फारबिसगंज सुभाष चौक रेलवे क्रॉसिंग पर शीघ्र होगा फ्लाइओवर का निर्माण ओवरब्रिज नहीं रहने से होती है परेशानी फारबिसगंज. फारबिसगंज निवासियों को हर दिन लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सुभाष चौक स्थित रेलवे लेवल क्रॉसिंग संख्या केजे 65 पर शीघ्र ही उच्च स्तरीय रेल ओवरब्रिज का निर्माण किया जायेगा. इस आशय की जानकारी फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी ने फारबिसगंज सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष मांगीलाल गोलछा व सचिव विनोद सरावगी से एक औपचारिक भेंट के दौरान दी. इस संदर्भ में उन्होंने बताया कि आरओबी के निर्माण को लेकर वे लंबे समय से पूर्वोत्तर सिमांत रेलवे के महाप्रबंधक, वरीय अभियंता, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के महाप्रबंधक प्रोजेक्ट डायरेक्टर के साथ समन्वय स्थापित करते हुए इसे लेकर लगातार पत्राचार कर रहे थे. इसे लेकर विभागीय प्रक्रिया प्रगति पर है. जल्द इसका क्रियान्वयन किया जायेगा. इस संदर्भ में पथ निर्माण विभाग के ओएसडी प्रशांत कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस आरओ बी के निर्माण का डिजाइन बनाकर रेल मुख्यालय को उपलब्ध करा दिया गया है.इसमें रेलवे ने आने वाले 5 दशकों में होने वाले रेल सेवाओं के विस्तार को ध्यान में रखते हुए कुछ आमूल परिवर्तन कर पथ निर्माण विभाग को भेजा है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना की लागत लगभग 126 करोड रुपये के करीब है. विधायक ने बताया कि आरओबी का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के द्वारा किया जायेगा. इससे जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इस आरओबी के निर्माण को लेकर शिलान्यास किया जायेगा.
Article Advertisement
Seemanchal
फारबिसगंज सुभाष चौक रेलवे क्रॉसिंग पर शीघ्र होगा फ्लाइओवर का निर्माण ओवरब्रिज नहीं रहने से होती है परेशानी
फारबिसगंज सुभाष चौक रेलवे क्रॉसिंग पर शीघ्र होगा फ्लाइओवर का निर्माण ओवरब्रिज नहीं रहने से होती है परेशानी फारबिसगंज. फारबिसगंज निवासियों को हर दिन लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सुभाष चौक स्थित रेलवे लेवल क्रॉसिंग संख्या केजे 65 पर शीघ्र ही उच्च स्तरीय रेल ओवरब्रिज का निर्माण किया ज

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट

Seemanchal
पूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंता

Seemanchal
बिहार में बाढ़ के बीच फिर भारी बारिश का अलर्ट: 8 सितंबर को बिगड़ेगा मौसम, सीमांचल के 4 जिलों पर भी नजर

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
