अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
अंग्रेजी शराब के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारप्रधानमंत्री नवंबर में आएंगे बिहार, भागलपुर में कार्यक्रम संभवसीमा पर सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व की भावना से काम कर रही एसएसबीबंगाल भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने सोना-चांदी जब्त की, चार गिरफ्तार'मेरे पिता ने दुनिया को दिखाया कि राजनीति...', नीतीश कुमार की तारीफ के साथ शराबबंदी पर खुल कर बोले निशांतChapra News: विकसित बिहार की दिशा पर मुख्यमंत्री से चर्चा, सनातनी सम्राट का युगारंभ भेंटभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने पकड़ी मवेशी तस्करी: चार मवेशी जब्त किए, तस्कर मौके से भागने में रहा कामयाबभारत-नेपाल सीमा पर मिली चीनी-नेपाली सामान की बड़ी खेप: बढ़नी बॉर्डर पर बस में नेपाली यात्री हिरासत मेंपिथौरागढ़ में नेपाल बॉर्डर के पास SSB कैंप की बैरक में लगी आग, 60 जवानों ने भागकर बचाई अपनी जानबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारअंग्रेजी शराब के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारप्रधानमंत्री नवंबर में आएंगे बिहार, भागलपुर में कार्यक्रम संभवसीमा पर सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व की भावना से काम कर रही एसएसबीबंगाल भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने सोना-चांदी जब्त की, चार गिरफ्तार'मेरे पिता ने दुनिया को दिखाया कि राजनीति...', नीतीश कुमार की तारीफ के साथ शराबबंदी पर खुल कर बोले निशांतChapra News: विकसित बिहार की दिशा पर मुख्यमंत्री से चर्चा, सनातनी सम्राट का युगारंभ भेंटभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने पकड़ी मवेशी तस्करी: चार मवेशी जब्त किए, तस्कर मौके से भागने में रहा कामयाबभारत-नेपाल सीमा पर मिली चीनी-नेपाली सामान की बड़ी खेप: बढ़नी बॉर्डर पर बस में नेपाली यात्री हिरासत मेंपिथौरागढ़ में नेपाल बॉर्डर के पास SSB कैंप की बैरक में लगी आग, 60 जवानों ने भागकर बचाई अपनी जानबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Article Advertisement

Crime

FB पर सेना के जवान को जाल में फंसाकर गोपनीय रिपार्ट करायी लीक

FB पर सेना के जवान को जाल में फंसाकर गोपनीय रिपार्ट करायी लीक फेसबुक के जरिये एक महिला ने दानापुर छावनी की सेना के जवान को अपने जाल में फांस लिया। इसके बाद जवान ने सेना की गोपनीय रिपोर्ट महिला को लीक कर दी। शक है कि जिस महिला ने जवान को अपने जाल में फांसा, उसका कनेक्शन पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआ

FB पर सेना के जवान को जाल में फंसाकर गोपनीय रिपार्ट करायी लीक

Article Advertisement

FB पर सेना के जवान को जाल में फंसाकर गोपनीय रिपार्ट करायी लीक फेसबुक के जरिये एक महिला ने दानापुर छावनी की सेना के जवान को अपने जाल में फांस लिया। इसके बाद जवान ने सेना की गोपनीय रिपोर्ट महिला को लीक कर दी। शक है कि जिस महिला ने जवान को अपने जाल में फांसा, उसका कनेक्शन पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से है। इधर, इस मामले के सामने आने के बाद बिहार व झारखंड सब एरिया में खलबली मची हुई है। सैनिक सुरजीत सिंह के खिलाफ कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी कर जांच शुरू कर दी गयी है। तब तक उसे सब एरिया मुख्यालय से हटा दिया गया है। आर्मी इंटेलिजेंस की टीम आरोपित जवान सुरजीत सिंह से पूछताछ कर रही है। वह सब एरिया में तैनात है। सूत्रों के अनुसार सब एरिया मुख्यालय में तैनात डिप्टी जीओसी के रनर सुरजीत सिंह ने झारखंड की एक महिला से फेसबुक के जरिये दोस्ती की थी। आरोप है कि महिला जवान से गोपनीय रिपोर्ट पूछती थी और वह सारी बात लीक कर देता था। इसकी जानकारी मिलते ही सेना ने पहले उससे पूछताछ की। बाद में सैनिक के मोबाइल को जब्त कर लिया गया। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि यह महिला कई जवानों को फेसबुक पर ट्रैप कर चुकी है। अब तक जांच में जो बातें छनकर सामने आयी हैं, उससे यह पता चला है कि महिला झारखंड की रहने वाली है। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई राज खुल सकते हैं। कॉल डिटेल रेकॉर्ड खंगाला तो मिले अहम सुराग जब सेना ने जांच कर सैनिक का कॉल डिटेल रेकॉर्ड खंगाला तो कई अहम बातें सामने आयीं। पता चला कि सुरजीत महिला से लगातार बातचीत कर रहा था। अब उस नंबर की पड़ताल की जा रही है, जिसे महिला इस्तेमाल करती है। महिला की खोजबीन सेना अपने स्तर से कर रही सैन्य सूत्रों की मानें तो महिला की खोजबीन की जा रही है। सेना अपने स्तर से उसका पता लगाने में जुटी हुई है। महिला कहां की रहने वाली है और उसके किन लोगों से संपर्क हैं, इन सभी पहलुओं पर जांच जारी है।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read