भारत के हर कोने तक इंटरनेट पहुंचाएंगे एलन मस्क!
एयरटेल ने स्टारलिंक से मिलाया हाथ; जानें कैसे करेगा काम?
एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने भारती एयरटेल से हाथ मिलाया है।
दोनों कंपनियां मिलकर देश में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस की शुरुआत करने वाली हैं।
तो आइए जानते हैं यह प्लान कैसे टेलिकॉम सेक्टर में बूम ला सकता है?
Elon Musk Starlink and Airtel High Speed Internet: डिजिटल इंडिया के दौर में आज भी देश के कई ऐसे हिस्से हैं, जहां इंटरनेट की सुविधा मौजूद नहीं है।
दूरदराज के पहाड़ी इलाकों में इंटरनेट से लोग पूरी तरह से अंजान हैं।
मगर अब देश में जल्द ही सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू होने जा रही है।
मशहूर टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक से हाथ मिला लिया है।
बीते दिन मंगलवाल को एयरटेल ने इसकी जानकारी दी है।
एयरटेल ने किया ऐलान एयरटेल ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि दोनों कंपनियों ने मिलकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
स्पेसएक्स और एयरटेल बिजनेसेस मिलकर शैक्षणिक संस्थानों, स्वास्थ्य सेवा केंद्रों और दूरदराज के इलाकों में स्टारलिंक सर्विस उपलब्ध करवाएंगे।
इस खबर के बाद टेलीकॉम सेक्टर में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
दुनिया का सबसे बड़ा सैटेलाइट नेटवर्क बता दें कि एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक दुनिया का सबसे बड़े सैटेलाइट नेटवर्क है, जो हाई स्पीड इंटरनेट के लिए जाना जाता है।
स्टारलिंक के अंतरिक्ष में 7,000 से ज्यादा सैटेलाइट हैं, जिसके कारण यह दुनिया का सबसे बड़ा सैटेलाइट नेटवर्क बन चुका है।
स्टारलिंक इंटरनेट की मदद से स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेनिंग और वीडियो कॉल करना काफी आसान हो सकता है।
---विज्ञापन--- कैसे करेगा काम?
स्टारलिंक इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कंपनी एक किट देती है।
इसमें राउटर से लेकर पावर सप्लाई, केबल और माउंटिंग ट्राइपॉड शामिल है।
इसके लिए डिश को खुले आसमान के नीचे रखा जाएगा और iOS या एंड्रॉयड पर स्टारलिंक का ऐप डाउनलोड करना पड़ेगा, जो सेटअप से लेकर मॉनिटरिंग तक में मदद करेगा।
स्पेस में मौजूद स्टारलिंक की सैटेलाइट बेहद कम समय में इंटरनेट धरती तक पहुंचाएगी और लोग हाई स्पीड डेटा का लुत्फ उठा सकेंगे।
Technology
भारत के हर कोने तक इंटरनेट पहुंचाएंगे एलन मस्क! एयरटेल ने स्टारलिंक से मिलाया हाथ; जानें कैसे करेगा काम?
Published: 12/03/2025, 06:26:47 pm•40 views•Seemanchal Live
भारत के हर कोने तक इंटरनेट पहुंचाएंगे एलन मस्क! एयरटेल ने स्टारलिंक से मिलाया हाथ; जानें कैसे करेगा काम? एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने भारती एयरटेल से हाथ मिलाया है। दोनों कंपनियां मिलकर देश में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस की शुरुआत करने वाली हैं। तो आइए जानते हैं यह प्लान कैसे टेलिकॉम सेक्टर में बूम ल

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Technology
भारत में AI क्रांति तेज, उद्योगों और नौकरियों पर दिखने लगा असर

Technology
WhatsApp Plus लॉन्च की तैयारी: अब प्रीमियम फीचर्स के लिए देना होगा पैसा!

Technology
iOS 27 अपडेट का असर: iPhone 11 समेत ये iPhones हो सकते हैं आउटडेटेड
Bihar
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर नीतीश कुमार ने मतदाताओं को बड़ा संदेश दिया

Jobs
अररिया जिला प्रशासन द्वारा भर्ती की नई अधिसूचना जारी
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


