‘Google बाबा’ रोज सुबह 5 मिनट सुनाएंगे बड़ी खबरें…नया AI फीचर करेगा कमाल, जानें कैसे करें इस्तेमाल Google New AI Feature: गूगल आपके लिए जल्द ही एक और कमाल का AI फीचर ला रहा है जिसका इस्तेमाल करके आप रोजाना बड़ी खबरें ऑडियो में सुन पाएंगे।
चलिए इसके बारे में जानें... Google Daily Listen Feature: गूगल जल्द ही Android और आईफोन वालों के लिए कमाल का फीचर ला रहा है जो आपको रोजाना सुबह 5 मिनट खबरें पढ़ के सुनाएगा।
जी हां, कंपनी ‘डेली लिसन’ नाम का एक नया AI फीचर लाने की तैयारी कर रही है, जो यूजर्स को उन खबरों का 5 मिनट ऑडियो ओवरव्यू देगा, जिनमें आपकी रुचि हो सकती है।
AI से जनरेट किया गया ऑडियो ओवरव्यू यूजर्स के डिस्कवर फीड और उनके न्यूज रिजल्ट पर तैयार होगा।
कैसे इस्तेमाल करें ‘डेली लिसन’ फीचर?
अभी के लिए ये सुविधा अमेरिका में Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
जल्द ही इसे इंडियन यूजर्स के लिए भी रोल आउट किया जा सकता है।
इसे गूगल ऐप के ऊपरी-बाएं कोने में Triangular बीकर पर क्लिक करके सर्च लैब्स सेक्शन में जाकर ऑन किया जा सकता है।
इसे ऑन करने के एक दिन बाद, यूजर्स को गूगल सर्च बार के नीचे स्पेस कैरोसेल में ‘मेड फॉर यू’ लेबल वाला डेली लिसन कार्ड दिखाई देगा।
कार्ड पर क्लिक करने से एक फुल-स्क्रीन प्लेयर लॉन्च हो जाएगा जो यूजर्स से थम्स अप या थम्स डाउन करके फीडबैक भी मांगेगा।
इस AI फीचर के साथ आपको ऑडियो कंट्रोल करने के लिए प्ले, पॉज, रिवाइंड करने और म्यूट करने के लिए भी कुछ कंट्रोल मिलेंगे।
इस फीचर को भी मिला बड़ा अपग्रेड पिछले साल सितंबर में Google ने NotebookLM के ऑडियो ओवरव्यू लॉन्च किए थे, जो AI का इस्तेमाल करके डाक्यूमेंट्स को 10 मिनट के पॉडकास्ट में बदल देता है, जिसमें ‘AI होस्ट’ अपलोड किए गए कंटेंट का समरी भी देख सकता है।
यही नहीं कुछ हफ्ते पहले Google ने Notebook LM में ऑडियो ओवरव्यू सुविधा के लिए एक दिलचस्प अपग्रेड की घोषणा की।
जिससे यूजर्स अब पॉडकास्ट में “कॉल इन” करके AI होस्ट के बीच बातचीत में शामिल हो सकते हैं।
वे AI होस्ट से कुछ अलग तरीके से समझाने या ज्यादा जानकारी के लिए भी पूछ सकते हैं।
Google का कहना है कि “यह एक पर्सनल ट्यूटर या गाइड की तरह है जो पहले ध्यान से सुनता है और फिर आपके सोर्स में मौजूद ज्ञान से सीधे जवाब देता है।”
Technology
‘Google बाबा’ रोज सुबह 5 मिनट सुनाएंगे बड़ी खबरें…नया AI फीचर करेगा कमाल, जानें कैसे करें इस्तेमाल
Published: 10/01/2025, 06:52:12 pm•27 views•Seemanchal Live
‘Google बाबा’ रोज सुबह 5 मिनट सुनाएंगे बड़ी खबरें…नया AI फीचर करेगा कमाल, जानें कैसे करें इस्तेमाल Google New AI Feature: गूगल आपके लिए जल्द ही एक और कमाल का AI फीचर ला रहा है जिसका इस्तेमाल करके आप रोजाना बड़ी खबरें ऑडियो में सुन पाएंगे। चलिए इसके बारे में जानें... Google Daily Listen Feature: गूगल ज

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Technology
भारत में AI क्रांति तेज, उद्योगों और नौकरियों पर दिखने लगा असर

Technology
WhatsApp Plus लॉन्च की तैयारी: अब प्रीमियम फीचर्स के लिए देना होगा पैसा!

Technology
iOS 27 अपडेट का असर: iPhone 11 समेत ये iPhones हो सकते हैं आउटडेटेड
Bihar
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर नीतीश कुमार ने मतदाताओं को बड़ा संदेश दिया

Jobs
अररिया जिला प्रशासन द्वारा भर्ती की नई अधिसूचना जारी
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


