अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सोनौली सीमा पर कम हुआ मालवाहकों का दबाव, चीन का सामान भी पहुंच रहा नेपालदिल्ली ब्रिक्स सम्मेलन का भारत-नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट, सोनौली सीमा पर सघन चेकिंग; डॉग स्क्वायड और CCTV से पैनी नजर324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्त80 के दशक में कैसे दिखते बिहार के बड़े नेता? AI ने फोटो में बदल दिया सबका अंदाजनए-नवेले की बल्ले-बल्ले, वफादारों का पत्ता साफ! MLC उम्मीदवारों की लिस्ट देख आग-बबूला लालू की बेटी रोहिणीBihar MLC Election 2026: RJD ने खोले पत्ते, 8 में 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, जानिए किसे कहां मिला टिकटभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 5 मवेशी जब्त किए: तस्करी के खिलाफ पैक टोला चौकी के जवानों ने की कार्रवाईबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारसीमांचल एक्सप्रेस में स्लीपर कोच की इमरजेंसी खिड़की से गिरा 9 महीने का मासूम, पुलिस ने शुरू की तलाशSitamarhi News: 8 गोलियां और मौके पर मौत, मॉर्निंग वॉक पर गए जिला परिषद सदस्य के पति की हत्यासीबीआई ने बिहार पुलिस से अपने हाथ में ले ली नीट-यूजी में कथित पेपर लीक घोटाले की जांचसोनौली सीमा पर कम हुआ मालवाहकों का दबाव, चीन का सामान भी पहुंच रहा नेपालदिल्ली ब्रिक्स सम्मेलन का भारत-नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट, सोनौली सीमा पर सघन चेकिंग; डॉग स्क्वायड और CCTV से पैनी नजर324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्त80 के दशक में कैसे दिखते बिहार के बड़े नेता? AI ने फोटो में बदल दिया सबका अंदाजनए-नवेले की बल्ले-बल्ले, वफादारों का पत्ता साफ! MLC उम्मीदवारों की लिस्ट देख आग-बबूला लालू की बेटी रोहिणीBihar MLC Election 2026: RJD ने खोले पत्ते, 8 में 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, जानिए किसे कहां मिला टिकटभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 5 मवेशी जब्त किए: तस्करी के खिलाफ पैक टोला चौकी के जवानों ने की कार्रवाईबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारसीमांचल एक्सप्रेस में स्लीपर कोच की इमरजेंसी खिड़की से गिरा 9 महीने का मासूम, पुलिस ने शुरू की तलाशSitamarhi News: 8 गोलियां और मौके पर मौत, मॉर्निंग वॉक पर गए जिला परिषद सदस्य के पति की हत्यासीबीआई ने बिहार पुलिस से अपने हाथ में ले ली नीट-यूजी में कथित पेपर लीक घोटाले की जांच

Article Advertisement

India

2 लाख रुपये में बना फर्जी IPS मिथिलेश कुमार, अब कहानी में आया बड़ा ट्विस्ट

2 लाख रुपये में बना फर्जी IPS मिथिलेश कुमार, अब कहानी में आया बड़ा ट्विस्ट बिहार के जमुई से फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर घूमने के मामले में आरोपी मिथिलेश कुमार पुलिस के हत्थे चढ़ा था. वहीं, अब कहानी में ट्विस्ट आ गया है. Fake IPS Mithilesh Kumar: करीब 12 दिन पहले बिहार के जमुई से फर्जी आईपीएस अधिकारी ब

2 लाख रुपये में बना फर्जी IPS मिथिलेश कुमार, अब कहानी में आया बड़ा ट्विस्ट

Article Advertisement

2 लाख रुपये में बना फर्जी IPS मिथिलेश कुमार, अब कहानी में आया बड़ा ट्विस्ट बिहार के जमुई से फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर घूमने के मामले में आरोपी मिथिलेश कुमार पुलिस के हत्थे चढ़ा था. वहीं, अब कहानी में ट्विस्ट आ गया है. Fake IPS Mithilesh Kumar: करीब 12 दिन पहले बिहार के जमुई से फर्जी आईपीएस अधिकारी बनने के आरोप में मिथिलेश कुमार पुलिस के हत्थे चढ़ा था. इस दौरान उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि 2 लाख रुपये में एक शख्स ने उसे आईपीएस की नौकरी देने की बात कही, लेकिन वह फर्जी निकला. दरअल, आरोपी मिथिलेश कुमार ने पुलिस को बताया कि मनोज कुमार नाम के शख्स ने उससे IPS बनाने के नाम पर 2 लाख रुपये लिए थे. पुलिस ने पूछताछ के बाद मिथिलेश को थाने से जमानत पर रिहा कर दिया था. वहीं, अब मामले को करीब 12 दिन हो चुके हैं और कहानी में ट्विस्ट आ गया है. फर्जी IPS की कहानी निकली फर्जी फर्जी IPS बनकर चर्चा में आया मिथिलेश कुमार इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वह सोशल मीडिया पर वायरल IPS मिथिलेश कुमार के नाम से अकाउंट बनाकर खूब रील्स शेयर कर रहा है. कुछ ही दिनों में उसके ठीक-ठाक फॉलोअर्स भी आ चुके हैं. इतना ही नहीं मिथिलेश कुमार का एक भोजपुरी गाना भी रिलीज हुआ है. सुर्खियों में आने के बाद सोशल मीडिया पर छाया इन सबके बीच पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा सामने आ रहा है. दरअसल, मिथिलेश कुमार ने जिस मनोज कुमार का नाम बताया था कि उसने 2 लाख रुपये लेकर आईपीएस बनाने की बात कही थी. वह बात गलत साबित हो रही है. पुलिस अब तक चार मनोज कुमार से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन सभी को मिथिलेश कुमार ने गलत बताया. वहीं, मिथिलेश ने पुलिस को यह भी कहा था कि उसने अपने मामा से 2 लाख रुपये लेकर मनोज कुमार को दिया था. यह बात भी गलत निकली है. जब पुलिस ने मिथिलेश के मामा से सवाल-जवाब किया तो उसने इस बात से साफ इनकार कर दिया. मामले पर पुलिस का कहना है कि जो दो मोबाइल नंबर मिथिलेश कुमार ने मनोज सिंह के नाम से दिया था, दोनों ही इनएक्टिव हैं. लोकेशन से सामने आई सच्चाई पुलिस का मानना है कि मिथिलेश कुमार ने तथ्य से परे जानकारी दी है और उसने खुद ही फर्जी आईपीएस की वर्दी सिलवाई है. दरअसल, यह सारा खुलासा मिथिलेश के मोबाइल लोकेशन से हुआ है क्योंकि जिस दिन मिथिलेश ने फर्जी पुलिस की वर्दी खैरा में दिए जाने की बात कही, उस दिन उसका मोबाइल लोकेशन लखीसराय में था.  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read