गंगा के जलस्तर में कमी, तेज हुआ कटाव गंगा नदी के जलस्तर में कमी होते ही बाघमारा गांधी टोला सिंगल टोला में कटाव तेजी आ गयी है।
गांधी टोला के समीप कटाव की स्थिति भयावह होने से कटाव पीड़ित अपने बाल बच्चों के साथ पूरी रात जागकर बीताने को विवश हैं।
गांधी टोला के वार्ड पार्षद युगल पासवान, माला देवी, दुर्गा देवी, अजीत कुमार, सुलेखा देवी आदि ने बताया कि कटाव से बाघमारा गांधी टोला सिंगल टोला के लोगों का सैकड़ों एकड़ खेती योग्य भूमि गंगा नदी में समा चुका है।
इन लोगों ने बताया कि इनलोगों की खेती ही मूल पंूजी थी।
जिससे सभी पीड़ित अपने परिवारों का भरण पोषण करते थे।
अब इन सभी पीड़ितों का खेती खत्म होने के बाद अब आशियाना उजरने का डर सता रहा है।
वार्ड पार्षद युगल पासवान कटाव का व्यथा सुनाते हुए भावुक हो गये।
उनकी आंखों में आंसू बहने लगे।
कटाव के मुद्दे को लेकर जिलाधिकारी, बाढ़ नियंत्रण विभाग, मुख्यमंत्री तथा पीएमओ तक का दरवाजा खटखटा चुके हैं लेकिन इस वर्ष सरकारी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
अगस्त माह में बाढ़ नियंत्रण आयोग के चेयरमैन सीकेएल दास ने अभियंताओं के टीम के साथ कटाव स्थल का भौगोलिक निरीक्षण किया था।
पुन: गुरूवार को मुख्य अभियंता शशि शेखर पांडेय अपने अभियंताओं के साथ गांधी टोला कटाव का जायजा लेने पहुंचे थे।
अभियंंताओं का बार बार जायजा लेने तथा कटाव निरोधी कार्य नहीं चलाये जाने से नाराज कटाव पीड़ित उग्र होकर अभियंताओं को घंटो घेर लिया तथा कटाव निरोधी कार्य चलाने की मांग करने लगे।
इस बाबत जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता अख्तर जमील ने बताया कि वरीय पदाधिकारी कटाव का जांच किये हैं।
उन्हीं के निर्देश पर कटाव निरोधी कार्य का निर्णय लिया जा सकता है।
कटाव की गंभीर समस्या को देख विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने डीएम को पत्र लिखकर कटाव की यथाशीघ्र रोकथाम का उपाय कियेजाने की मांग की है।
विधायक श्री सिंह ने बताया है कि मनिहारी में कटाव से सम्बंधितगांव के आशंकित लोग काफी विचलित और आतंकित हैं।
कटाव की स्थिति मनिहारी में भयावह स्थिति बना हुआ है।
स्रोत-हिन्दुस्तान
Article Advertisement
Seemanchal
गंगा के जलस्तर में कमी, तेज हुआ कटाव
गंगा के जलस्तर में कमी, तेज हुआ कटाव गंगा नदी के जलस्तर में कमी होते ही बाघमारा गांधी टोला सिंगल टोला में कटाव तेजी आ गयी है। गांधी टोला के समीप कटाव की स्थिति भयावह होने से कटाव पीड़ित अपने बाल बच्चों के साथ पूरी रात जागकर बीताने को विवश हैं। गांधी टोला के वार्ड पार्षद युगल पासवान, माला देवी, दुर्गा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Seemanchal

Seemanchal
कटिहार में जमीन के कागजात को लेकर बड़ा अभियान, 31 अक्टूबर तक सुधरेंगी जमाबंदी की गलतियां; जानिए किसे मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
