बीमा भारती के पति के बाद अब बेटे ने किया कोर्ट में सरेंडर, जानें मामला - BIMA BHARTI बीमा भारती के पति के बाद अब बेटे ने पूर्णिया कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है. पुलिस ने 14 दिन की रिमांड पर लिया. पूर्णिया: जिले के भवानीपुर में चर्चित हार्डवेयर व्यवसायी गोपाल यादुका हत्याकांड के मुख्य आरोपी और बिहार सरकार की पूर्व मंत्री बीमा भारती के पुत्र राजा कुमार ने पूर्णिया न्यायालय में सरेंडर कर दिया है. इससे पहले राजा कुमार के पिता और भवानीपुर के पूर्व प्रखंड प्रमुख अवधेश मंडल ने भी इसी मामले में पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था. बीमा भारती के 'राजा बेटा' ने किया सरेंडर : राजा ने 7 मार्च को पूर्णिया व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है. राजा के अधिवक्ता जय हिंद कुमार ने बताया कि चर्चित व्यवसायी गोपाल यदुका हत्याकांड में राजा और उसके पिता अभियुक्त हैं. जिसमें राजा के पिता अवधेश मंडल पहले ही आत्मसमर्पण व्यवहार न्यायालय में कर चुके हैं और अब पुलिस दबाव के कारण राजा ने भी 7 मार्च को व्यवहार न्यायालय पूर्णिया में आत्मसमर्पण कर दिया. गोपाल यादुका हत्याकांड मामले में समर्पण: पूर्णिया के रुपौली चर्चित गोपाल यादुका हत्याकांड मामले में पूर्व विधायक बीमा भारती के बेटे राजा पिछले 7 मार्च को पुलिस की दबिश को देखकर आत्मसमर्पण किया. गोपाल यादुका के मर्डर में पैसे देकर शूटर बुलाने का राजा पर आरोप था. राजा कुमार के सरेंडर किए जाने की पुष्टि भवानीपुर के थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने की है. हत्याकांड में नाम आने के बाद से वह फरार चल रहा था. 14 दिन की न्यायिक हिरासत: कोर्ट ने राजा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. राजा गोपाल यादुका हत्याकांड में नाम आने के बाद से ही फरार चल रहा था. इस मामले में पूर्व विधायक के पति कुख्यात अवधेश मंडल पिछले साल बीते 5 अगस्त को ही सिविल कोर्ट में सरेंडर कर चुके हैं और केंद्रीय कारा पूर्णिया में हैं. पति पहले ही कर चुके हैं सरेंडर: अवधेश मंडल रुपौली विधानसभा क्षेत्र से 5 बार की जेडीयू की पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री रह चुकीं बीमा भारती के पति हैं. राजा बीमा भारती का बेटा है. इस मामले में राजा के अधिवक्ता जय हिंद कुमार ने कहा कि गोपाल यादुका हत्याकांड में राजा और अवधेश मंडल को अप्राथमिक अभियुक्त बनाया गया है. "इससे पहले अवधेश मंडल भी मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद से ही फरार चल रहे थे. इस मामले को लेकर अवधेश मंडल ने पिछले साल 2024 में 5 अगस्त को ही कोर्ट में सरेंडर किया था और अब बेटे राजा ने सरेंडर किया है. सीजीएम कोर्ट ने दोनों के बेल पिटिशन को रिजेक्ट कर दिया है. अब इस मामले में सेशन कोर्ट में अपील करेंगे."- जय हिंद सिंह, राजा के वकील क्या है पूरा मामला?: आपको बता दें कि 2 जून 2024 को भवानीपुर में व्यवसायी गोपाल यादुका की उनके दुकान में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस मामले में साजिश रचने के आरोप में राजा की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही थी. पूर्णिया पुलिस ने पूर्व विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल और बेटे राजा को गोपाल यादुका की हत्या का साजिशकर्ता बताया है. हत्याकांड के बाद से दोनों फरार थे. इससे पहले दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पूर्व MLA बीमा भारती के घर पर कुर्की जब्ती का इश्तेहार चिपकाया गया था.
Article Advertisement
Crime
बीमा भारती के पति के बाद अब बेटे ने किया कोर्ट में सरेंडर, जानें मामला - BIMA BHARTI
बीमा भारती के पति के बाद अब बेटे ने किया कोर्ट में सरेंडर, जानें मामला - BIMA BHARTI बीमा भारती के पति के बाद अब बेटे ने पूर्णिया कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है. पुलिस ने 14 दिन की रिमांड पर लिया. पूर्णिया: जिले के भवानीपुर में चर्चित हार्डवेयर व्यवसायी गोपाल यादुका हत्याकांड के मुख्य आरोपी और बिहा
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Crime
साइबर अपराध का बढ़ता जाल: बिहार समेत देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
