गया में जम्मू कश्मीर का डोडा तस्कर गिरफ्तार, मादक पदार्थ बरामद, ट्रक जब्त - GAYA SMUGGLERS ARRESTED गया में 416 किलो डोडा के साथ जम्मू-कश्मीर का तस्कर गिरफ्तार, एसएसबी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई में ट्रक भी जब्त. गया : बिहार के गया में एसएसबी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मादक पदार्थ की तस्करी पर बड़ी सफलता मिली है. बिहार-झारखंड और जम्मू-कश्मीर से जुड़े अफीम डोडा के तस्करों का नेटवर्क उजागर हुआ है. अभियान के दौरान डोडा से लदा एक ट्रक बरामद किया गया है. ट्रक से करीब 416 किलोग्राम डोडा बरामद हुआ है. बिहार-झारखंड सीमा पर लगी थी नाकेबंदी : बिहार-झारखंड की सीमा पर विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान यह बरामदगी हुई. गया जिले के सुहेल सलैया थाना क्षेत्र में नाका लगाकर जांच की जा रही थी. इस दौरान ट्रक का चालक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन सुरक्षा बलों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया. जम्मू-कश्मीर का तस्कर गिरफ्तार : गिरफ्तार तस्कर की पहचान जम्मू-कश्मीर के शोपियां निवासी मोहम्मद समीर अहमद मलिक के रूप में हुई है. उसके पिता का नाम अली अहमद मलिक है. ट्रक भी जम्मू-कश्मीर नंबर (JK13H 8336) का है. ट्रक झारखंड के रास्ते बिहार में घुसा : पुलिस के अनुसार ट्रक झारखंड के मनातू क्षेत्र से होकर बिहार में प्रवेश किया था. सुहेल सलैया क्षेत्र में लगे बैरियर पर ट्रक को रोका गया. जांच में सामने आया कि ट्रक में भारी मात्रा में डोडा छुपाकर रखा गया था. GPS डेटा से जांच की तैयारी : पुलिस अब ट्रक में लगे GPS डिवाइस की जांच कर रही है. इससे यह पता लगाया जाएगा कि ट्रक बीते तीन महीनों में किन-किन इलाकों से होकर गुजरा है. इससे तस्करों के पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है. एसएसबी और पुलिस की टीम रही शामिल : इस कार्रवाई में एसएसबी की 29वीं वाहिनी के समवाय सलैया इंस्पेक्टर अरविंद सिंह जडेजा और सुहैल सलैया थानाध्यक्ष नारायण कुमार यादव की टीम शामिल थी. बिहार-झारखंड बना तस्करी का हब : गौरतलब है कि बिहार और झारखंड के सीमाई इलाके देशभर में मादक पदार्थों की तस्करी के लिए कुख्यात होते जा रहे हैं. विशेष रूप से गया क्षेत्र, जहां पहले नक्सली गतिविधियां होती थीं, अब अफीम की खेती का गढ़ बन चुका है. गया से जुड़ा जम्मू-कश्मीर का तस्करी नेटवर्क : यह पहली बार सामने आया है कि गया से सीधे जम्मू-कश्मीर के तस्कर भी जुड़े हुए हैं. इससे साफ है कि मादक पदार्थों की तस्करी का नेटवर्क अब राष्ट्रीय स्तर पर फैल चुका है. ''416 किलो डोडा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. ट्रक भी जम्मू-कश्मीर के नंबर का है. पुलिस रैकेट की गहराई से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है.''- अमित कुमार, SDPO, इमामगंज
Article Advertisement
Crime
गया में जम्मू कश्मीर का डोडा तस्कर गिरफ्तार, मादक पदार्थ बरामद, ट्रक जब्त - GAYA SMUGGLERS ARRESTED
गया में जम्मू कश्मीर का डोडा तस्कर गिरफ्तार, मादक पदार्थ बरामद, ट्रक जब्त - GAYA SMUGGLERS ARRESTED गया में 416 किलो डोडा के साथ जम्मू-कश्मीर का तस्कर गिरफ्तार, एसएसबी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई में ट्रक भी जब्त. गया : बिहार के गया में एसएसबी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मादक पदार्थ की तस
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Crime
साइबर अपराध का बढ़ता जाल: बिहार समेत देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
