जिले में धूमधाम से मनायी गयी गोपाष्टमी गोपाष्टमी सोमवार को धूमधाम से मनाया गया।
गोपाष्टमी के अवसर पर शहर के भूतनाथ गोशाला शिव मंदिर के निकट स्थित गोशाला में गायों की पूजा-अर्चना की गई और चोकर व गुड़ सभी गायों को खिलाया गया।
जुटे दर्जनों की संख्या में शहर के बुद्धीजीवी, गणमान्य व समाजसेवी लोगों ने गायों को चोकर व गुड़ खिलाया व आशीर्वाद लिया।
कई गायों को सजाकर शहर का भ्रमण भी कराया गया।
गाजे-बाजे के साथ गाय की शोभायात्रा निकाली गई।
शहर के कई मार्गों का भ्रमण करते हुए गायों को वापस गोशाला परिसर लाया गया।
इसके पूर्व महिलाओं व शहर के करीब दो सौ से भी ज्यादा लोगों ने गोशाला परिसर पहुंचकर गायों की पूजा अर्चना की और चोकर व गुड़ खिलाया।
वहीं दूसरी ओर इसी परिसर में मंदिर के पूर्वी छोड़ पर ध्यान फाउंडेशन द्वारा संचालित गोशाला में भी गायों को चोकर व गुड़ खिलाया गया।
इस मौके पर जुटे सभी लोगों ने एक स्वर से कहा कि गौ सेवा हर सनातनी को करनी चाहिए गौ सेवा से पुण्य का लाभ होता है और सनातन धर्म में गौ को माता के रुप में पूजा जाता है।
समय समय पर गोशाला आने का भी संकल्प लिया गया।
ताकि गोशाला में गायों के हालात को जान सकें।
राजकरण दफ्तरी, किशन महाराज, मनीष जालान, व्यवसायी गोविंद बिहानी, मोहनलाल लुणिया, विजय कासलीवाल, सुशील शर्मा उर्फ लाला, सुजीत डोकानिया, राजकुमार अग्रवाल, कैलाश मोदी, पवन जैन, विमल दफ्तरी, कैलाश शर्मा, आत्माराम, निरंजन शर्मा, दामोदर उपाध्याय, लक्ष्मीपत, रोहित , लक्ष्मी , छोटू आदि मौजूद थे।
गोशाला की जमीन के लिए राशि लेने पर आपत्ति:सोमवार को भूतनाथ गोशाला में जुटे लोगों ने गोशाला परिसर में एनजीओ द्वारा गोशाला चलाने के लिए ली गई जमीन से राशि लिये जाने पर आपत्ति जतायी है।
पंडित किशन महाराज ने कहा भूतनाथ गोशाला की जमीन से मेडिकल कॉलेज एवं चाय बागानों की आय है।
पीसीसी नामक कंस्ट्रक्शन कंपनी को भाड़े पर दी गई गोशाला की जमीन का भाड़ा कितना है।
एनजीओ या अन्य गोसेवी संस्था द्वारा रखी गई गायों के लिए भी उक्त संस्था से गोशाला भाड़ा लेती है।
बोले शहरवासी:राजकरण दफ्तरी ने कहा गो सेवा प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए।
वार्ड पार्षद मनीष जालान ने कहा गाय पालने में भेदभाव नहीं हो।
व्यवसायी गोविंद बिहानी ने कहा कि गौशाला में पूर्वजों ने भूमि दान इसलिए दिया था कि गाय की सेवा अच्छी तरह से हो।
किशनगंज में एनजीओ के द्वारा गौ की सेवा हो रही है।
एनजीओ से जमीन देने के नाम पर राशि लिये जाने पर आपत्ति जतायी।
लोगों ने कहा एनजीओ को नि:शुल्क जमीन मिले।
मौजूदा वक्त में एनजीओ द्वारा संचालिए 500 से अधिक गाय व गौवंश हैं।
स्रोत-हिन्दुस्तान
Article Advertisement
Seemanchal
जिले में धूमधाम से मनायी गयी गोपाष्टमी
जिले में धूमधाम से मनायी गयी गोपाष्टमी गोपाष्टमी सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। गोपाष्टमी के अवसर पर शहर के भूतनाथ गोशाला शिव मंदिर के निकट स्थित गोशाला में गायों की पूजा-अर्चना की गई और चोकर व गुड़ सभी गायों को खिलाया गया। जुटे दर्जनों की संख्या में शहर के बुद्धीजीवी, गणमान्य व समाजसेवी लोगों ने गाय

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Seemanchal

Seemanchal
कटिहार में जमीन के कागजात को लेकर बड़ा अभियान, 31 अक्टूबर तक सुधरेंगी जमाबंदी की गलतियां; जानिए किसे मिलेगा फायदा

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
