मछुआरा व बदमाश आमने-सामने गंगा कोसी के विशाल दियारा क्षेत्र स्थित जलकरों में मछली मारने को लेकर मछुआरों एवं बदमाशों के बीच तनावपूर्ण स्थिति रहने के कारण हिंसक झड़प की संभावनाएं प्रबल रहती है।
जिले के कुरसेला, बरारी, मनिहारी एवं अमदाबाद अंचल क्षेत्र में लगभग 22 हजार हेक्टेयर में फैले दियारा क्षेत्र में चार दर्जन से अधिक ऐसे जलकर हैं जिसका बन्दोबस्ती व पट्टा देने का कार्य मत्स्य विभाग एवं मत्स्यजीवि सहयोग समिति के द्वारा किया जाता है।
इन नदियों की मुख्य धारा जब छाड़न छोड़ती है तथा जलकर की मछली बाढ़ की पानी में बहकर छाड़न की ओर चली जाती है तो इस दौरान मछली मारनेवाले बदमाशों की ललचाई नजर रहती है।
जलकर का बन्दोबस्ती होने के कारण मछुआरों द्वारा मछली का स्पॉन भी गिराया जाता है।
लेकिन मछली मारने के समय तनावपूर्ण स्थिति रहने के कारण मछुआ व अन्य गुटों के बीच हिंसक झड़प के साथ-साथ हवाई फायर की घटनाएं घटित होते रहता है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा दियारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस के जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
बावजूद मछुआ डरे व सहमें रहते हैं।
जिला मत्स्य विभाग द्वारा जिले में 877 जलकरों की बन्दोबस्ती की जाती है।
मछुआरे ने व्यक्त की व्यथा: इस बाबत दियारा क्षेत्र के राजकुमार महतो, नेपाली महतो, धनेश्वर महतो, मटरु महतो, विजय बिन्द, घुटरु सहनी, रामसेवक सहनी, हजारी चौधरी ने बताया कि बन्दोबस्ती रहने तथा जलकर में मछली का स्पोन गिराकर वे लोग मत्स्य पालन में चार माह मेहनत करते हैं।
जब शिकार का समय आता है तब क्षेत्र के बदमाशों द्वारा रात में ही शिकार कर लिया जाता है।
वे लोग इसके लिए अंचल व अन्य विभाग का चक्कर लगाते हैं तथा कानूनी प्रक्रिया में विलम्ब हो जाने के कारण प्रतिवर्ष नुकसान उठाना पड़ता है।
मछुआरों ने बताया कि पुलिस के जवानों के पास जाते हैं तो माही शिकार का कागजात व बन्दोबस्ती का पट्टा देखने की बात अंचल पर टाल दिया जाता है।
जिससे वे लोग परेशान रहते हैं।
HINDUSTAAN
Article Advertisement
Seemanchal
मछुआरा व बदमाश आमने-सामने
मछुआरा व बदमाश आमने-सामने गंगा कोसी के विशाल दियारा क्षेत्र स्थित जलकरों में मछली मारने को लेकर मछुआरों एवं बदमाशों के बीच तनावपूर्ण स्थिति रहने के कारण हिंसक झड़प की संभावनाएं प्रबल रहती है। जिले के कुरसेला, बरारी, मनिहारी एवं अमदाबाद अंचल क्षेत्र में लगभग 22 हजार हेक्टेयर में फैले दियारा क्षेत्र मे

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
कटिहार में फिर बारिश का अलर्ट, धान की फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता

Seemanchal
अररिया-किशनगंज-पूर्णिया-कटिहार पहुंचेगी बिहार विधानसभा की समिति, सरकारी कामकाज की होगी पड़ताल

Seemanchal
सहरसा से रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, इंटरसिटी रद्द और राज्यरानी एक्सप्रेस डायवर्ट; पांच ट्रेनें भी लेट

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
