अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Google देगा बिहार के शिक्षकों को AI ट्रेनिंग, स्मार्ट क्लास से डिजिटल लाइब्रेरी तक होगा कामसुपौल : कोसी नदी में बहकर आ रहे 400 किलो गांजा बरामदबिहार बोर्ड ने डिजिलॉकर पर डाली 10वीं-12वीं मार्कशीट और सर्टिफिकेट, ऐसे करें डाउनलोडबिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: नीतीश के पास पहुंचा जदयू नेताओं का विवाद, TRE-4 में 932 सीटें बढ़ी, BJP विधायक क...बिहार MLC चुनाव: बीजेपी के चार उम्मीदवारों के बारे में जानिए, किनका कितना पुराना राजनीतिक अनुभव?घनकुबेर ADM रविंद्र और पत्नी स्वाती के बैंक खाते सील होंगे; निगरानी रेड में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार: मुजफ्फरपुर के होटल में रुकी थी 25 साल की महिला, सुबह कमरे में मिला शव- एक दिन पहले क्या हुआ था?BPSC TRE 4 Exam: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 932 पद और बढ़े, जानें नई संख्यापटना से नवल किशोर यादव और कोसी से डॉ. एनके यादव, BJP ने जारी की MLC चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्टMLC Election 2026 Candidate List: बीजेपी ने यूपी और बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए घोषित किए प्रत्याशी, यहां देखिए पूरी लिस्ट'हमारी प्राथमिकता सभी 8 सीटें NDA की झोली में जाएं', अनंत सिंह के PK के प्रत्याशी के समर्थन पर उमेश कुशवाहाGoogle देगा बिहार के शिक्षकों को AI ट्रेनिंग, स्मार्ट क्लास से डिजिटल लाइब्रेरी तक होगा कामसुपौल : कोसी नदी में बहकर आ रहे 400 किलो गांजा बरामदबिहार बोर्ड ने डिजिलॉकर पर डाली 10वीं-12वीं मार्कशीट और सर्टिफिकेट, ऐसे करें डाउनलोडबिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: नीतीश के पास पहुंचा जदयू नेताओं का विवाद, TRE-4 में 932 सीटें बढ़ी, BJP विधायक क...बिहार MLC चुनाव: बीजेपी के चार उम्मीदवारों के बारे में जानिए, किनका कितना पुराना राजनीतिक अनुभव?घनकुबेर ADM रविंद्र और पत्नी स्वाती के बैंक खाते सील होंगे; निगरानी रेड में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार: मुजफ्फरपुर के होटल में रुकी थी 25 साल की महिला, सुबह कमरे में मिला शव- एक दिन पहले क्या हुआ था?BPSC TRE 4 Exam: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 932 पद और बढ़े, जानें नई संख्यापटना से नवल किशोर यादव और कोसी से डॉ. एनके यादव, BJP ने जारी की MLC चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्टMLC Election 2026 Candidate List: बीजेपी ने यूपी और बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए घोषित किए प्रत्याशी, यहां देखिए पूरी लिस्ट'हमारी प्राथमिकता सभी 8 सीटें NDA की झोली में जाएं', अनंत सिंह के PK के प्रत्याशी के समर्थन पर उमेश कुशवाहा

Article Advertisement

Bihar

परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी जरूरी: सीएस

परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी जरूरी: सीएस परिवार नियोजन पर सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को प्रमंडलीय प्रशिक्षण केंद्र परिवार कल्याण में सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च(सीफार) के सहयोग से जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ

परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी जरूरी: सीएस

Article Advertisement

परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी जरूरी: सीएस परिवार नियोजन पर सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को प्रमंडलीय प्रशिक्षण केंद्र परिवार कल्याण में सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च(सीफार) के सहयोग से जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. ललन प्रसाद सिंह ने बताया कि समाज में जागरूकता फैलाने में मीडिया की भूमिका अहम होती है।वर्तमान में अभी राज्य की कुल प्रजनन दर 3.2 है। एक महिला अपने सम्पूर्ण प्रजनन अवधि में 3 से अधिक बच्चों को जन्म देती है। इस प्रजनन दर में कमी लानी होगी।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आगामी वर्षों में राज्य के कुल प्रजनन दर को 3.2 से घटाकर 2.1 तक लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग निरंतर प्रयास कर रही है और प्रयासों के साथ मीडिया के भी सहयोग की जरूरत होगी सीएस ने कहा कि परिवार नियोजन का मुख्य उद्देश्य एक खुशहाल परिवार निर्माण करने के लिए दो बच्चों के जन्म में कम से कम 3 साल का अंतराल जरुरी है। इसके लिए परिवार नियोजन के अस्थायी साधन जैसे कंडोम, गर्भनिरोधक गोली एवं नवीन गर्भनिरोधक साधन अंतरा एवं छाया कारगर है। उन्होंने बताया जिले में पुरुष नसबंदी की स्थिति महिला नसबंदी की तुलना में नगण्य है। इसलिए जरुरी है कि परिवार नियोजन में पुरुषों की भी सामान सहभागिता हो। सामाजिक भ्रांतियों के कारण पुरुष नसबंदी के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। जबकि इससे किसी भी तरह की मर्दाना या शारीरिक कमजोरी नहीं होती है. इसलिए पुरुषों को भी नसबंदी के लिए आगे आना चाहिए। सीफार के सहायक राज्य प्रबंधक रंजीत कुमार ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर चर्चा की।केयर इंडिया के जिला परिवार नियोजन समन्वयक श्रवण कुमार ने कहा जिले में परिवार नियोजन पखवाड़े के दौरान सारथी रथ से जागरूकता भी फैलाई जाती है।यह रथ जिले के पंचायत स्तर तक घूम-घूम कर परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों पर जागरूकता फैलाती है। सास-बहू सम्मलेन का आयोजन: समन्वयक ने बताया परिवार नियोजन पर आम लोगों को जागरूक करने के लिए सास-बहू सम्मलेन के रूप में नयी पहल की गयी है। इसमें परिवार नियोजन की जरूरत एवं इसके फायदों के विषय में बात की जाती है। आरोग्य दिवस पर सास-बहू सम्मेलन का आयोजन किया जाता है।जिले में कुल 1660 आरोग्य दिवस साईट है।आगमी जनवरी माह में सभी साईट पर समेम्लन का आयोजन किया जाएगा।डीपीएम राहुल किशोर ने बताया नवीन गर्भनिरोधक साधन अंतरा इंजेक्शन अंतराल रखने में प्रभावी साधन है। तीन माह पर एक इंजेक्शन लेनी होती है। एक साल में तीन अंतरा इंजेक्शन से एक साल तक अनचाहे गर्भ से छुटकारा मिल सकता है। यह देखने में आया है कि महिलाएं पहले डोज के बाद दूसरे एवं तीसरे डोज लेने के लिए नहीं आ रही है। मौके पर सीफार से सरिता मल्लिक, युगेश्वर कुमार राजा, कृतिका, विवेक चतुर्वेदी, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी कंचन सिंह मौजूद थे। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read