अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Bahraich News: सीमा पर 4.917 किलो अफीम के साथ चार गिरफ्तारबढ़ेगी सहरसा की हवाई कनेक्टिविटी, बिहार सरकार ने सौंपी 147 करोड़ की 12 एकड़ जमीन, जारी हुआ टेंडर324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्तजब शराब के नशे में पकड़े गए बिहार के मुखिया जी, दी ऐसी सफाई, सुनकर पकड़ लेंगे माथातिरहुत स्नातक MLC सीट पर फर्जी वोटरों को लेकर बवाल! जांच की मांग को लेकर RJD का चुनाव आयोग को ज्ञापनकल का मौसम 10 सितंबर: मुजफ्फरपुर, पटना और अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश-आंधी और बिजली गिरने की आशंकाएसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर चाइनीज लहसुन पकड़ा: महराजगंज में 1296 किलो लहसुन बरामद, तस्करी के खिलाफ बड़ी क...छठ पर बिहार लौटने वालों के लिए जरूरी खबर, 10 सितंबर से शुरू होगी 9 नवंबर के टिकट की बुकिंग, ये जरूरी चीजें रखें तैयारबढ़नी में डीआईजी ने भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: आगामी त्योहारों और कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चाप्रोफेसर को 2 लाख, जूनियर डॉक्टर को हर महीने 75000 रुपये मिलेंगे; बिहार सरकार ने बढ़ाया मानदेयबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारBahraich News: सीमा पर 4.917 किलो अफीम के साथ चार गिरफ्तारबढ़ेगी सहरसा की हवाई कनेक्टिविटी, बिहार सरकार ने सौंपी 147 करोड़ की 12 एकड़ जमीन, जारी हुआ टेंडर324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्तजब शराब के नशे में पकड़े गए बिहार के मुखिया जी, दी ऐसी सफाई, सुनकर पकड़ लेंगे माथातिरहुत स्नातक MLC सीट पर फर्जी वोटरों को लेकर बवाल! जांच की मांग को लेकर RJD का चुनाव आयोग को ज्ञापनकल का मौसम 10 सितंबर: मुजफ्फरपुर, पटना और अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश-आंधी और बिजली गिरने की आशंकाएसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर चाइनीज लहसुन पकड़ा: महराजगंज में 1296 किलो लहसुन बरामद, तस्करी के खिलाफ बड़ी क...छठ पर बिहार लौटने वालों के लिए जरूरी खबर, 10 सितंबर से शुरू होगी 9 नवंबर के टिकट की बुकिंग, ये जरूरी चीजें रखें तैयारबढ़नी में डीआईजी ने भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: आगामी त्योहारों और कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चाप्रोफेसर को 2 लाख, जूनियर डॉक्टर को हर महीने 75000 रुपये मिलेंगे; बिहार सरकार ने बढ़ाया मानदेयबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Article Advertisement

Crime

बिहार में नक्सलियों पर बड़ी नकेल, 3 कुख्यात के पास मिले इतने हथियार कि पुलिस के उड़े होश - GAYA NAXALITES

बिहार में नक्सलियों पर बड़ी नकेल, 3 कुख्यात के पास मिले इतने हथियार कि पुलिस के उड़े होश - GAYA NAXALITES गया पुलिस ने छापेमारी कर तीन कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. नक्सलियों के पास से एसएलआर राइफल समेत कई हथियार बरामद किया गया है. गया: बिहार के गया के इमामगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीन न

बिहार में नक्सलियों पर बड़ी नकेल, 3 कुख्यात के पास मिले इतने हथियार कि पुलिस के उड़े होश - GAYA NAXALITES

Article Advertisement

बिहार में नक्सलियों पर बड़ी नकेल, 3 कुख्यात के पास मिले इतने हथियार कि पुलिस के उड़े होश - GAYA NAXALITES गया पुलिस ने छापेमारी कर तीन कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. नक्सलियों के पास से एसएलआर राइफल समेत कई हथियार बरामद किया गया है. गया: बिहार के गया के इमामगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं. पुलिस पकड़े गए नक्सलियों से पूछताछ कर रही है. गया में तीन नक्सली गिरफ्तार: गया में सीआरपीएफ, एसटीएफ, एसएसबी और जिला पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन गया के नक्सल प्रभावित इमामगंज थाना क्षेत्र में चला. पुलिस ने गंगटी इलाके से तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया. इन नक्सलियों की निशानदेही पर कादरीगंज के तिलाठी पहाड़ी स्थित जंगल में छापेमारी हुई. जंगल में छुपा कर रखे हथियार बरामद: कादरीगंज के तिलाठी पहाड़ी के स्थित जंगल में सुरक्षा बलों की चली कार्रवाई में तीन एसएलआर राइफल, एक ऑटोमेटिक राइफल और 525 जिंदा कारतूस बरामद की गई है. इसके अलावा अर्द्धनिर्मित और पुराने मैगजीन, वॉकी टॉकी, डेटोनेटर और एक शक्तिशाली केन बम बरामद किया गया है. गया पुलिस ने तीन नक्सली को किया गिरफ्तार केन बम किया गया डिफ्यूज: वहीं बरामद केन बम को मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया. बताया जाता है कि केन बम काफी शक्तिशाली था. नक्सलियों की योजना सुरक्षा बलों को क्षति पहुंचाने की थी. किंतु सुरक्षा बलों की चली इस कार्रवाई में बड़ी सफलता नक्सलियों के खिलाफ मिली है. अब तक सात कुख्यात नक्सली की हुई गिरफ्तारी: गया एसएसपी आनंद कुमार ने बताया है कि हालिया महीने में 7 कुख्यात नक्सलियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. एसएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली रूपेश पासवान गंगटी बाजार में आया हुआ है. पुलिस छापेमारी कर नक्सली रूपेश को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं, इसके निशानदेही पर दो अन्य नक्सली उदय कुमार और बबलू कुमार को भी दबोच लिया गया. कादरीगंज में चलाया गया सर्च ऑपरेशन: एसपी ने बताया कि तीनों के निशानदेही के आधार पर कादरीगंज के जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जहां से भारी मात्रा में असलहे बरामद किए गए. तीनों नक्सलियों से पूछताछ की जा रही है. हथियारों का जखिरा "तीन नक्सलियों की गिरफ्तारी की गई है. उनकी निशानदेही पर जंगल वाले क्षेत्र में छापेमारी की गई. जहां से तीन एसएलआर राइफल, एक ऑटोमेटिक राइफल और विभिन्न हथियारों के 525 जिंदा कारतूस की बरामदगी हुई है. तीनों नक्सलियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई चल रही है." -आनंद कुमार, एसएसपी गया नक्सली विवेक यादव ने छुपा कर रखा था हथियार: पकड़े गए नक्सलियों ने खुलासा किया है कि ये हथियार और कारतूस व विस्फोटक कुख्यात नक्सली विवेक यादव के द्वारा जंगल में छुपाए गए थे. गौरतलब हो कि बीते महीने ही इनामी व कुख्यात नक्सली विवेक यादव की जंगल में कई गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. गिरफ्तार नक्सलियों ने पुलिस को बताया है कि हथियार छुपाने में यह तीनों भी शामिल थे. सुरक्षा बलों को क्षति पहुंचाने के लिए बड़ी योजना तैयार की गई थी.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read