गुजरात में 6 लोगों की मौत, भरुच में हुआ भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से भिड़ी ईको कार Gujarat Car Accident: गुजरात के भरुच में आज भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।
एक कार सीधे आकर खड़े ट्रक में भिड़ गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह पिचक गई।
घायलों और शवों को कार काटकर निकाला गया।
Gujarat Bharuch Road Accident: गुजरात के भरूच में देररात भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई।
हादसे में मरने वालों में 2 बच्चे और 2 महिलाएं भी शामिल हैं।
एक ईको कार सड़क पर खड़े ट्रक से भिड़ गई।
टक्कर लगते ही कार के परखच्चे उड़ गए।
वहीं कार में सवार लोग फंस गए।
बचाव अभियान चलाए जाने तक घायलों की मौत हो चुकी थी।
4 घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
शवों को कार काटकर निकालना पड़ा।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकिर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।
पुलिस ने हादसे का केस दर्ज करके पीड़िता लोगों के परिजनों को हादसे की सूचना दी।
मेले से लौट रहे थे कार सवार लोग मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसा सोमवार देररात भरूच के जंबूसर-आमोद रोड पर हुआ।
हादसे का शिकार हुए ईको कार सवार सभी लोग जंबूसर के वेडच और पांचकड़ा गांव के निवासी थे।
मृतक और घायल शुक्लतीर्थ में चल रहे मेले में दर्शन करके और घूमकर लौट रहे थे कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।
हादसे में मरने वाले लोगों की शिनाख्त सपनाबेन जयदेव गोहिल, जयदेव गोविंदभाई गोहिल, कीर्तिकाबेन अर्जुनसिंह गोहिल, हंसाबेन अरविंद जादव, संध्याबेन अरविंद जादव, विवेक गणपत परमार के रूप में हुई।
घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
पुलिस को मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, ताकि उनकी मौत होने के कारणों का खुलासा हो सके।
सोमवार सुबह भी हुआ था एक हादसा बता दे कि देररात हुए हादसे से पहले सोमवार सुबह को भी एक भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ था।
आणंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस-वे पर ट्रक और बस की भिड़ंत हुई थी।
इस हादसे में 6 लोग मारे गए थे।
8 लोग बुरी तरह घायल हुए थे, जिन्हें पुलिस ने राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
प्राइवेट लग्जरी बस महाराष्ट्र से राजस्थान जा रही थी कि आणंद के पास एक्सप्रेस-वे पर सुबह करीब साढ़े 4 बजे हादसे का शिकार हो गई।
3 लोगों की मौक पर मौत हुई थी और 3 लोगों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा था।
Article Advertisement
India
गुजरात में 6 लोगों की मौत, भरुच में हुआ भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से भिड़ी ईको कार
गुजरात में 6 लोगों की मौत, भरुच में हुआ भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से भिड़ी ईको कार Gujarat Car Accident: गुजरात के भरुच में आज भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। एक कार सीधे आकर खड़े ट्रक में भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह पिचक गई। घायलों और शवों को कार काटकर निकाला गया। Gujar

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

India
गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, रेल और सड़क नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

India
भारत की सैन्य शक्ति को बड़ा विस्तार: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
