मुंबईवासियों ने गणपति की विदाई की, उत्सव के अंतिम दिन 2,100 से ज्यादा प्रतिमाओं का विसर्जन मुंबई, 19 सितंबर (भाषा) मुंबई में गणेश उत्सव के अंतिम दिन रविवार दोपहर तक शहर में अलग-अलग जगहों पर गणपति और गौरी की 2,185 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
स्थानीय निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के कारण इसबार लगातार दूसरे साल बेहद कड़ी पाबंदियों के साथ गणेश उत्सव मनाया गया।
उन्होंने बताया कि विसर्जन के दौरान अभी तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
सामान्य वर्षों में गणेश उत्सव के दौरान मुंबई में गणपति पंडालों में भारी भीड़, दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें नजर आती थीं, लेकिन पिछले दो वर्षों से उत्सव कुछ फीका सा है।
इस साल गणेश उत्सव 10 सितंबर से शुरू हुआ था।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि नगर निकाय ने गणपति विसर्जन के लिए शहर में 173 जगहों पर कृत्रिम झील बनाए हैं, इसके अलावा प्रतिमाएं एकत्र करने के लिए केन्द्र, सचल विसर्जन स्थल भी बनाए गए हैं।
ये सारी व्यवस्थाएं कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए की गयी हैं।
उन्होंने बताया कि बीएमसी के अधिकार क्षेत्र में 73 प्राकृतिक जल स्रोतों में गणपति विसर्जन की पूरी व्यवस्था की गयी है।
रविवार अपराह्न तीन बजे तक 85 सार्वजनिक मंडलों की प्रतिमाओं, 2,069 निजी रूप से स्थापित प्रतिमाओं और देवी गौरी की 31 प्रतिमाओं का विभिन्न स्थानों पर विसर्जन किया गया।
उन्होंने बताया कि इन प्रतिमाओं में से 29 सार्वजनिक पंडालों, 857 निजी रूप से स्थापित प्रतिमाओं और देवी गौरी की 10 प्रतिमाओं का विसर्जन कृत्रिम झीलों में किया गया।
उन्होंने बताया कि बीएमसी ने विसर्जन को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक जल स्रोत वाले विसर्जन स्थलों पर 715 लाइफ गार्ड तैनात किए थे।
स्थानीय निकाय ने 338 निर्मल कलश (जिनमें फूल आदि अन्य पूजन सामग्री एकत्र की जाती है), 182 निर्मल वाहन, 185 नियंत्रण कक्ष, 144 प्राथमिक चिकित्सा केन्द्रों और 39 एम्बुलेंस की व्यवस्था की थी।i
Article Advertisement
India
मुंबईवासियों ने गणपति की विदाई की, उत्सव के अंतिम दिन 2,100 से ज्यादा प्रतिमाओं का विसर्जन
मुंबईवासियों ने गणपति की विदाई की, उत्सव के अंतिम दिन 2,100 से ज्यादा प्रतिमाओं का विसर्जन मुंबई, 19 सितंबर (भाषा) मुंबई में गणेश उत्सव के अंतिम दिन रविवार दोपहर तक शहर में अलग-अलग जगहों पर गणपति और गौरी की 2,185 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। स्थानीय निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के कारण

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
आधी रात को रिकवरी एजेंटों ने ट्रक उठाया, सुप्रीम कोर्ट ने फाइनेंस कंपनी को 15 लाख रुपये देने का आदेश दिया

India
केरल में भारी बारिश का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन से बढ़ी चिंता

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Bihar
जमुई मामले में बड़ा अपडेट: राष्ट्रीय महिला आयोग ने DGP से मांगी रिपोर्ट, वीडियो वायरल करने वालों पर भी कार्रवाई के निर्देश

Seemanchal
किशनगंज में स्कूल-कॉलेज के आसपास मनचलों पर पुलिस की नजर, छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15140 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8209 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6005 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5236 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15140 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8209 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6005 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5236 views
