अररिया/फारबिसगंज- प्राइवेट कोचिंग एसोसिएशन अररिया की पहली बैठक स्थानीय फारबिसगंज के पीएम क्लासेस में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता घनश्याम कुमार व संचालन राशिद जुनैद ने की।
वही मुख्य अतिथि के तौर पर सिबतैन अहमद, कुमार अनूप, खुर्शीद खान, अजीत सिन्हा व कुणाल केडिया मौजूद थे।
बैठक में जिले भर के प्राइवेट कोचिंग संस्थानों के निदेशक व संचालकों ने अपनी समस्याओं को सबके सामने रखा और संगठन बनाकर कोचिंग संस्थानों को मजबूती प्रदान करने की बात कही ताकि सरकार के समक्ष अपनी बातों को मजबूती से रखा जा सके।
सर्वसम्मति से प्राइवेट कोचिंग एसोसिएशन का निर्माण करते हुए राशिद जुनैद को कोऑर्डिनेटर नियुक्त कर दिया गया।
नवनियुक्त कोऑर्डिनेटर राशिद जुनैद ने बताया कि वर्तमान समय में कोचिंग संस्थानों की हालत काफी दयनीय है लॉकडाउन के कारण प्राइवेट शिक्षक व संचालक के सामने जीविकोपार्जन भी बड़ी समस्या बन कर आई है इस पर सरकार को संज्ञान लेना चाहिए क्योंकि राष्ट्र निर्माण में और खासकर अगर बिहार की बात की जाए तो कोचिंग संस्थान का उच्चतर शिक्षा में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है मेडिकल, इंजीनियरिंग और एकेडमी सभी क्षेत्रों में कोचिंग संस्थान की भूमिका अहम है इसे बिल्कुल भी नकारा नहीं जा सकता है।
सदस्य महताब आलम व अंजनी आंनद ने कहा कि हम सभी कोचिंग संस्थान एकजुट होकर शिक्षा विभाग और सरकार के समक्ष कोचिंग संस्थान की समस्याओं को मजबूती से रखा जाएगा।
वही इस बैठक में मुख्य रूप से घनश्याम कुमार, रंजीत शर्मा, विनय कुमार, महताब आलम, ज्योति सिंह, आशीष झा, बबलू खान, अशफाक अंसारी, राहुल कुमार, अमित कुमार, अंजनी आनंद, राजकुमार राय, अजय आनंद, अरविंद कुमार ठाकुर, मेराज अंसारी, प्रियांशु कुमार मिश्रा, अमित सौरभ, विपिन कुमार, अरबाज आलम, जीशान अंसारी, अमृत गुप्ता सहित अन्य कोचिंग संस्थानों के निदेशक, प्राचार्य व संचालक उपस्थित थे।
संवाददाता - विनय ठाकुर
Article Advertisement
Seemanchal
अररिया/फारबिसगंज- प्राइवेट कोचिंग एसोसिएशन अररिया की पहली बैठक स्थानीय फारबिसगंज के पीएम क्लासेस में आयोजित की गई।
अररिया/फारबिसगंज- प्राइवेट कोचिंग एसोसिएशन अररिया की पहली बैठक स्थानीय फारबिसगंज के पीएम क्लासेस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता घनश्याम कुमार व संचालन राशिद जुनैद ने की। वही मुख्य अतिथि के तौर पर सिबतैन अहमद, कुमार अनूप, खुर्शीद खान, अजीत सिन्हा व कुणाल केडिया मौजूद थे। बैठक में जिले भर

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
कटिहार में फिर बारिश का अलर्ट, धान की फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता

Seemanchal
अररिया-किशनगंज-पूर्णिया-कटिहार पहुंचेगी बिहार विधानसभा की समिति, सरकारी कामकाज की होगी पड़ताल

Seemanchal
सहरसा से रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, इंटरसिटी रद्द और राज्यरानी एक्सप्रेस डायवर्ट; पांच ट्रेनें भी लेट

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
