EPFO ने बदल दिया नियम!
घर बैठे होगा PF खाता ट्रांसफर, सामने आया नया अपडेट पिछले कुछ दिनों से EPFO में PF का खाता ट्रांसफर करने को लेकर कई खबरें सामने आईं, लेकिन अब EPFO ने इसको लेकर एक नया आधारिक ऐलान किया है, जिसमें संशोधित फॉर्म 13 सॉफ्टवेयर लॉन्च किया गया है।
नौकरी बदलने पर अब अपने पीएफ (Provident Fund) खाते को ट्रांसफर करना अब पहले से कहीं ज्यादा सरल कर दिया गया है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पीएफ ट्रांसफर के प्रोसेस को सरल बनाते हुए अब ज्यादातर मामलों में नियोक्ता (employer) की मंजूरी की जरूरत को खत्म करने का ऐलान किया है।
दरअसल, पुरानी प्रक्रिया में काफी समय लगता था, जिसके समाधान के लिए ही यह फैसला लिया गया है।
जानिए यह कैसे खाता धारकों के लिए फायदेमंद साबित होगा?
क्या है नया बदलाव?
EPFO के तहत पहले तक ये रूल था कि अगर कोई कर्मचारी अपनी नौकरी बदलता था, तो उसके PF अकाउंट को पुराने (Source) और नए को ईपीएफ ऑफिस में जाकर ट्रांसफर कराना होता था।
इस प्रक्रिया में काफी समय लगता था, क्योंकि मंजूरी के कई चरण पूरे करने होते थे, लेकिन अब EPFO ने Form 13 की नई सॉफ्टवेयर सर्विस शुरू की है, जिससे जैसे ही ऑफिस में ट्रांसफर क्लेम पास होगा, वैसे ही आपका पैसा नए PF खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
इससे प्रक्रिया में लगने वाला समय भी कम हो जाएगा।
बदलाव से और क्या फायदे?
इस बदलाव से अब बहुत से मामलों में नियोक्ता की मंजूरी नहीं लेनी होगी, जिससे PF ट्रांसफर जल्दी और आसान होगा।
इसके अलावा, टैक्सेबल और नॉन टैक्सेबल हिस्से की अलग जानकारी मिलेगी, जिससे TDS सही से काटा जा सकेगा।
वहीं, इस प्रक्रिया से 1.25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को सीधा फायदा मिलने वाला है।
इसके अलावा, EPFO ने यह भी जानकारी दी कि UAN (Universal Account Number) का बल्क जनरेशन (bulk generation-बहुत सारे कर्मचारियों के UAN एक साथ बनाना) किया जा सकेगा, जिसमें आधार नंबर की भी जरूरत नहीं होगी।
हालांकि, सुरक्षा के लिए ऐसे UAN शुरू में फ्रोजन रहेंगे और आधार लिंक होने के बाद ही एक्टिव किए जाएंगे।
इसके पहले तक हर कर्मचारी के लिए अलग-अलग UAN बनाना पड़ता था, जिसमें बहुत समय लगता था।
कैसे करें खाता ट्रांसफर?
अगर आप भी घर बैठे PF खाता ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो सबसे पहले EPFO के यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर लॉग इन करें।
यहां पर ‘ऑनलाइन सर्विसेज’ पर जाकर ‘वन मेंबर-वन ईपीएफ अकाउंट (ट्रांसफर रिक्वेस्ट)’ पर क्लिक कर दें।
मांगी गई जानकारी भर दें।
फॉर्म को वेरिफाई करने के बाद OTP मिलेगा।
उसको डालने के बाद सबमिट कर दें।
इसके बाद ट्रांसफर रिक्वेस्ट को वेरिफाई और ऑथराइज किया जाएगा।
इस प्रोसेस के बाद पीएफ बैलेंस ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
Article Advertisement
Technology
EPFO ने बदल दिया नियम! घर बैठे होगा PF खाता ट्रांसफर, सामने आया नया अपडेट
EPFO ने बदल दिया नियम! घर बैठे होगा PF खाता ट्रांसफर, सामने आया नया अपडेट पिछले कुछ दिनों से EPFO में PF का खाता ट्रांसफर करने को लेकर कई खबरें सामने आईं, लेकिन अब EPFO ने इसको लेकर एक नया आधारिक ऐलान किया है, जिसमें संशोधित फॉर्म 13 सॉफ्टवेयर लॉन्च किया गया है। नौकरी बदलने पर अब अपने पीएफ (Providen

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Technology
भारत में AI नेटवर्क बनाने के लिए Tata Communications का बड़ा निवेश, 10 हजार किलोमीटर तक बिछेगी नई फाइबर नेटवर्क लाइन

Technology
AI की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: Anthropic ने एक महीने से ज्यादा रोकी नए AI मॉडल की ट्रेनिंग

Technology
eMudhra के साइबर सुरक्षा संकट के बीच Google Chrome का बड़ा कदम, आज से प्रभावित वेबसाइटों पर दिख सकती है चेतावनी

Business
Jio Platforms IPO को मिला रिकॉर्ड रिस्पॉन्स, 3.2 अरब डॉलर के इश्यू पर लगी 77 अरब डॉलर की बोलियां

India
1 नवंबर से बदलेंगे GST के नियम, कारोबारियों को पोस्ट-सेल डिस्काउंट और टैक्स रिफंड में मिल सकती है राहत
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15188 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6764 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6020 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5251 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15188 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6764 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6020 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5251 views
