इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर एक दिवसीय श्रृंखला जीती लंदन, 11 जुलाई (एपी) फिल सॉल्ट और जेम्स विंस के अर्धशतकों के बाद लुईस ग्रेगरी की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से इंग्लैंड की कमजोर टीम ने दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शनिवार को यहां पाकिस्तान को 52 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त बना ली।
पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से पहली बार स्टेडियम में दर्शकों के प्रवेश पर कोई सीमा तय नहीं थी और इस मुकाबले को देखने के लिए लार्ड्स पर लगभग 23000 दर्शक पहुंचे।
मुख्य टीम में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले आने के बाद खिलाड़ियों के पृथकवास पर जाने के कारण इंग्लैंड को एक दिवसीय श्रृंखला के लिए दूसरे दर्जे की टीम चुनने को बाध्य होना पड़ा।
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम सॉल्ट (60), विंस (56) और ग्रेगरी (40) की पारियों के बावजूद 45.2 ओवर में 247 रन पर सिमट गई।
सॉल्ट और विंस ने तीसरे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी भी की।
ग्रेगरी ने निचले क्रम में ब्राइडन कार्स (31) के साथ आठवें विकेट के लिए 69 रन जोड़कर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।
पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज हसन अली ने 51 रन देकर पांच विकेट चटकाए जबकि हारिस राऊफ ने 54 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम मैन आफ द मैच ग्रेगरी (44 रन पर तीन विकेट), साकिब महमूद (21 रन पर दो विकेट), क्रेग ओवरटन (39 रन पर दो विकेट) और मैट पार्किंसन (42 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 41 ओवर में 195 रन पर सिमट गई।
पाकिस्तान की तरफ से साउद शकील ने सर्वाधिक 56 रन बनाए।
उनके अलावा सिर्फ हसन अली (31) ही 30 रन के आंकड़े को छू पाए।
तीसरा और अंतिम एक दिवसीय मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा।
एपी सुधीर सुधीर 1107 1008 लंदन
Article Advertisement
Sports
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर एक दिवसीय श्रृंखला जीती
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर एक दिवसीय श्रृंखला जीती लंदन, 11 जुलाई (एपी) फिल सॉल्ट और जेम्स विंस के अर्धशतकों के बाद लुईस ग्रेगरी की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से इंग्लैंड की कमजोर टीम ने दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शनिवार को यहां पाकिस्तान को 52 रन से हराकर तीन मैचों

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Entertainment
OTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीज
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
