अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर खाद तस्करी के खिलाफ SSB की कार्रवाई: 52 बोरी यूरिया जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; चार साइकिल ...नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया नया नामबिहार का मशहूर ‘डॉक्टरों का स्कूल’, यहां पढ़े छात्र बने डॉक्टर, इंजीनियर और CO-BDO, कई सालों से रिकॉर्ड काय...बाइक की डिक्की में ले जा रहा था 2.80KG चरस: बेतिया में SSB ने दबोचा, इनरवा SSB की 47वीं वाहिनी की कार्रवाईभारत-नेपाल सीमा पर 14.40 क्विंटल चाइनीज लहसुन बरामद: झोपड़ी में 72 बोरियों में छिपाकर रखा था माल; तस्कर अंध...आधी आबादी बनाम खजाना खाली, 'वचन' पर मन में कसक और दिल में डर, किस दुविधा में सम्राट सरकार?बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 2340KG यूरिया पकड़ी: नेपाल ले जा रहे दो तस्कर अरेस्ट, 7 साइकिल-1 बाइक मिली; ...बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पर 60 लाख की अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तारBihar Flood : पुनपुन नदी का एक और बांध टूटा, 15 फीट चौड़ी दरार से कई इलाकों में घुसा पानीGround Report: बाढ़ राहत कैंप में नहीं मिला कोई डॉक्टर, एंबुलेंस का ड्राइवर भी गायब, प्रशासन के दावों की जम...Railways News: बिहार में बाढ़ से ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ा असर, कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आईं विलंब सेभारत-नेपाल सीमा पर खाद तस्करी के खिलाफ SSB की कार्रवाई: 52 बोरी यूरिया जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; चार साइकिल ...नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया नया नामबिहार का मशहूर ‘डॉक्टरों का स्कूल’, यहां पढ़े छात्र बने डॉक्टर, इंजीनियर और CO-BDO, कई सालों से रिकॉर्ड काय...बाइक की डिक्की में ले जा रहा था 2.80KG चरस: बेतिया में SSB ने दबोचा, इनरवा SSB की 47वीं वाहिनी की कार्रवाईभारत-नेपाल सीमा पर 14.40 क्विंटल चाइनीज लहसुन बरामद: झोपड़ी में 72 बोरियों में छिपाकर रखा था माल; तस्कर अंध...आधी आबादी बनाम खजाना खाली, 'वचन' पर मन में कसक और दिल में डर, किस दुविधा में सम्राट सरकार?बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 2340KG यूरिया पकड़ी: नेपाल ले जा रहे दो तस्कर अरेस्ट, 7 साइकिल-1 बाइक मिली; ...बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पर 60 लाख की अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तारBihar Flood : पुनपुन नदी का एक और बांध टूटा, 15 फीट चौड़ी दरार से कई इलाकों में घुसा पानीGround Report: बाढ़ राहत कैंप में नहीं मिला कोई डॉक्टर, एंबुलेंस का ड्राइवर भी गायब, प्रशासन के दावों की जम...Railways News: बिहार में बाढ़ से ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ा असर, कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आईं विलंब से

Article Advertisement

Education

बिहार में अब होगी AI की पढ़ाई, मुंगेर विश्वविद्यालय को मिली मंजूरी

बिहार में अब होगी AI की पढ़ाई, मुंगेर विश्वविद्यालय को मिली मंजूरी पटना। अब बिहार के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की पढ़ाई के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राज्य के मुंगेर विश्वविद्यालय को AI कोर्स शुरू करने की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही यहां इस कोर्स की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। आज

बिहार में अब होगी AI की पढ़ाई, मुंगेर विश्वविद्यालय को मिली मंजूरी

Article Advertisement

बिहार में अब होगी AI की पढ़ाई, मुंगेर विश्वविद्यालय को मिली मंजूरी पटना। अब बिहार के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की पढ़ाई के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राज्य के मुंगेर विश्वविद्यालय को AI कोर्स शुरू करने की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही यहां इस कोर्स की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। आज के डिजिटल दौर में AI, वेब डिज़ाइनिंग, ई-मार्केटिंग और डेटा एनालिटिक्स जैसे विषय छात्रों के लिए करियर का नया रास्ता खोल रहे हैं। इसे देखते हुए मुंगेर विश्वविद्यालय ने तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठाया है। 2023 से चल रहा था प्रयास दिसंबर 2023 में विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह के दौरान तत्कालीन कुलपति ने AI कोर्स शुरू करने की घोषणा की थी। इसके बाद विश्वविद्यालय ने एक तकनीकी संस्थान से संपर्क किया, जिसने छात्रों को AI की पढ़ाई कराने पर सहमति जताई। फिर पाठ्यक्रम और फीस स्ट्रक्चर तैयार कर राजभवन को भेजा गया। मंजूरी मिल गई, अब बस निदेशालय की मुहर बाकी राजभवन ने पाठ्यक्रम को हरी झंडी दे दी है और अब यह प्रस्ताव उच्च शिक्षा निदेशालय के पास भेजा गया है। निदेशालय से अनुमोदन मिलते ही इस कोर्स की पढ़ाई औपचारिक रूप से शुरू कर दी जाएगी। क्या-क्या पढ़ाया जाएगा? विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, इस कोर्स में छात्रों को सिर्फ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ही नहीं, बल्कि वेब डिज़ाइनिंग, ई-मार्केटिंग और डेटा एनालिसिस जैसे मॉड्यूल्स की भी पढ़ाई करवाई जाएगी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर ने बताया कि पूरी प्रक्रिया राजभवन से पास होकर निदेशालय में भेज दी गई है। जैसे ही अंतिम स्वीकृति मिलती है, कोर्स की शुरुआत कर दी जाएगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read