अररिया -बिहार के अररिया जिले फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के परवाहा पंचायत वार्ड संख्या04 मध्य विद्यालय घीवहा में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूरों ने चेकअप न होने, कोई सुविधा न रहने व खराब भोजन देने के आरोप में जमकर हंगामा किया।
https://www.youtube.com/watch?v=o_3zOOkN_KE&t=5s आक्रोशित मजदूरों ने पीपुल्स पावर के प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रभात यादव के नेतृत्व में करीब पौने घंटे तक जमकर जिला प्रशासन व अंचल पदाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की।
बता दें कि मजदूरों का आरोप है कि वे लोग को कोई देखने वाला नहीं है शौचालय भर गया है वे लोग मजबूर हैं जानकारी के मुताबिक प्रखंड के घीवहा स्कूल में क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं।
मध्य विद्यालय में बने क्वारंटाइन सेंटर में करीब 50 से अधिक की संख्या में प्रवासी मजदूर रह रहे हैं।
इनमें से 10 से 15 मजदूर रविवार की रात ही आए थे।
इनलोगों को रात में भोजन नहीं दिया गया।
वहीं सोमवार को दोपहर 3 बजे भोजन दिया गया।
इस दौरान मजदूरों ने कहा कि उनलोगों को बासी भोजन परोसा जा रहा है, दाल भी खट्टा है।
मजदूरों का आरोप है कि जब वे लोग ऐसे भोजन का बहिष्कार कर रहे थे, तभी वहां मौजूद प्रधानाचार्य ने उनलोगों पर लाठियां चलाने की धमकी दिया।
इससे मजदूरों का आक्रोश और बढ़ गया।
बताया जा रहा है कि रविवार की रात भी मजदूरों ने कुछ लोगों को भोजन नहीं दिए जाने के विरोध में हंगामा किया।
मौके पर मौजूद पीपुल्स पावर के प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रभात यादव, जिला महामंत्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि बिहार सरकार का सबकुछ हवा हवाई चल रहा है, फारबिसगंज अंचल अधिकारी को फोन करने पर भी समस्या का समाधान नहीं होता है उन्होंने कहा कि मजदूरों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है जो पीपुल्स पावर कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
मौके पर मौजूद पीपुल्स पावर के प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रभात यादव, जिला अध्यक्ष लालू कुमार यादव, जिला महामंत्री कृष्ण कुमार यादव, बिकाश बिपलव, प्रमोद कुमार यादव, सोनू कुमार यादव, अनिल कुमार यादव मजदूर में राजीव कुमार, सपेरा राम, चंदन कुमार, विजय कुमार, महेन्द्र मलहा, ललित बहरदार, दिनेश ॠषिदेव, फुलचंद ॠषिदेव, उपेन्द्र ॠषिदेव सहित सैकड़ों मजदूर मौजूद थे।
संवाददाता -विनय ठाकुर (त्रिभुवन ठाकुर )
Article Advertisement
Seemanchal
प्रवासी मजदूरों ने चेकअप न होने, कोई सुविधा न रहने व खराब भोजन देने के आरोप में जमकर हंगामा किया।
अररिया -बिहार के अररिया जिले फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के परवाहा पंचायत वार्ड संख्या04 मध्य विद्यालय घीवहा में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूरों ने चेकअप न होने, कोई सुविधा न रहने व खराब भोजन देने के आरोप में जमकर हंगामा किया। https://www.youtube.com/watch?v=o_3zOOkN_K

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
कटिहार में फिर बारिश का अलर्ट, धान की फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता

Seemanchal
अररिया-किशनगंज-पूर्णिया-कटिहार पहुंचेगी बिहार विधानसभा की समिति, सरकारी कामकाज की होगी पड़ताल

Seemanchal
सहरसा से रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, इंटरसिटी रद्द और राज्यरानी एक्सप्रेस डायवर्ट; पांच ट्रेनें भी लेट

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
