ा थाना को दी गई। थाना पुलिस के पहुंचते ग्रामीणों द्वारा रविंद्र यादव को कमर में पिस्तौल के साथ सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद रविंद्र यादव उर्फ सुल्ताना का छोटा भाई बलिंदर यादव मेरे घर पर आया और बोला अगर थाना में आवेदन दोगे तो पुरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर हवा में फायरिंग करते हुए भाग निकला। मामले को लेकर बछवाड़ा थानाध्यक्ष यशोदा नन्द पाण्डेय ने बताया कि युवक के पास से एक देशी कट्टा एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपित के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर युवक को न्यायिक हिरासत भेज दिया। ______________________________________________________________________ समाजसेवी के मौत पर संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा तांता बछवाड़ा:- भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के बेगूसराय-खगड़िया प्रमंडलीय व दादूपुर पैक्स अध्यक्ष सचिव अमरनाथ कुमार उर्फ रंजीत डॉन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। बताते चलें कि मौत की खबर पाकर आसपास के इलाके, दूर-दराज व स्थानीय लोगों का आना-जाना बुधवार की शाम से हीं लगा हुआ है। रो-रोकर अपनों का बूड़ा हाल तो हैं हीं, देखने आने वाले गांव के आम लोग समाजसेवी व नेता अभिनेता भी उन्हें एवं उनके कृत्यों को याद कर भाव वृहल होकर हीं वापस होते देखे जा रहे हैं। शोक संतप्त मृतक के भाई डा० विश्वजीत गौतम एवं पुत्र अतुल कुमार नें बताया कि दुसरों की सेवा में समर्पित रहने वाले को मदद के लिए जरूर भगवान किसी न किसी को सहारा बनाकर भेज देता है। शायद इसलिए इन्हें भी प्लाजमा डोनेट करने वाले की कमी नहीं थी। मगर फिर भी उनकी किस्मत में और ज़िन्दगी बची नहीं थी। वहीं व्यापार मंडल व सहकारी नेता शशीशेखर राय ने कहा कि रंजीत डॉन के निधन से पैक्स एवं व्यापार मंडल को अपूर्णीय छति हुआ है। गुरुवार को भाजपा नेत्री वंदना सिंह, लोजपा नेता विजय शंकर दास, मुखिया श्रीराम राय, जिला पार्षद दुलारचंद सहनी, शिक्षक रंजीत प्रसाद यादव, मुखिया गीता शर्मा, रानी पैक्स अध्यक्ष सुनील राय, मुखिया फुलकुमारी, मुखिया कुकन राय, प्रखंड प्रमुख मंजू कुमारी, उप प्रमुख मल्ली राय समेत अन्य गणमान्य लोगों नें पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read