Elon Musk की वेबसाइट में बड़ी खामी!
कोई भी कर सकता है बदलाव; एक्सपर्ट्स ने दी जानकारी Elon Musk DOGE Website Security Flaw: हाल ही में एक्सपर्ट्स ने बताया है कि एलन मस्क की DOGE वेबसाइट में बड़ी खामी मिली है।
जिससे वेबसाइट पर मनमानी चीजें डाली जा रही हैं।
चलिए इसके बारे में जानें... Elon Musk DOGE Website Security Flaw: एलन मस्क की DOGE वेबसाइट में बड़ी सुरक्षा खामी सामने आई है, जिससे कोई भी इसे एडिट कर सकता है।
दरअसल, इस वेबसाइट का उद्देश्य मस्क की टीम द्वारा US फेडरल गवर्नमेंट में किए जा रहे बदलावों को दिखाना था, लेकिन अब यह Unauthorized एडिट्स की चपेट में आ गई है।
चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं… एक्सपर्ट्स ने दी जानकारी बता दें कि हाल ही में दो वेब डेवलपमेंट एक्सपर्ट्स ने 404Media को इस सुरक्षा खामी की जानकारी दी है।
उनके मुताबिक, doge.gov साइट एक ऐसे डेटाबेस से कनेक्टेड थी, जिसे थर्ड-पार्टी एक्सेस और अपडेट कर सकते थे।
इस खामी का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने वेबसाइट पर मनमानी चीजें डाल दी, जो बिना किसी टेस्ट के लाइव हो गईं।
इस घटना के बाद एक कोडर ने साइट पर लिखा “यह एक .gov साइट का मजाक है।” बताया जा रहा है कि 404Media की रिपोर्ट पब्लिश होने के घंटों बाद भी यह समस्या बनी हुई है, जिससे यह साफ़ हो जाता है कि सरकार की साइबर सिक्योरिटी सिस्टम कितना कमजोर है।
वेबसाइट का सिस्टम काफी ज्यादा कमजोर भले ही doge.gov खुद को ‘US Government की ऑफिशियल वेबसाइट’ बताती है, लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसका सिस्टम काफी ज्यादा कमजोर है।
डेवलपर्स के मुताबिक, यह साइट किसी सरकारी सर्वर पर होस्टेड नहीं लगती और इसे जल्दबाजी में तैयार किया गया है।
यह घटना व्हाइट हाउस की वेबसाइट सिक्योरिटी पर भी सवाल खड़े करती है।
इससे पहले, Waste.gov को लॉन्च के कुछ ही घंटों बाद बंद करना पड़ा था, क्योंकि यह एक अधूरी वर्डप्रेस साइट थी।
अमेरिकी सरकार के नियमों की जानकारी बता दें कि DOGE वेबसाइट इस साल जनवरी में लॉन्च हुई थी, लेकिन शुरुआत में इसमें सिर्फ तीन लाइन का टेक्स्ट और एक कार्टून लोगो ऐड किया गैस था, जिसे बाद में रिमूव कर दिया गया।
हाल ही में इसे अपडेट किया गया है, और DOGE X अकाउंट से पोस्ट किए गए अपडेट ये वेबसाइट दिखाती है।
अमेरिकी सरकार के नियमों और संघीय कार्यबल से जुड़ी जानकारी भी यही वेबसाइट देती है।
Technology
Elon Musk की वेबसाइट में बड़ी खामी! कोई भी कर सकता है बदलाव; एक्सपर्ट्स ने दी जानकारी
Published: 16/02/2025, 02:07:14 pm•19 views•Seemanchal Live
Elon Musk की वेबसाइट में बड़ी खामी! कोई भी कर सकता है बदलाव; एक्सपर्ट्स ने दी जानकारी Elon Musk DOGE Website Security Flaw: हाल ही में एक्सपर्ट्स ने बताया है कि एलन मस्क की DOGE वेबसाइट में बड़ी खामी मिली है। जिससे वेबसाइट पर मनमानी चीजें डाली जा रही हैं। चलिए इसके बारे में जानें... Elon Musk DOGE Web

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Technology
भारत में AI क्रांति तेज, उद्योगों और नौकरियों पर दिखने लगा असर

Technology
WhatsApp Plus लॉन्च की तैयारी: अब प्रीमियम फीचर्स के लिए देना होगा पैसा!

Technology
iOS 27 अपडेट का असर: iPhone 11 समेत ये iPhones हो सकते हैं आउटडेटेड
Bihar
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर नीतीश कुमार ने मतदाताओं को बड़ा संदेश दिया

Jobs
अररिया जिला प्रशासन द्वारा भर्ती की नई अधिसूचना जारी
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


