कुमारखंड मधेपुरा संवाददाता बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के राज्य ब्यापी धरना परिवार के साथ प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत गुरुवार को हड़ताली शिक्षकों ने बीआरसी के समक्ष धरना प्रदर्शन किया ।
आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव संजीव कुमार सुमन ने किया।धरना प्रदर्शन में मौजूद शिक्षकों को संबोधित करते हुए अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव संजीव कुमार सुमन ने कहा कि शिक्षक विगत 17 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।
परंतु सरकारी स्तर पर मांगों की पूर्ति के बजाय आंदोलनकारी शिक्षकों पर नियम के विरुद्ध विभिन्न तरह की कार्रवाई की जा रही है ।जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
ऐसी अराजक स्थिति उत्पन्न किए जाने में सरकारी तंत्रों की पूर्ण भूमिका है।
शिक्षक परिवार के साथ धरना प्रदर्शन करने को बाध्य है।
वहीं बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव भुवन कुमार ने कहा कि जब तक समान काम का समान वेतन, एक समान सेवा शर्त समेत अन्य मांगों की पूर्ति नहीं होती है ।तब तक निरंतर अनिश्चितकालीन सभी स्कूलों में तालाबंदी एवं हड़ताल जारी रहेगा ।जिला सचिव भुवन ने कहा कि 1 मार्च को हड़ताली शिक्षकों के द्वारा पटना में अपने अपने क्षेत्र के विधायक और सांसद का घेराव कर मांग पत्र सौंपा जाएगा ।
वहीं 5 मार्च को सूबे के सभी जिला मुख्यालय में विशाल प्रदर्शन कर मशाल जुलूस निकाला जाएगा ।
धरना प्रदर्शन कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव भुवन कुमार और अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव संजीव कुमार सुमन के नेतृत्व में धरनारथियों का एक शिष्टमंडल बीडीओ से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम 5 सुत्री मांग पत्र सौंपा ।मांग पत्र के माध्यम से मांग की गई कि नियोजित शिक्षकों को सहायक शिक्षक की भांति वेतनमान दिया जाय , पुराने शिक्षकों की भांति सेवा शर्त लागू की जाय, राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाय, हड़ताली शिक्षकों पर की गई कार्रवाई को अविलंब वापस ली जाय तथा पुरानी पेंशन लागू की किया जाय ।धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का संचालन बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार संजीव कर रहे थे ।
मौके पर प्रमंडल उपाध्यक्ष रामविलास कुमार, अनंत कुमार, परिमल कुमार, नरेश कुमार महाराणा, संजय कुमार ,जयप्रकाश यादव , विकास कुमार सिंह ,रविंद्र कुमार रवि, नन्दन कुमार , रविंद्र , जयप्रकाश यादव सुधीर कुमार, संजय कुमार,बिनोद कुमार, मोहम्मद मजहर आलम, अरविंद कुमार पासवान, ए रहमान , बौबी, सुशीला कुमारी, रेखा कुमारी, रामवती कुमारी, कुमारी करुणा, धीरज कुमार, नंदन कुमार, मंजू कुमारी, बिहारी सरदार और नारायण राम आदि आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
Article Advertisement
Bihar
हड़ताली शिक्षकों का लगातार 11वां दिन हड़ताल जारी समान काम समान वेतन के लिए अड़े
कुमारखंड मधेपुरा संवाददाता बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के राज्य ब्यापी धरना परिवार के साथ प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत गुरुवार को हड़ताली शिक्षकों ने बीआरसी के समक्ष धरना प्रदर्शन किया । आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव संजीव कुमार सु

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Bihar
बिहार में बाढ़ से मिलेगी स्थायी राहत? गंगा, कोसी और गंडक को लेकर सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

Bihar
भागलपुर में जमीन के अंदर दफन मिला शव, 24 घंटे बाद भी पहचान नहीं; CCTV खंगाल रही पुलिस

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Seemanchal
कटिहार में फिर बारिश का अलर्ट, धान की फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
