अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Siddharthnagar News: पिस्टल लेकर नेपाल जा रहे गोंडा के दो युवक बॉर्डर पर दबोचे गए252 लीटर शराब बरामद, तीन किशोर हिरासत मेंदिवाली-छठ पर दिल्ली से बिहार के लिए मिल सकती बस सेवा, पटना-मुजफ्फरपुर-भागलपुर हो सकता है रूटपहले शिक्षक, फिर अफसर... अब बिहार में निगरानी की कार्रवाई के घेरे में दंपती; पति ADM तो पत्नी 13 साल से सब-रजिस्ट्रार - first teacher then officer bihar vigilance action couple husband adm wife sub registrar 13 yearsबिहार में गंडक नदी उफान पर, बगहा में चंपारण तटबंध टूटा, रिहायशी इलाकों पर बाढ़ का खतराकिशनगंज में 455 ग्राम ब्राउन शुगर, पिस्टल और मैगजीन मिली: भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त टीम ने पिता-पुत्र को ग...भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त टीम ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कियापति ADM, पत्नी सब रजिस्ट्रार; घर पर मिलीं नोटों की गड्डियां देख चौंक जाएंगे, रेड में महंगी घड़ियां भी बरामदपटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में नवल किशोर यादव का शिक्षकों से संपर्क, समर्थन की अपीलआपत्तिजनक पोस्ट पर एफआईआर दर्जफायरिंग करते हुए लड़के को कार में डाला, तेजस्वी यादव ने किडनैपिंग के लाइव वीडियो से सीएम सम्राट को घेराSiddharthnagar News: पिस्टल लेकर नेपाल जा रहे गोंडा के दो युवक बॉर्डर पर दबोचे गए252 लीटर शराब बरामद, तीन किशोर हिरासत मेंदिवाली-छठ पर दिल्ली से बिहार के लिए मिल सकती बस सेवा, पटना-मुजफ्फरपुर-भागलपुर हो सकता है रूटपहले शिक्षक, फिर अफसर... अब बिहार में निगरानी की कार्रवाई के घेरे में दंपती; पति ADM तो पत्नी 13 साल से सब-रजिस्ट्रार - first teacher then officer bihar vigilance action couple husband adm wife sub registrar 13 yearsबिहार में गंडक नदी उफान पर, बगहा में चंपारण तटबंध टूटा, रिहायशी इलाकों पर बाढ़ का खतराकिशनगंज में 455 ग्राम ब्राउन शुगर, पिस्टल और मैगजीन मिली: भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त टीम ने पिता-पुत्र को ग...भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त टीम ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कियापति ADM, पत्नी सब रजिस्ट्रार; घर पर मिलीं नोटों की गड्डियां देख चौंक जाएंगे, रेड में महंगी घड़ियां भी बरामदपटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में नवल किशोर यादव का शिक्षकों से संपर्क, समर्थन की अपीलआपत्तिजनक पोस्ट पर एफआईआर दर्जफायरिंग करते हुए लड़के को कार में डाला, तेजस्वी यादव ने किडनैपिंग के लाइव वीडियो से सीएम सम्राट को घेरा

Article Advertisement

Seemanchal

लोगों को ग्रिड के लिए और करना होगा इंतजार

लोगों को ग्रिड के लिए और करना होगा इंतजार एक साल बाद भी ठाकुरगंज में पावर ग्रिड का निर्माण अब तक अधर में लटका है। इसकी वजह जमीन का चयन नहीं हो पाना बताया जा रहा है। यहां ग्रिड निर्माण के लिए 25 एकड़ जमीन की जरुरत है। इसको लेकर विभागीय अधिकारी द्वारा काफी जद्दोजहद के बाद ठाकुरगंज में तीन जगहों पर जमीन

लोगों को ग्रिड के लिए और करना होगा इंतजार

Article Advertisement

लोगों को ग्रिड के लिए और करना होगा इंतजार एक साल बाद भी ठाकुरगंज में पावर ग्रिड का निर्माण अब तक अधर में लटका है। इसकी वजह जमीन का चयन नहीं हो पाना बताया जा रहा है। यहां ग्रिड निर्माण के लिए 25 एकड़ जमीन की जरुरत है। इसको लेकर विभागीय अधिकारी द्वारा काफी जद्दोजहद के बाद ठाकुरगंज में तीन जगहों पर जमीन चिन्हित कर मुख्यालय को भेजा गया। लेकिन अब तक मुख्यालय से हरी झंडी नहीं मिल सकी है। जिस कारण ग्रिड निर्माण की दिशा में कदम नहीं बढ़ सका है। जबकि हैरत की बात है कि ग्रिड निर्माण के लिए टेंडर भी छह माह पूर्व ही हो चुका है। निर्माण कार्य का टेंडर गोदरेज कंपनी को मिला है। लेकिन जमीन के इंतजार में कंपनी के अधिकारी भी बैठे हैं। ऐसे में ठाकुरगंज वासियों को ग्रिड के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। बताते चलें कि करीब तीन-चार माह पूर्व ही जिलाधिकारी हिमांशु शर्मा के निर्देश पर सीओ व बिजली कंपनी के अधिकारी द्वारा जमीन की खोज की गई। विभागीय सूत्रों की मानें तो ठाकुरगंज में तीन जगहों पर जमीन चिन्हित कर पटना स्वीकृति के लिए भेजा भी गया। इनमें एक जमीन की कीमत करीब 12 करोड़, दूसरे की 30 करोड़ व तीसरे की करीब 52 करोड़ कीमत जमीन मालिकों द्वारा लगाई गई। लेकिन इस पर अब तक मुख्यालय की मुहर नहीं लग पाई है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद ही चिन्हित जमीन पर पावर ग्रिड निर्माण के लिए कवायद शुरु होगी। विभागीय अधिकारियों की मानें तो इस पावर ग्रिड निर्माण में करीब 2 सौ करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। ठाकुरगंज में बड़े पैमाने पर चाय की खेती होती है। इसके अलावा वहां छोटे-छोटे कई उद्योग धंधे भी हैं। जिस कारण वहां बिजली की पर्याप्त जरुरत है। अभी मांग के अनुरुप चाय की फैक्ट्री को बिजली नहीं मिल पाती है। साथ ही गर्मी व बरसात के दिनों में अक्सर फॉल्ट होते रहता है। जिससे बिजली ट्रिप कर जाता है। कई बार ठाकुरगंज के चाय फैक्ट्री के मालिकों ने इसके लिए बिजली मंत्री, जनप्रतिनिधि व विभागीय अधिकारी से गुहार लगाई थी। HINDUSTAAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read