अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
किशनगंज में स्कूल-कॉलेज के आसपास मनचलों पर पुलिस की नजर, छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदमजमुई मामले में बड़ा अपडेट: राष्ट्रीय महिला आयोग ने DGP से मांगी रिपोर्ट, वीडियो वायरल करने वालों पर भी कार्रवाई के निर्देशअब मोबाइल वीडियो से पता चलेगी गांव की सड़क की हालत, सरकार कर रही AI सिस्टम का परीक्षणएशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगहआधी रात को रिकवरी एजेंटों ने ट्रक उठाया, सुप्रीम कोर्ट ने फाइनेंस कंपनी को 15 लाख रुपये देने का आदेश दियाभारत का तेल आयात बिल 48 प्रतिशत बढ़कर 75 अरब डॉलर के करीब, महंगे कच्चे तेल का आम आदमी पर क्या असरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार में आज बदलेगा मौसम: पटना, गया... 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, आंधी-वज्रपात का भी है खतरा160 किलो सूखी मछली के साथ दो नेपाली को पकड़ा: चार बोरियों में मिली मछली, दो बाइक भी जब्त; कस्टम कार्यालय बढ...भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और नेपाल पुलिस की हुई बैठकककरहवा सीमा पर 2 बोरी यूरिया के साथ तस्कर गिरफ्तार: भारत से नेपाल ले जा रहा था, एसएसबी ने कार्रवाई कीकिशनगंज में स्कूल-कॉलेज के आसपास मनचलों पर पुलिस की नजर, छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदमजमुई मामले में बड़ा अपडेट: राष्ट्रीय महिला आयोग ने DGP से मांगी रिपोर्ट, वीडियो वायरल करने वालों पर भी कार्रवाई के निर्देशअब मोबाइल वीडियो से पता चलेगी गांव की सड़क की हालत, सरकार कर रही AI सिस्टम का परीक्षणएशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगहआधी रात को रिकवरी एजेंटों ने ट्रक उठाया, सुप्रीम कोर्ट ने फाइनेंस कंपनी को 15 लाख रुपये देने का आदेश दियाभारत का तेल आयात बिल 48 प्रतिशत बढ़कर 75 अरब डॉलर के करीब, महंगे कच्चे तेल का आम आदमी पर क्या असरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार में आज बदलेगा मौसम: पटना, गया... 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, आंधी-वज्रपात का भी है खतरा160 किलो सूखी मछली के साथ दो नेपाली को पकड़ा: चार बोरियों में मिली मछली, दो बाइक भी जब्त; कस्टम कार्यालय बढ...भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और नेपाल पुलिस की हुई बैठकककरहवा सीमा पर 2 बोरी यूरिया के साथ तस्कर गिरफ्तार: भारत से नेपाल ले जा रहा था, एसएसबी ने कार्रवाई की

Article Advertisement

India

हाथियों के हमलों में चार लोगों की मौत

हाथियों के हमलों में चार लोगों की मौत रायपुर, 17 सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के हाथियों के उत्पात से प्रभावित चार जिलों में अलग अलग घटनाओं में जंगली हाथियों ने चार लोगों की जान ले ली है। राज्य के वन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को भाषा को बताया कि राज्य के महासमुंद, जशपुर, बालोद और कोरबा जिलों में जं

हाथियों के हमलों में चार लोगों की मौत

Article Advertisement

हाथियों के हमलों में चार लोगों की मौत रायपुर, 17 सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के हाथियों के उत्पात से प्रभावित चार जिलों में अलग अलग घटनाओं में जंगली हाथियों ने चार लोगों की जान ले ली है। राज्य के वन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को भाषा को बताया कि राज्य के महासमुंद, जशपुर, बालोद और कोरबा जिलों में जंगली हाथियों के हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि महासमुंद वन परिक्षेत्र के जंगल में अजय तिवारी (48) नामक एक व्यक्ति को हाथी ने कुचलकर मार डाला है। उन्होंने बताया कि महासमुंद शहर निवासी अजय जिले के खट्टी गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ था। बृहस्पतिवार को जब वह टीकाकरण कार्यक्रम के बाद कोना गांव के जंगल में हाथी के साथ सेल्फी ले रहा था तब वहां एक जंगली हाथी पहुंच गया और उसने उसे मार डाला। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए वन विभाग के दल को रवाना किया गया तथा शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि इसी तरह जशपुर जिले में जंगली हाथी ने वीरेंद्र एक्का (35) की जान ले ली है। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात तपकरा परिक्षेत्र के अंतर्गत जुनवाईन गांव निवासी वीरेंद्र अपने मामा के गांव खारी बहार से गांव वापस लौट रहा था। जब वह जंगल के रास्ते में था तब हाथी ने उस पर हमला कर दिया। इस घटना में वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए वन विभाग के दल को रवाना किया गया। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में बालोद जिले के अंतर्गत दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र में बुधवार शाम अड़जाल गांव के करीब हाथी के हमले में एक ग्रामीण संतोष भुआर्य (48) की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में हाथियों के दल ने जमही गांव के करीब सब्जी बाड़ी और खेतों मे धान के फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। अधिकारियों ने बताया कि हाथियों ने राज्य के कोरबा जिले में भी एक महिला को कुचलकर मार डाला है। उन्होंने बताया कि कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज के अंतर्गत अमझर गांव में आज तड़के हाथियों का दल पहुंचा तब आहट सुनकर गांव के लोग भागने लगे। इस दौरान एक झोपड़ी में सो रही मूक बधिर महिला दशमतिया बाई (40) को हाथियों ने कुचलकर मार डाला। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए वन विभाग के दल को रवाना किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को 25—25 हजार रुपए की प्राथमिक सहायता राशि दी गई है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read