Elon Musk के X पर यूक्रेन ने लगाई सेंध!
साइबर अटैक पर मस्क का बड़ा खुलासा बीती रात से ही X पर साइबर अटैक की खबरें आ रही हैं।
वहीं अब एलन मस्क ने X की सेवाएं ठप पड़ने की वजह भी सामने रख दी है।
एलन मस्क ने यूक्रेनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Elon Musk blame Ukraine for X cyber Attack: फेमस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साइबर अटैक की खबरें सामने आ रही हैं।
बीती रात X के मालिक और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी।
इसके बाद से ही X पर ग्लोबल आउटेज देखने को मिल रहा है।
वहीं अब एलन मस्क ने इसका जिम्मेदार यूक्रेन को ठहराया है।
मस्क का कहना है कि X पर साइबर अटैक यूक्रेन ने किया है।
मस्क ने दिया बयान अमेरिकी टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में एलन मस्क ने ट्वीटर पर हुए साइबर अटैक का जिक्र किया।
इस दौरान मस्क ने कहा कि अभी हमें भी पूरी तरह से नहीं पता कि वास्तव में क्या हुआ है।
मगर यह एक बड़ा साइबर अटैक है, जिससे ट्वीटर की स्पीड कम करने की कोशिश की गई है।
हैकर का IP एड्रेस यूक्रेन के किसी इलाके में ट्रेस हो रहा है।
किसी देश का हाथ- मस्क इससे पहले एलन मस्क ने X पर जानकारी साझा करते हुए कहा था कि X पर बड़ा साइबर अटैक हुआ है।
वैसे तो X पर रोज ही कोई न कोई अटैक होता है।
मगर इस बार कई चीजों की मदद से अटैक किया गया है।
इसके पीछे किसी बड़े संगठन या देश का हाथ हो सकता है।
हजारों लोगों ने की शिकायत एलन मस्क का कहना है क सोमवार को X पर बार-बार ग्लोबल आउटेज देखने को मिल रहा था।
X की स्पीड स्लो हो रही थी।
ऐसे में सर्विसेज को मॉनिटर करने पर पता चला कि भारत में 2000, अमेरिका में 18000 और UK में 10000 लोगों ने इसकी शिकायत दर्ज की, जिसके बाद X की टीम भी एक्टिव हो गई।
डार्क स्टॉर्म ने ली जिम्मेदारी बता दें कि हैकिंग ग्रुप डार्क स्टॉर्म ने टेलीग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए X पर साइबर अटैक की जिम्मेदारी ली है।
डार्क स्टॉर्म एक फिलिस्तीनी समर्थक गुट है।
इस ग्रुप ने गाजा पट्टी को लेकर इजराइल का साथ देने वाले देशों पर कई साइबर अटैक किए हैं।
Article Advertisement
World
Elon Musk के X पर यूक्रेन ने लगाई सेंध! साइबर अटैक पर मस्क का बड़ा खुलासा
Elon Musk के X पर यूक्रेन ने लगाई सेंध! साइबर अटैक पर मस्क का बड़ा खुलासा बीती रात से ही X पर साइबर अटैक की खबरें आ रही हैं। वहीं अब एलन मस्क ने X की सेवाएं ठप पड़ने की वजह भी सामने रख दी है। एलन मस्क ने यूक्रेनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। Elon Musk blame Ukraine for X cyber Attack: फेमस सोशल मीडिया प्

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
कच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता है

World
Hormuz पर ईरान का बड़ा कदम: बनेगा नया Restricted Zone, बिना अनुमति घुसे जहाजों को चेतावनी; दुनिया की Oil Supply पर खतरा

World
दुनिया में बन रहा नया Power Center? SCO में साथ दिखे Modi-Xi-Putin, Pakistan के सामने PM मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
