मुजफ्फरपुर, 29 मार्च बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर जिला स्थित श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल :एसकेएमसीएच: में भर्ती एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से पीड़ित दो बच्चों में से एक की रविवार को मृत्यु हो गयी ।
इस बीमारी ने पिछले साल प्रदेश में करीब 200 बच्चों की जान ले ली थी।
एसकेएमसीएच के शिशु विभागाध्यक्ष डॉ. गोपाल शंकर सहनी ने रविवार को बताया कि पीआइसीयू वार्ड संख्या दो में भर्ती एईएस से पीडि़त तीन वर्षीय आदित्य कुमार की मौत हो गई है।
आदित्य की स्थिति गंभीर होने पर उसे शुक्रवार की देर रात से वेंटिलेटर पर रखा गया था।
उन्होंने बताया कि पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया निवासी रूपन सहनी की एईएस से पीडि़त पांच वर्षीय पुत्री सपना कुमारी की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है।
इस साल बिहार में एईएस से यह पहली मौत है।
पिछले साल प्रदेश में करीब 200 बच्चों की इस रोग ने जान ले ली थी।
एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शाही ने बताया कि एईएस को लेकर सभी को अलर्ट कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि एईएस से पिछले वर्ष एसकेएमसीएच में 111 बच्चों की मौत हो गयी थी ।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना में कोरोना सक्रंमण, एक्यूट इन्सेफ्लाइटिस सिंड्रोम, बर्ड फ्लू एवं स्वाईन फ्लू को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा के क्रम में निर्देश देते हुये कहा था कि एईएस के संदर्भ में अभी से ही पूरी तैयारी रखी जाय।
लोगों को एईएस के संबंध में अभियान चलाकर जागरूक करें।
एईएस से प्रभावित होने वाले संभावित क्षेत्रों में सभी प्रकार के सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करें एवं वहां सम्पूर्ण स्वच्छता का ध्यान रखें।
उन्होंने कहा था कि एसकेएमसीएच में बन रहे 100 बिस्तर वाले बच्चों के आईसीयू को जल्द से जल्द तैयार करायें ताकि समय पर गहन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
Article Advertisement
Politics
बिहार में एईएस से पहली मौत, एक बच्ची इलाजरत
मुजफ्फरपुर, 29 मार्च बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर जिला स्थित श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल :एसकेएमसीएच: में भर्ती एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से पीड़ित दो बच्चों में से एक की रविवार को मृत्यु हो गयी । इस बीमारी ने पिछले साल प्रदेश में करीब 200 बच्चों की जान ले ली थी। एसकेएमसीएच के शिशु विभागाध्यक

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Seemanchal
कटिहार में फिर बारिश का अलर्ट, धान की फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
