गोपालगंज में अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, चार बदमाशों को लगी गोली बिहार के गोपालगंज में पुलिस ने लगातार 2 एनकाउंटर किए हैं।
बता दें, दरअसल गोपालगंज में रंगदारी और गैंगरेप के 3 आरोपी मुठभेड़ के दौरान घायल हो गए हैं।
बिहार के गोपालगंज जिले में बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस अब एक्शन मोड में आ गई है।
सोमवार बीती रात जिले में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में रंगदारी और गैंगरेप के 4 आरोपी पुलिस की गोली से घायल हो गए।
पहली मुठभेड़ मीरगंज थाना क्षेत्र के सवरेजी गांव में हुई, जबकि दूसरी कुचायकोट थाना क्षेत्र के चंवर इलाके में हुई।
रंगदारी केस में एक अपराधी घायल मीरगंज के मंगलम ज्वेलर्स के मालिक प्रवीण सोनी से 5 लाख रंगदारी मांगने के मामले में फरार अपराधियों की तलाश में पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस को सूचना मिली कि अपराधी रंगदारी की पहली किश्त 1 लाख लेने पहुंचे हैं।
इसी आधार पर घेराबंदी की गई।
मुठभेड़ में एक अपराधी आयुष कुमार को पैर में गोली लगी जबकि दो साथी फरार हो गए।
आयुष मीरगंज के सवरेजी गांव निवासी राजू वर्मा का पुत्र है।
घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गैंगरेप के 3 आरोपी घायल कुचायकोट थाना क्षेत्र में पुलिस ने सासामुसा स्टेशन पर यूपी से इलाज कराने आई युवती से गैंगरेप के मामले में फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की।
इसी दौरान चंवर इलाके में अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में गैंगरेप के 3 आरोपी करीमन कुमार, अभिषेक कुमार और सोनू कुमार पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, अभिषेक को पहले ही गिरफ्तार किया गया था, लेकिन छापेमारी के दौरान वह पुलिस की कस्टडी से हथियार छीनकर भागने लगा।
तभी पुलिस ने जवाबी फायरिंग की।
घटनास्थल से देसी कट्टा, रिवाल्वर और कारतूस मिला पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी कट्टा, रिवाल्वर और कारतूस भी बरामद किया है।
घायल अपराधियों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने बताया कि सभी अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, साल 2025 में अब तक गोपालगंज में सात मुठभेड़ हो चुकी हैं, जिनमें एक अपराधी मनीष यादव की मौत भी हो चुकी है।
लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से अपराधियों में दहशत का माहौल है।
Article Advertisement
Crime
गोपालगंज में अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, चार बदमाशों को लगी गोली
गोपालगंज में अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, चार बदमाशों को लगी गोली बिहार के गोपालगंज में पुलिस ने लगातार 2 एनकाउंटर किए हैं। बता दें, दरअसल गोपालगंज में रंगदारी और गैंगरेप के 3 आरोपी मुठभेड़ के दौरान घायल हो गए हैं। बिहार के गोपालगंज जिले में बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस अब एक्शन मोड में आ गई

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Crime
साइबर अपराध का बढ़ता जाल: बिहार समेत देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15114 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8203 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15114 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8203 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
