Elon Musk के रडार पर हैं भारतीय अकाउंट्स, बैन किए 1 लाख 84 हजार ID, ऐसी गलती कर रहे थे यूजर्स!
एक्स ने बड़ी कार्रवाई की है. जिसमें कई लाख भारतीय एक्स अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. क्या आपकी भी आईडी ख़तरे में हैं?
सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी और माइक्रो ब्लॉगिंग एक्स ने भारत को लेकर बड़ी कार्रवाई की है. ट्विटर यानी एक्स ने 30 दिनों के अंदर 1 लाख 80 हजार से ज्यादा अकाउंट्स को बैन कर दिया है. अब सवाल ये है कि एलन मस्क ने भारत के खिलाफ इतना बड़ा एक्शन क्यों लिया है?
आइए आपको बताते हैं कि क्या आपका अकाउंट खतरे में है या नहीं?
एक्स ने दावा किया है कि उसने भारत में 1 लाख 80 हजार से ज्यादा एक्टिव अकाउंट्स को एक्स से हमेशा के लिए हटा दिया है यानी एक ही झटके में इतने लोगों के अकाउंट डिलीट कर दिए गए हैं. आखिर X लोगों की आईडी पर क्यों लगा रहा है प्रतिबंध?
एक्स ने जानकारी दी है कि 26 मार्च से 25 अप्रैल के बीच भारत में 1,84,241 अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया गया है. इन अकाउंट्स के बारे में एक्स ने कहा कि ये कंपनी द्वारा बनाई गई पॉलिसी का उल्लंघन कर रहे हैं. जिसमें बाल यौन शोषण और बिना सहमति के नग्नता को बढ़ावा दिया जा रहा था. यानी आसान भाषा में समझें तो इन अकाउंट्स के जरिए गंदे वीडियो और फोटो शेयर किए जा रहे थे, जो कि एक्स की पॉलिसी के खिलाफ है. वहीं कुछ ऐसे अकाउंट्स थे, जो देश में आतंकवाद को बढ़ावा देने काम कर रहे थे. इनमें 1,303 बैन किया गया.इन सभी को मिलाकर एक्स ने 1,84,241 अकाउंट्स को बैन कर दिया है. कई शिकायतों के आधार पर लिया गया एक्शन एक्स ने बताया कि माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने नए आईटी नियम, 2021 के तहत जारी अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा कि अपने शिकायत निवारण तंत्र के माध्यम से, उसे इस अवधि के दौरान भारत में उपयोगकर्ताओं से 18,562 शिकायतें मिलीं. इसके अलावा कंपनी ने 118 शिकायतों पर कार्रवाई की, जो खातों के निलंबन के खिलाफ अपील कर रही थीं. कंपनी ने कहा कि हमने हर स्थिति की बारीकी से जांच करने के बाद इनमें से 4 खातों के निलंबन को वापस ले लिया है. शेष रिपोर्ट किए गए खाते प्रतिबंधित रहेंगे.
Article Advertisement
India
Elon Musk के रडार पर हैं भारतीय अकाउंट्स, बैन किए 1 लाख 84 हजार ID, ऐसी गलती कर रहे थे यूजर्स!
Elon Musk के रडार पर हैं भारतीय अकाउंट्स, बैन किए 1 लाख 84 हजार ID, ऐसी गलती कर रहे थे यूजर्स! एक्स ने बड़ी कार्रवाई की है. जिसमें कई लाख भारतीय एक्स अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. क्या आपकी भी आईडी ख़तरे में हैं? सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी और माइक्रो ब्लॉगिंग एक्स ने भारत को लेकर बड़

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

India
गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, रेल और सड़क नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

India
भारत की सैन्य शक्ति को बड़ा विस्तार: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
