अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
तुकाराम मुंढे के एक्शन का इफेक्ट पहुंचा बिहार! क्वालिटी फूड उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य सचिव के सख्त निर्देशBahraich News: सीमा पर 4.917 किलो अफीम के साथ चार गिरफ्तारबढ़ेगी सहरसा की हवाई कनेक्टिविटी, बिहार सरकार ने सौंपी 147 करोड़ की 12 एकड़ जमीन, जारी हुआ टेंडर324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्तजब शराब के नशे में पकड़े गए बिहार के मुखिया जी, दी ऐसी सफाई, सुनकर पकड़ लेंगे माथातिरहुत स्नातक MLC सीट पर फर्जी वोटरों को लेकर बवाल! जांच की मांग को लेकर RJD का चुनाव आयोग को ज्ञापनकल का मौसम 10 सितंबर: मुजफ्फरपुर, पटना और अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश-आंधी और बिजली गिरने की आशंकाएसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर चाइनीज लहसुन पकड़ा: महराजगंज में 1296 किलो लहसुन बरामद, तस्करी के खिलाफ बड़ी क...छठ पर बिहार लौटने वालों के लिए जरूरी खबर, 10 सितंबर से शुरू होगी 9 नवंबर के टिकट की बुकिंग, ये जरूरी चीजें रखें तैयारबढ़नी में डीआईजी ने भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: आगामी त्योहारों और कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चाप्रोफेसर को 2 लाख, जूनियर डॉक्टर को हर महीने 75000 रुपये मिलेंगे; बिहार सरकार ने बढ़ाया मानदेयतुकाराम मुंढे के एक्शन का इफेक्ट पहुंचा बिहार! क्वालिटी फूड उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य सचिव के सख्त निर्देशBahraich News: सीमा पर 4.917 किलो अफीम के साथ चार गिरफ्तारबढ़ेगी सहरसा की हवाई कनेक्टिविटी, बिहार सरकार ने सौंपी 147 करोड़ की 12 एकड़ जमीन, जारी हुआ टेंडर324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्तजब शराब के नशे में पकड़े गए बिहार के मुखिया जी, दी ऐसी सफाई, सुनकर पकड़ लेंगे माथातिरहुत स्नातक MLC सीट पर फर्जी वोटरों को लेकर बवाल! जांच की मांग को लेकर RJD का चुनाव आयोग को ज्ञापनकल का मौसम 10 सितंबर: मुजफ्फरपुर, पटना और अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश-आंधी और बिजली गिरने की आशंकाएसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर चाइनीज लहसुन पकड़ा: महराजगंज में 1296 किलो लहसुन बरामद, तस्करी के खिलाफ बड़ी क...छठ पर बिहार लौटने वालों के लिए जरूरी खबर, 10 सितंबर से शुरू होगी 9 नवंबर के टिकट की बुकिंग, ये जरूरी चीजें रखें तैयारबढ़नी में डीआईजी ने भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: आगामी त्योहारों और कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चाप्रोफेसर को 2 लाख, जूनियर डॉक्टर को हर महीने 75000 रुपये मिलेंगे; बिहार सरकार ने बढ़ाया मानदेय

Article Advertisement

Crime

बिहार में फिर एनकाउंटर, अररिया में कुख्यात के शूटआउट के बाद पटना में भी ताबड़तोड़ एक्शन - ENCOUNTER IN PATNA

बिहार में फिर एनकाउंटर, अररिया में कुख्यात के शूटआउट के बाद पटना में भी ताबड़तोड़ एक्शन - ENCOUNTER IN PATNA अररिया के बाद अब पटना में एनकाउंटर हुआ है. 3 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. पटना: राजधानी पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस दौरान पुलिस

बिहार में फिर एनकाउंटर, अररिया में कुख्यात के शूटआउट के बाद पटना में भी ताबड़तोड़ एक्शन - ENCOUNTER IN PATNA

Article Advertisement

बिहार में फिर एनकाउंटर, अररिया में कुख्यात के शूटआउट के बाद पटना में भी ताबड़तोड़ एक्शन - ENCOUNTER IN PATNA अररिया के बाद अब पटना में एनकाउंटर हुआ है. 3 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. पटना: राजधानी पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस दौरान पुलिस ने हथियार के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इसमें 2 लाख का इनामी अपराधी भी शामिल है. ये एनकाउंटर जिले के नौबतपुर इलाके में हुआ है. जहां पुलिस और अपराधियों के बीच तीन घंटे मुठभेड़ चली, जिसमें दोनों तरफ से कई राउंड गोली चली. नौबतपुर में पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़: दरअसल, पटना पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि 2 लाख का इनामी कुख्यात अपराधी भरत शर्मा अपने साथियों के साथ मौजूद है. जिसके बाद पटना पुलिस की टीम और एसटीएफ की टीम ने धावा बोल दिया. पहले तो पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की लेकिन पटना पुलिस की टीम पर अपराधी ने गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पटना पुलिस ने फायरिंग की. 3 घंटे तक चली अंधाधुंध गोली: दोनों ओर से करीब 3 घंटे तक फायरिंग हुई. जब अपराधों की गोली खत्म हो गई, तब अपराधियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. पटना पुलिस की टीम ने 2 लाख के इनामी अपराधी भरत शर्मा और उसके दो साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पटना पश्चिम सिटी एसपी शरत आरएस ने घटना की पुष्टि की है. क्या बोले पुलिस अधिकारी? : सिटी एसपी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम ने दो लाख के कुख्यात अपराधी भरत शर्मा और उसके दो साथियों गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से तीन पिस्तौल भी बरामद हुआ है. पूछताछ के बाद और भी हथियार होने की सूचना मिली है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि भरत शर्मा के ऊपर पटना जिला समेत कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं. उसके ऊपर 2 लाख रुपये का इनाम भी घोषित था. पटना पुलिस का एक्स पोस्ट (पटना पुलिस का एक्स पोस्ट) "सूचना मिली थी कि 2 लाख का इनामी कुख्यात अपराधी भरत शर्मा और उसके दो साथी को नौबतपुर थानाक्षेत्र के शेखपुरा गांव में देखा गया है. जिसके बाद फुलवारी डीएसपी टू दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया, जिसमें नौबतपुर थानाध्यक्ष पिपलावा थानाध्यक्ष के अलावा पटना एसटीएफ की विशेष टीम भी शामिल थी. इसी को लेकर देर रात्रि पटना पुलिस की टीम शेखपुरा गांव पहुंची. इसी दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच कई राउंड गोली चली. तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है."- शरत आरएस, सिटी एसपी, पटना पश्चिम  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read