बिहार में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अपराधी नीतीश कुमार गिरफ्तार - ENCOUNTER IN SAHARSA सहरसा में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. 50 हजार का इनामी अपराधी नीतीश कुमार गिरफ्तार किया गया. सहरसा: बिहार के सहरसा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है. सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने जानकारी दी की बसनही थाना क्षेत्र के इजमाईल संथाली टोला में बीते 3 अप्रैल की शाम वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर हमला किया गया. उन्होंने बताया कि बाइक पर सवार तीन युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. इस हमले में चौकीदार राजेंद्र पासवान गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. पुलिस कार्रवाई में एक इनामी अपराधी गिरफ्तार: घटना की जानकारी मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की गई. तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तीनों में से एक अपराधी नीतीश कुमार जो मधेपुरा का निवासी उसे गिरफ्तार कर लिया. नीतीश 50,000 का इनामी अपराधी है और हत्या के एक मामले में वांछित था. गिरफ्तार अपराधी के पास से दो अर्धनिर्मित देसी कट्टे, एक देसी कट्टा, एक बाइक, एक मोबाइल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया. नीतीश कुमार का आपराधिक इतिहास: सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि नीतीश कुमार पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल था. उसके खिलाफ चौसा और पुरैनी थाना में कई मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं. पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समरी बख्तियारपुर के नेतृत्व में छापेमारी अभियान जारी है. साथ ही, घायल चौकीदार से पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-02 ने अस्पताल जाकर मुलाकात की और घटना की जानकारी ली. "ब्लू रंग की बाइक पर सवार तीन युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. इस हमले में चौकीदार राजेंद्र पासवान गोली से घायल हो गए. एक इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. अपराधी के पास से दो अर्धनिर्मित देसी कट्टे, एक देसी कट्टा, एक बाइक साथ ही उसकी निशानदेही पर मकई के खेत से एक और देसी कट्टा और कारतूस बरामद किया गया."- मुकेश कुमार ठाकुर, एसडीपीओ, सिमरी बख्तियारपुर टीम में शामिल पुलिस अधिकारी: पुलिस टीम अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समरी बख्तियारपुर के नेतृत्व में छापेमारी अभियान जारी है. साथ ही घायल चौकीदार से पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-02 ने अस्पताल जाकर मुलाकात की है.
Article Advertisement
Bihar
बिहार में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अपराधी नीतीश कुमार गिरफ्तार - ENCOUNTER IN SAHARSA
बिहार में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अपराधी नीतीश कुमार गिरफ्तार - ENCOUNTER IN SAHARSA सहरसा में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. 50 हजार का इनामी अपराधी नीतीश कुमार गिरफ्तार किया गया. सहरसा: बिहार के सहरसा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार में बाढ़ का बढ़ता संकट: 16 जिलों में जनजीवन प्रभावित, उफान पर गंगा-कोसी समेत कई नदियां

Bihar
बिहार बोर्ड का बड़ा फैसला: अब मार्कशीट पर नहीं दिखेगा ‘FAIL’, उसकी जगह लिखा जाएगा ‘कौशल के लिए पात्र’

Bihar
बिहार में अब स्कूल-कॉलेज के बाहर बाइक पर दिखेंगी ‘पुलिस दीदी’: 4,700 वाहन रवाना, छात्राओं की सुरक्षा के लिए तय होगी दो घंटे की विशेष गश्त

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
